Wednesday, June 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News : मिलावट सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दुकानदारों में मची अफरातफरी

कासगंज जिले के गंजडुंडवारा कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम को देखते ही कई दुकानदार डर के मारे अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।

by Gulshan
April 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News : कासगंज जिले के गंजडुंडवारा कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम को देखते ही कई दुकानदार डर के मारे अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। टीम ने छह दुकानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।

नवरात्रि के अवसर पर हुई छापेमारी

चैत्र नवरात्र के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। इस दौरान भोग प्रसाद, सिंघाड़े का आटा, सेंधा नमक, घी, दूध, दुग्ध उत्पाद, कुट्टू का आटा और अन्य फलाहार से जुड़े उत्पादों की सैंपलिंग की गई।

RELATED NEWS

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

May 29, 2026
Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

May 20, 2026

दुकानदारों में मची अफरातफरी

टीम के कस्बे में पहुंचते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। कुछ ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए, तो कुछ बिना ताले लगाए ही दुकानें छोड़कर भाग गए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने उन दुकानों पर कार्रवाई की, जो खुली मिलीं और वहां से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।

किन दुकानों से लिए गए नमूने?

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार गंगवार और ओमबीर सिंह ने मिलकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से सैंपल एकत्र किए।

  • नाजिम किराना स्टोर – बादाम का नमूना
  • बालाजी ट्रेडर्स – सेंधा नमक का नमूना
  • मोहम्मद मुजीम का प्रतिष्ठान – साबूदाना का नमूना
  • शिवम का प्रतिष्ठान – किशमिश का नमूना
  • राकेश कुमार का प्रतिष्ठान – बादाम का नमूना
  • दीपक गुप्ता का प्रतिष्ठान – काजू कतली का नमूना

इसी के साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव ने बताया कि सभी छह खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी की हत्या के बाद तीन दिन…

कारोबारियों को दी गई सख्त हिदायत

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य व्यापारियों को चेतावनी दी कि वे पुराने और खराब मावा व मिठाई का उपयोग न करें। विशेष रूप से कुट्टू के आटे को सही तरीके से रखकर ही बिक्री करें, क्योंकि मिलावटी या खराब खाद्य पदार्थ आम जनता के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। यदि कोई दुकानदार ऐसा करते पाया गया, तो उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लोगों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम जनता से अपील की कि वे केवल पंजीकृत दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें। इसके अलावा, किसी भी वस्तु को खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट अवश्य जांच लें। विभाग द्वारा ऐसे छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

Tags: UP News
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Next Post
Kedarnath Temple Mobile Ban

Char dham yatra new rules : चार धाम यात्रा के नए नियम लागू जानिए कब होगी यह यात्रा और किस पर लगाया गया बैन

Char Dham Yatra 2025

चारधाम यात्रा से पहले केदारनाथ में खतरनाक वायरस से मचा हड़कंप, उत्तराखंड से खबर आई सामने...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist