रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सोनिया-राहुल गांधी की मौजूदगी में गरजे कानपुर के आलोक मिश्रा, ‘अध्यक्ष का एक बेटा बीजेपी में तो दूसरा सपा में है खडगेजी’

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पार्टी के दिग्गज नेता कांग्रेस को मजबूत बनाने को लेकर रणनीति बनाने के साथ मंथन कर रहे हैं। अधिवेशन में भाग लेने के लिए कानपुर से आलोक मिश्रा भी पहुंचे। इस मौके पर आलोक मिश्रा ने संगठन की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं।

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Alok Mishra
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पार्टी के दिग्गज नेता कांग्रेस को मजबूत बनाने को लेकर रणनीति बनाने के साथ मंथन कर रहे हैं। अधिवेशन में भाग लेने के लिए कानपुर से आलोक मिश्रा (Alok Mishra) भी पहुंचे। इस मौके पर आलोक मिश्रा ने संगठन की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक शहर अध्यक्ष हैं। जिनका एक बेटा सपा में तो दूसरा बेटा बीजेपी में हैं। जिस तरह से संगठन में लोगों को बैठाया गया है, उससे पार्टी कमजोर हो रही हैं।

हाईकमान खुद को ताली बजाने से नहीं रोक पाया

RELATED NEWS

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026
CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026

कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा (Alok Mishra) ने कहा, उन्होंने एक कार्यकर्ता के तौ पर 1982 से कांग्रेस की सेवा की। पार्टी को कानपुर के अलावा आसपास के जनपदों में मजबूत किया। पर संगठन में जिन्हें नियुक्त किया गया है, उनका इतिहास भी जानना जरूरी है। एक अध्यक्ष हैं, जिनका बड़ा बेटा बीजेपी में तो छोटा बेटा समाजवादी पार्टी की सेवा कर रहा है। आलोक जब मंच पर गरज रहे थे, तब पार्टी हाईकमान खुद को ताली बजाने से नहीं रोक पाया।

पहले कांग्रेसी आपस में लड़ते

आलोक मिश्रा ने कहा कि मैं आज आपको कांग्रेस की दुहाई देता है और आपसे आह्वान करने आया है कि हम लोग बीजेपी से बाद में लड़ते हैं, पहले कांग्रेसी आपस में लड़ते हैं। एक बार तय कर लीजिए कि कोई भी फैसला, जो ऊपर से तय होकर आएगा, उसे हम सहर्ष स्वीकार करेंगे। तब तक आपस में नहीं लड़ेंगे, जब तक कांग्रेस पार्टी को सत्ता में नहीं ले आते हैं। पार्टी को सत्ता में लाकर ही दम लेंगे। आलोक मिश्रा ने कहा कि हमसब को एक होकर बीजेपी के खिलाफ सड़क पर उतरना है। जिताऊ उम्मीदवार को टिकट देना है।

और कांग्रेस के अंदर जो बीजेपी के लोग है

आलोक मिश्रा (Alok Mishra) ने कहा, राहुलजी और खड़गे जी, मैं आपसे कहने आया हूं कि आप बीजेपी को हटाना चाहते हैं और कांग्रेस के अंदर जो बीजेपी के लोग हैं, उन्हें हटाना चाहते हैं तो मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि अगर कोई शहर अध्यक्ष है, जिसका एक लड़का सपा में हो और एक लड़का बीजेपी में हो… क्या वो शहर अध्यक्ष होने लायक है?। खड़गेजी, मैं आपसे पूछता हूं कि एक व्यक्ति जिसका एक लड़का समाजवादी पार्टी में है और दूसरा लड़का भारतीय जनता पार्टी में है, क्या वो शहर अध्यक्ष होने लायक है।

कानपुर ही नहीं बल्कि यूपी में कांग्रेस मजबूत

आलोक मिश्रा (Alok Mishra) ने आगे कहा, अगर वो शहर अध्यक्ष होने लायक है तो हम भी आपको स्वीकार करते हैं। लेकिन एक बात और आपसे कहना चाहते हैं आपने मुझे मौका दिया। कानपुर में हमने 4 लाख 22 हजार वोट हासिल किए। ये मौका मुझे मिला, जो इतिहास में सन 1947 से किसी को नहीं मिला। आलोक मिश्रा ने कहा कि कानपुर ही नहीं बल्कि यूपी में कांग्रेस मजबूत है। पर कांग्रेसी बीजेपी के बजाए आपस में लड़ रहे हैं। इसी के कारण हम चुनाव हार रहे हैं। कानपुर में अगर कांग्रेसी लड़ते नही ंतो लोकसभा और विधानसभा में पार्टी को प्रचंड जीत मिलती।

यह भी पढ़े: CA से लेकर IAS तक.. कौन हैं विजय किरण आनंद, जिन्हें महाकुंभ के बाद योगी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

जिला अध्यक्ष खुद चुनाव का कैंडिडेट बन जाएगा

आलोक मिश्रा (Alok Mishra) ने आगे कहा कि मैं आपसे अनुरोध करने आया हूं कि शहर अध्यक्षों को जो आपने सत्ता दी है, हम उसे स्वीकार करते हैं. लेकिन उसके साथ-साथ ये भी फैसला कर लीजिए कि शहर या जिला अध्यक्ष जो भी होगा, वो चुनाव के लिए आवेदन नहीं करेगा। वो सिर्फ संगठन का काम करेगा। ये भी तय कर लीजिए। वरना हर शहर अध्यक्ष और हर जिला अध्यक्ष खुद चुनाव का कैंडिडेट बन जाएगा। चुनाव जीतेंगे तो फैसला कर लेंगे।

मैं सबकुछ छोड़ना चाहता हूं

आलोक मिश्रा ने कहा, जिन लोगों ने 1982 से मेरी तरह कांग्रेस नहीं छोड़ी है, मैं आपको यहां वचन देता हूं कि मैं अपना सर्वस्व न्यौछावर करना चाहता हूं, आपके लिए और कांग्रेस पार्टी की सत्ता के लिए। मैं सबकुछ छोड़ना चाहता हूं। किसी तरह कांग्रेस सत्ता में आ जाए। जब सत्ता में आ जाए तो आपस में फैसला कर लेंगे। आलोक मिश्रा के संबोधन के दौरान खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को ताली बजाते देखा गया।

2024 के चुनाव में बीजेपी को दी थी कड़ी टक्कर

बताते चलें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने आलोक मिश्रा को कानपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया था। वे इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार थे। सपा और कांग्रेस के सहयोग से मिश्रा को 422,087 वोट मिले और दूसरे नंबर पर आए। बीजेपी के रमेश अवस्थी को 443,055 वोट मिले थे और उन्होंने 20 हजार 968 वोटों से चुनाव जीता था। इससे पहले 2019 के चुनाव में कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल ने चुनाव लड़ा था और 313,003 वोट हासिल किए थे। बीजेपी के सत्यदेव पचौरी को 468,937 वोट मिले थे और जीत हासिल की थी।

Tags: Alok MishraCongressRahul Gandhi
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Next Post
Indian Railways News : AC कोच में नियम और हुए सख्त,वेटिंग टिकट पर ट्रेन  के यात्रा करने पर कितना लग सकता है जुर्माना

Indian Railways News : AC कोच में नियम और हुए सख्त,वेटिंग टिकट पर ट्रेन के यात्रा करने पर कितना लग सकता है जुर्माना

Swiggy Instamart

Swiggy से ऑर्डर करो, पाओ ₹500 तक का धमाकेदार डिस्काउंट जानिए कैसे!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist