Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Uncategorized

Health tips: बादाम सेहत का खजाना यह है कितना फायदेमंद जानिए गर्मियों में इसको कब और कैसे खाएं

गर्मियों में भीगे हुए बादाम खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये शरीर को ठंडक देने, एनर्जी बढ़ाने और पाचन सुधारने में मदद करता है। सही मात्रा में सेवन करना जरूरी है।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
April 4, 2025
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Health tips: बादाम पोषक तत्वों से भरपूर एक ऐसी चीज़ है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आमतौर पर लोग इसे ठंडी जगहों के लिए अच्छा मानते हैं, इसलिए सर्दियों में इसका ज्यादा सेवन करते हैं। लेकिन क्या गर्मियों में बादाम खाना सही है? जवाब है,हां, अगर सही तरीके से खाया जाए, तो गर्मियों में भी बादाम बेहद फायदेमंद होता है।

गर्मियों में बादाम खाने का सही तरीका

डाइटिशियन अनामिका कुमारी के अनुसार, बादाम की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे गर्मियों में सीधा खाने से परहेज करना चाहिए। लेकिन अगर इसे रातभर पानी में भिगोकर रखा जाए, तो ये शरीर के लिए नुकसान नहीं करता। भिगोने से बादाम मुलायम हो जाते हैं और इन्हें पचाना आसान होता है।

RELATED POSTS

Fainted from heat what to do

Fainted from Heat : तेज़ गर्मी में बेहोश हो जाए कोई तो तुरंत पानी क्यों नहीं देना चाहिए? जानिए कैसे करें मदद

June 27, 2025
Why mosquitoes bite some people more than others

Mosquito bites reason : क्या मच्छर आपको ज्यादा काटते हैं?जानिए इसकी वजह क्या है खून से लेकर खुशबू तक का राज़

June 26, 2025

इसको कैसे खाएं

रातभर 3–4 बादाम पानी में भिगो दें।

सुबह उनका छिलका उतारकर खाली पेट खाएं।

बच्चों को दिन में 2–3 बादाम देना काफी है।

भिगोकर खाने से बादाम में मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स हट जाते हैं, जो शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित करने में रुकावट डाल सकते हैं।

गर्मियों में भीगे हुए बादाम के फायदे

पाचन ठीक करता है,भीगे हुए बादाम में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जिससे पाचन सही रहता है और कब्ज जैसी दिक्कतें दूर होती हैं।

त्वचा को बनाए चमकदार: बादाम में मौजूद विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं और स्किन में नेचुरल ग्लो लाते हैं।

एनर्जी देता है: गर्मियों में शरीर जल्दी थकता है, ऐसे में भीगे हुए बादाम खाने से एनर्जी मिलती है और कमजोरी महसूस नहीं होती।

दिल को रखता है हेल्दी: बादाम में हेल्दी फैट्स होते हैं जो हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाते हैं।

खाने से पहले क्या रखें ध्यान

गर्मियों में ज्यादा बादाम न खाएं, 3–4 बादाम ही काफी हैं।

हमेशा छिलका उतारकर खाएं।

गर्म दूध या चाय के साथ न लें, वरना गर्मी बढ़ सकती है।

अगर सही तरीके से खाया जाए, तो गर्मियों में भी बादाम शरीर को ठंडक, एनर्जी और जरूरी पोषण दे सकता है। रोज़ सुबह भीगे हुए बादाम खाने से आपकी सेहत बेहतर रह सकती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ जागरूकता के लिए है। किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें, ताकि आपकी सेहत सुरक्षित रहे।

Tags: soaked almonds benefitssummer health tips
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

Fainted from heat what to do

Fainted from Heat : तेज़ गर्मी में बेहोश हो जाए कोई तो तुरंत पानी क्यों नहीं देना चाहिए? जानिए कैसे करें मदद

by SYED BUSHRA
June 27, 2025
0

If Someone Fainted from Heat गर्मियों में धूप और हीटवेव की वजह से कई बार लोग चक्कर खाकर बेहोश हो...

Why mosquitoes bite some people more than others

Mosquito bites reason : क्या मच्छर आपको ज्यादा काटते हैं?जानिए इसकी वजह क्या है खून से लेकर खुशबू तक का राज़

by SYED BUSHRA
June 26, 2025
0

Why mosquitoes bite some people more than others : गर्मियां आते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। शाम...

क्या आपको ततैया ने मार दिया है डंक बिल्कुल ना घबराए,अपनाएं ये घरेलू नुस्खे तुरंत दर्द और सूजन से आराम पाएं

क्या आपको ततैया ने मार दिया है डंक बिल्कुल ना घबराए,अपनाएं ये घरेलू नुस्खे तुरंत दर्द और सूजन से आराम पाएं

by SYED BUSHRA
June 17, 2025
0

Wasp Bite Remedies : गर्मी के मौसम में अक्सर घर की बालकनी, छत, खिड़की या गार्डन के कोनों में ततैया...

हर ढक्कन कुछ कहता है, जानिए पानी की बोतलों पर ढक्कन क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के

हर ढक्कन कुछ कहता है, जानिए पानी की बोतलों पर ढक्कन क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के

by SYED BUSHRA
May 28, 2025
0

 Bottle cap color meaning : गर्मियों में जब हम बाहर निकलते हैं, तो सबसे ज़रूरी चीज़ होती है।पानी। धूप और...

how to prevent heatstroke in extreme heat

Health news : गर्मी में लू से कैसे बचें क्या करें अगर हो जाए हीटस्ट्रोक जानिए इसके लक्षण और इलाज

by SYED BUSHRA
April 29, 2025
0

Heatstroke : इन दिनों दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। तापमान 40 डिग्री से...

Next Post
Bareilly Love Jihad

बरेली में लव-जिहाद का एक और मामला.. फर्जी पहचान बनाकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

LSG vs MI IPL 2025

LSG vs MI IPL 2025 : बल्ला बोलेगा या गेंद करेगी वार? लखनऊ की पिच पर आज होगा कुछ खास...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version