• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 8, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

CA से लेकर IAS तक.. कौन हैं विजय किरण आनंद, जिन्हें महाकुंभ के बाद योगी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी विजय किरण आनंद को इन्वेस्ट यूपी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के भव्य और सफल आयोजन के बाद हुई है।

by Akhand Pratap Singh
April 9, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
0
IAS Vijay Kiran Anand
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

IAS Vijay Kiran Anand: उत्तर प्रदेश के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी विजय किरण आनंद को इन्वेस्ट यूपी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के भव्य और सफल आयोजन के बाद हुई है, जिसकी कमान विजय किरण आनंद ने संभाली थी। उनके नेतृत्व में महाकुंभ का ऐतिहासिक आयोजन न केवल सुचारु रूप से संपन्न हुआ बल्कि इसने देश-दुनिया में यूपी की प्रशासनिक क्षमता को प्रदर्शित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी इस उपलब्धि के बाद उन्हें राज्य के निवेश को बढ़ावा देने वाली अहम संस्था इन्वेस्ट यूपी की जिम्मेदारी सौंपी है।

कौन हैं IAS विजय किरण आनंद?

Related posts

Moradabad News

1 लाख में की कोर्ट मैरिज, लेकिन रास्ते में ही कार से भाग निकली दुल्हन!

September 7, 2025
Banda

आज इसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे… Banda में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग पर बवाल, पुलिस पर पथराव और कांस्टेबल की जान लेने की कोशिश

September 7, 2025

बैंगलोर में जन्मे विजय किरण आनंद यूपी कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ सिविल सेवा में कदम रखा। उनकी पहली पोस्टिंग बागपत में उपजिलाधिकारी के रूप में हुई थी। इसके बाद उन्होंने बाराबंकी में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। विजय किरण को अनुशासित, मेहनती और जनता के लिए समर्पित अधिकारी के रूप में जाना जाता है। वह सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अफसरों में से एक हैं।

कई जिलों में डीएम की भूमिका

विजय किरण आनंद ने अपने करियर में कई जिलों में जिलाधिकारी (डीएम) के रूप में काम किया है। साल 2016 में उन्हें वाराणसी का डीएम बनाया गया था। इसके अलावा वह मैनपुरी, उन्नाव, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर जैसे जिलों में भी डीएम रह चुके हैं। उनके पास पंचायती राज, सिंचाई और बेसिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में काम करने का व्यापक अनुभव है। उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सिविल सर्विसेज डे पर सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया था।

यह भी पढ़े: फतेहपुर ट्रीपल मर्डर केस में पुलिस मुठभेड़.. दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, गांव में तनाव का माहौल

महाकुंभ की ‘महाजिम्मेदारी’ में दिखाया दम

विजय किरण आनंद (IAS Vijay Kiran Anand) को उनकी प्रशासनिक क्षमता और अनुभव के आधार पर महाकुंभ 2025 का मेला अधिकारी नियुक्त किया गया था। यह उनके करियर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। इससे पहले भी वह माघ मेला 2017 और अर्ध कुंभ मेला 2019 में अहम भूमिका निभा चुके हैं। महाकुंभ 2025 के आयोजन में उनकी योजना और नेतृत्व ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा और व्यवस्था को संभालने में उनकी रणनीति की हर ओर तारीफ हुई।

इन्वेस्ट यूपी के नए सीईओ

महाकुंभ की सफलता के बाद योगी सरकार ने विजय किरण आनंद को इन्वेस्ट यूपी का सीईओ बनाकर एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस भूमिका में वह उत्तर प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने और औद्योगिक विकास को गति देने का काम करेंगे। उनकी नियुक्ति को राज्य सरकार की निवेश-प्रोत्साहन नीति को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सीए की नौकरी छोड़कर सिविल सेवा में आए विजय किरण आनंद का सफर कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उनकी (IAS Vijay Kiran Anand) मेहनत और लगन ने उन्हें योगी सरकार के सबसे भरोसेमंद अफसरों में शुमार कर दिया है। अब इन्वेस्ट यूपी के सीईओ के रूप में वह यूपी को औद्योगिक और आर्थिक रूप से नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिश करेंगे। विजय किरण आनंद की यह नई पारी न सिर्फ उनकी काबिलियत का प्रमाण है बल्कि यह भी दर्शाती है कि योगी सरकार बड़े आयोजनों और विकास के लिए अपने सबसे काबिल अफसरों पर भरोसा जता रही है।

Tags: IAS Vijay Kiran Anand
Share196Tweet123Share49
Previous Post

New Aadhaar App : अब आधार होगा ज्यादा स्मार्ट, नए ऐप में ये हैं कमाल फीचर्स

Next Post

सोनिया-राहुल गांधी की मौजूदगी में गरजे कानपुर के आलोक मिश्रा, ‘अध्यक्ष का एक बेटा बीजेपी में तो दूसरा सपा में है खडगेजी’

Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Next Post
Alok Mishra

सोनिया-राहुल गांधी की मौजूदगी में गरजे कानपुर के आलोक मिश्रा, ‘अध्यक्ष का एक बेटा बीजेपी में तो दूसरा सपा में है खडगेजी’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Punjab News

Punjab News : स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर आया बड़ा फैसला, जानिए कब से लगेंगी क्लासेस

September 7, 2025
Moradabad News

1 लाख में की कोर्ट मैरिज, लेकिन रास्ते में ही कार से भाग निकली दुल्हन!

September 7, 2025
मां-बाप ने एक मजबूरी के चलते 10 महीने के बच्चे को 50 हज़ार में बेचा, खबर मिलते ही सीएम ने लिया एक्शन

मां-बाप ने एक मजबूरी के चलते 10 महीने के बच्चे को 50 हज़ार में बेचा, खबर मिलते ही सीएम ने लिया एक्शन

September 7, 2025
Banda

आज इसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे… Banda में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग पर बवाल, पुलिस पर पथराव और कांस्टेबल की जान लेने की कोशिश

September 7, 2025
Lucknow BSP meeting

Lucknow में मायावती की बड़ी बैठक, आकाश आनंद और ससुर अशोक सिद्धार्थ नदारद, संगठन को लेकर उठे सवाल

September 7, 2025
Maharashtra News

गणेश पंडाल में खेलते बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, बैचेनी के बाद मां की गोद में जाकर थमी सांसे

September 7, 2025
CM Yogi

यूपी में 3 लाख नौकरियों का प्लान, CM Yogi ने 400 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

September 7, 2025
UP T20

लखनऊ की रात रोशन हुई काशी रुद्रास की शान से, मेरठ मावेरिक्स को 8 विकेट से धूल चटाई, सीएम योगी भी स्टेडियम में रोमांच में झूमे!

September 7, 2025
UP News

UP News : यमुना में बढ़ते पानी के चलते 18 गांव में आई बाढ़, 3700 से ज़्यादा लोग प्रभावित

September 7, 2025
Noida

Noida का ज्योतिषी मुंबई में बम धमाके की धमकी देने वाला गिरफ्तार, व्यक्तिगत रंजिश का खुलासा

September 7, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version