शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

संतकबीरनगर के लव ट्रायंगल में आया नया मोड़, पहले बलिदान.. फिर चार दिन बाद पत्नी को वापिस लेने पहुंचा पति

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक ऐसा प्रेम त्रिकोण सामने आया, जो किसी फिल्मी कहानी जैसा लगता है। इसमें पति, पत्नी और प्रेमी के बीच प्यार, अनुमति और अस्वीकार तीनों शामिल हैं। पहले पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के पास जाने की इजाजत दी और खुद अपने बच्चों की परवरिश करने का संकल्प लिया। लेकिन चार दिन बाद, वही पति पत्नी को वापस लाने के लिए उसके प्रेमी के घर पहुंच गया।

by Gulshan
अप्रैल 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Sant Kabirnagar
Share on FacebookShare on Twitter

Sant Kabirnagar : उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के एक छोटे से गांव में जो घटना घटी, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। यह कहानी प्यार, बलिदान और भावनाओं के टकराव की है, जिसने पूरे गांव को हैरान कर दिया। एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कर दी, यह सोचकर कि उसकी खुशी किसी और के साथ है। लेकिन कुछ ही दिनों में कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि पूरा गांव इसे लेकर चर्चा करने लगा।

एक खुशहाल शादी बलिदान तक की कहानी

साल 2017 में कटार जोत गांव के बबलू की शादी गोरखपुर जिले के भूलनचक गांव की राधिका से हुई थी। शुरुआती दिनों में उनका वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से चलता रहा, और समय के साथ उनके दो बच्चे भी हुए। मगर बबलू अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए अक्सर घर से दूर रहने लगा, जिससे उनके रिश्ते में दूरी आने लगी।

RELATED NEWS

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

अगस्त 4, 2026
Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

जुलाई 25, 2026

इसी दौरान, राधिका की जिंदगी में गांव के ही युवक विकास की एंट्री हुई। उनकी मुलाकात पहले दोस्ती में बदली, फिर यह रिश्ता प्यार में तब्दील हो गया। धीरे-धीरे गांव में दोनों की नजदीकियों की चर्चाएं होने लगीं। जब यह बात बबलू के कानों तक पहुंची, तो उसने पहले राधिका को समझाने की कोशिश की। लेकिन राधिका ने साफ कह दिया कि वह विकास के साथ रहना चाहती है।

बबूल ने सुनाया बड़ा फैसला 

बबलू ने परिवार और गांव वालों के सामने एक चौंकाने वाला फैसला लिया। उसने कहा कि अगर राधिका विकास के साथ खुश है, तो वह उसे जबरदस्ती अपने साथ नहीं रखेगा। उसने यह भी ऐलान किया कि वह खुद अपनी पत्नी की शादी विकास से कराएगा और अपने बच्चों की परवरिश अकेले करेगा। गांव में यह फैसला चर्चा का विषय बन गया। कुछ लोग बबलू की सोच की सराहना कर रहे थे, तो कुछ हैरान थे कि कोई पति ऐसा कैसे कर सकता है।

यह भी पढ़ें : लोकसभा में पेश किया गया वक्फ संशोधन विधेयक, ‘बिल नहीं लाएंगे तो…

राधिका और विकास की कराई शादी

बबलू ने पहले कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कोर्ट में राधिका के साथ नोटरी बनवाई, ताकि भविष्य में कोई अड़चन न आए। इसके बाद, मंदिर में पूरे रीति-रिवाज के साथ राधिका और विकास की शादी कर दी गई। जयमाला से लेकर फेरे तक, सब कुछ वैसे ही हुआ, जैसा किसी आम शादी में होता है।

राधिका अपने नए जीवन की ओर बढ़ गई, और बबलू ने अपने बच्चों को गले लगाते हुए कहा कि अब वह उनके साथ एक नई शुरुआत करेगा। गांववालों ने बबलू की इस दरियादिली की तारीफ की। सब मान रहे थे कि ऐसा इंसान बहुत कम देखने को मिलता है, जो अपनी पत्नी को उसकी खुशी के लिए खुद विदा कर दे।

कहानी में आया नया मोड़

लेकिन असली मोड़ सिर्फ चार दिन बाद आया। चौथे ही दिन बबलू विकास के घर पहुंच गया। रात के अंधेरे में उसने विकास से कहा, “मैं अपने बच्चों को अकेले नहीं पाल पा रहा हूं। मुझसे गलती हो गई, राधिका को मुझे वापस दे दो।” विकास पहले तो हैरान रह गया, लेकिन बबलू की बेबसी देखकर उसने राधिका से पूछा, “क्या तुम वापस जाना चाहती हो?” राधिका चुप रही, लेकिन उसकी आँखों में असमंजस साफ झलक रहा था। कई घंटे की बातचीत के बाद आखिरकार विकास ने बबलू को राधिका को वापस ले जाने की इजाजत दे दी।

यह भी पढ़ें : प्रभसिमरन-श्रेयस ने मचाया तूफान, लखनऊ को किया ढेर, पंजाब को श्रेयस ने…

विकास की मां ने बताया कि वह पहले ही इस शादी के खिलाफ थीं, लेकिन समाज के दबाव में यह रिश्ता बना। अब बबलू और राधिका फिर से एक साथ रह रहे हैं, लेकिन गांव में उनकी कहानी अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ इसे सच्चे प्रेम और त्याग की मिसाल मान रहे हैं, तो कुछ इसे भावनाओं की उलझन का नतीजा कह रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद विकास ने गांव छोड़ दिया और किसी नई जगह पर काम की तलाश में चला गया। हालांकि, यह अनोखी प्रेम कहानी गांववालों के दिलों में लंबे समय तक याद रहने वाली है।

Tags: Sant KabirnagarUP News
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Anti Corruption Action: उत्तर प्रदेश सरकार अब भ्रष्टाचार के मामलों में और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। आय...

Next Post
Waqf Bill 2024

Waqf Bill 2024: संसद में नंबर गेम और राजनीतिक दांव-पेंच, जानिए क्या एनडीए का है संसद में हाल?

bidi vs cigarette harmful effects and health risks

Bidi vs cigarette : किसके धुएं में छुपा है ज्यादा ख़तरा बीड़ी या सिगरेट, जानिए विशेषज्ञ की राय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist