मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

यूपी में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 22 की मौत, सीएम योगी ने किया 4 लाख मुआवजे का ऐलान

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को आए आँधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई जिसमें 22 लोगों की जान चली गई और 45 पशुओं की हानि हुई। इसके अलावा 15 मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को आए आँधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई जिसमें 22 लोगों की जान चली गई और 45 पशुओं की हानि हुई। इसके अलावा 15 मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस प्राकृतिक आपदा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज और पशुहानि से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

राहत आयुक्त कार्यालय का ब्योरा

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

राहत आयुक्त कार्यालय (UP News) के अनुसार बिजली गिरने से फतेहपुर और आजमगढ़ में 3-3, फिरोजाबाद, कानपुर देहात और सीतापुर में 2-2 जबकि गाजीपुर, गोण्डा, अमेठी, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। वहीं आँधी-तूफान से बलिया, कन्नौज, बाराबंकी, जौनपुर और उन्नाव में 1-1 जनहानि दर्ज की गई।

पशुहानि की बात करें तो गाजीपुर में 17, चन्दौली में 6, बलिया में 5, अम्बेडकरनगर, बलरामपुर और गोण्डा में 3-3, सुल्तानपुर में 2, अमेठी, कन्नौज और गोरखपुर में 1-1 पशुहानि हुई। इसके अलावा फतेहपुर में आग से 3 पशुओं की मौत हुई। मकानों को भी नुकसान पहुंचा, जिसमें गाजीपुर, सुल्तानपुर और लखीमपुर खीरी में 2-2, जबकि बलिया, गोण्डा, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, गोरखपुर, औरैया, हरदोई, लखनऊ और मऊ में 1-1 मकान क्षतिग्रस्त हुए।

यह भी पढ़े: यूपी में प्रचंड गर्मी से राहत.. 50 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, झांसी में 42 डिग्री पार

सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान

मुख्यमंत्री ने पशुहानि के लिए भी मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बड़े दुधारू पशु के लिए 37,500 रुपये, छोटे दुधारू पशु के लिए 4,000 रुपये, बड़े गैर-दुधारू पशु के लिए 32,000 रुपये और छोटे गैर-दुधारू पशु के लिए 20,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। सीएम ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य शुरू करने और स्थिति की निगरानी करने का आदेश दिया है।

सीएम ने जताई संवेदना

मुख्यमंत्री (UP News) ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। घायलों के लिए समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ राहत कार्यों को तेज करने पर जोर दिया गया है। यह प्राकृतिक आपदा यूपी के कई जिलों में तबाही का कारण बनी है और प्रशासन अब नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को जल्द से जल्द सहायता पहुंचाने में जुटा है।

Tags: UP News
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
PM Modi Varanasi Visit

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी पहुंचे वाराणसी, 3384 करोड़ के योजनाओं की काशी को मिलेगी सौंगात

UP Weather Today

यूपी में मौसम ने दी राहत.. 40 जिलों में आंधी-बारिश और ओले, तापमान में गिरावट, अगले दो दिन और बौछारें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In