Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मेरठ » कस्तूरबा गांधी विद्यालय की तीनों छात्राएं सकुशल बरामद, वार्डन समेत दो कर्मचारी बर्खास्त

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की तीनों छात्राएं सकुशल बरामद, वार्डन समेत दो कर्मचारी बर्खास्त

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से लापता हुई तीन छात्राओं को पुलिस ने शुक्रवार रात सकुशल बरामद कर लिया है।

by Akhand Pratap Singh
05/04/2025
Merrut News

Merrut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से लापता हुई तीन छात्राओं को पुलिस ने शुक्रवार रात सकुशल बरामद कर लिया है। छात्राओं को उनके घरों से ढूंढा गया जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग पर सख्त कार्रवाई की गई है। प्रभारी वार्डन रीना देवी और पूर्णकालिक शिक्षिका सहित दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई जबकि खंड शिक्षा अधिकारी सरूरपुर अजय कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है।

छात्राओं की देर रात हुई बरामदगी

गुरुवार को कस्तूरबा गांधी विद्यालय से तीन छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया था। छात्राओं की लोकेशन गढ़ रोड पर मिलने के बाद पुलिस ने सर्विलांस और अन्य तकनीकी साधनों का इस्तेमाल करते हुए उनकी तलाश शुरू की। शुक्रवार रात को तीनों छात्राओं को उनके घरों से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस दौरान छात्राओं से मोबाइल पर बातचीत करने वाले कई युवकों को भी हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्राएं स्कूल की वार्डन की डांट से नाराज होकर चली गई थीं।

RELATED NEWS

Merrut News

मुजफ्फरनगर में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल.. मामा राहुल ने भांजी आसमा की हेलीकॉप्टर से कराई शाही विदाई

April 11, 2025
Merrut

मेरठ में शराब कारोबारी के घर पुलिस की छापेमारी, दो गाड़ी से ज्यादा बरामद हुई ब्रांडेड शराब

April 8, 2025

मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नूपुर गोयल ने जांच रिपोर्ट तैयार की जिसके आधार पर जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. वी.के. सिंह ने त्वरित कार्रवाई की। प्रभारी वार्डन रीना देवी (Merrut News) और पूर्णकालिक शिक्षिका की सेवाएं समाप्त कर दी गईं जबकि खंड शिक्षा अधिकारी सरूरपुर अजय कुमार को उनके पद से हटा दिया गया। जिला समन्वयक बालिका नेमपाल सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा स्कूल की सुरक्षा में तैनात दो महिला होमगार्ड को हटाकर उनकी भूमिका की जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े: मेरठ में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से 3 छात्राएं लापता, स्कूल प्रशासन और बीएसए पर लापरवाही के आरोप

जानें क्या थी पूरी घटना

गुरुवार सुबह से लापता हुई तीन छात्राओं की गायबगी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया था। छात्राओं की तलाश में पुलिस ने गहन सर्विलांस और स्थानीय स्तर पर छानबीन की। शुक्रवार रात को उनकी बरामदगी के बाद यह स्पष्ट हुआ कि वे स्वेच्छा से स्कूल छोड़कर चली गई थीं। हालांकि इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और स्टाफ की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

डीएम डॉ. वी.के. सिंह ने कहा कि इस घटना की गहन जांच की जा रही है और दोषी पाए गए सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ के बाद यह पता लगाया जा रहा है कि छात्राओं के लापता होने में उनकी क्या भूमिका थी। साथ ही स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए कदम उठाए जाएंगे।

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

इस घटना के बाद स्थानीय (Merrut News) लोगों और अभिभावकों में गुस्सा है। कई लोगों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और मांग की कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। छात्राओं की सकुशल बरामदगी से पुलिस और प्रशासन को राहत मिली है लेकिन इस घटना ने एक बार फिर आवासीय विद्यालयों में सुरक्षा और निगरानी की जरूरत को उजागर किया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी और दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Related Posts

Merrut News

मुजफ्फरनगर में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल.. मामा राहुल ने भांजी आसमा की हेलीकॉप्टर से कराई शाही विदाई

April 11, 2025
Merrut

मेरठ में शराब कारोबारी के घर पुलिस की छापेमारी, दो गाड़ी से ज्यादा बरामद हुई ब्रांडेड शराब

April 8, 2025
Merrut News

मेरठ में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से 3 छात्राएं लापता, स्कूल प्रशासन और बीएसए पर लापरवाही के आरोप

April 4, 2025
Dhirendra Shastri

‘अच्छा हुआ मैंने शादी नहीं की..’ सौरभ मर्डर केस में नीले ड्रम को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बयान वायरल

March 27, 2025
Merrut News

Merrut News: 8 साल की मासूम की गोली मारकर हत्या, भाई को मारने आए हमलावरों ने ली बच्ची की जान

December 2, 2024
Next Post
Gold Rate Today

लगातार दूसरे दिन सोना हुआ सुस्त, इन शहरों में चांदी पहुंची ₹1 लाख के नीचे

Youtube Shorts

क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी! YouTube Shorts में जल्द आने वाला है TikTok जैसा धमाकेदार फीचर

Bank Holidays April 2025

Bank Holidays April 2025 : अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

POPULAR POST

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026

LATEST

Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India