शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Weather Today: कानपुर देहात समेत यूपी के कई जिलों में बारिश-आंधी, ओलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

उत्तर प्रदेश में रविवार की सुबह भी काले बादलों ने आसमान को घेर रखा है और ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश का दौर जारी है।

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 13, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Weather Today
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में रविवार की सुबह भी काले बादलों ने आसमान को घेर रखा है और ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक आंधी-तूफान, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। यूपी के 40 से अधिक जिलों में रविवार को बारिश और तेज हवाओं की संभावना है जिससे गर्मी से राहत तो मिल रही है लेकिन गेहूं की पकी फसलों को भारी नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। शनिवार को झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा जबकि मेरठ में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

RELATED NEWS

UP Weather Alert

UP Weather Today:यूपी में आज भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, 55 जिलों में येलो अलर्ट

अगस्त 30, 2026
UP Weather Today

यूपी में मौसम ने दी राहत.. 40 जिलों में आंधी-बारिश और ओले, तापमान में गिरावट, अगले दो दिन और बौछारें

अप्रैल 11, 2025

मौसम विभाग के अनुसार 13 अप्रैल तक यूपी के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का सिलसिला जारी रहेगा। मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, इटावा, झांसी, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, बलिया और आसपास के इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। रविवार को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, मऊ, चंदौली समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अगले 3-4 दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का दौर चल सकता है। शनिवार को लखनऊ, वाराणसी, मिर्जापुर और आगरा में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

झांसी में गर्मी.. मेरठ में ठंडक

लखनऊ के अमौसी मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को झांसी में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो यूपी में सबसे ज्यादा था। वहीं मेरठ में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सबसे कम रहा। बारिश और हवाओं ने कई जिलों में तापमान को नीचे लाकर राहत दी लेकिन गर्मी का असर अब भी कुछ इलाकों में बरकरार है।

यह भी पढ़े: लखनऊ में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में भिड़ंत, कई घायल

फसलों को लेकर किसानों की चिंता 

लगातार बारिश और ओलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में गेहूं की तैयार फसल को नुकसान का डर सता रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर बारिश का यह दौर और तेज हुआ तो फसलें पूरी तरह बर्बाद हो सकती हैं। खासकर उन इलाकों में जहां फसल कटाई और भंडारण की प्रक्रिया चल रही है।

मौसम विभाग (UP Weather Today) ने बताया कि अगले 24 घंटों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। 16 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिससे मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

अगले 3-4 दिनों तक होगी बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दो दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अगले 3-4 दिनों तक चल सकता है। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। यानी बारिश से मिल रही राहत के बाद यूपी के लोगों को फिर से धूप और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

प्रशासन को जलजमाव, सड़क यातायात और बिजली आपूर्ति जैसी समस्याओं (UP Weather Today) से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की सलाह दी गई है। यूपी में मौसम का यह बदलाव राहत के साथ-साथ चुनौतियां भी लेकर आया है

Tags: UP Weather Today
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Weather Alert

UP Weather Today:यूपी में आज भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, 55 जिलों में येलो अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 30, 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में आज यानी 31 अगस्त को मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। मौसम विभाग के...

UP Weather Today

यूपी में मौसम ने दी राहत.. 40 जिलों में आंधी-बारिश और ओले, तापमान में गिरावट, अगले दो दिन और बौछारें

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 11, 2025

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में कई दिनों की तपती गर्मी के बाद मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार...

UP Weather Today

कल से तेज हवाओं का अलर्ट, बढ़ती गर्मी का असर – जानें यूपी में आज के मौसम का हाल

by Gulshan
मार्च 17, 2025

UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। कभी बारिश और तेज...

UP Weather Today

UP Weather Today : यूपी के कई जिलों में तेज़ हवाओं का कहर, बारिश का अलर्ट जारी

by Gulshan
मार्च 15, 2025

UP Weather Today : उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल चुका है। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप रही,...

Next Post
Ravindra Jadeja wife Rivaba Jadeja biography

Ravindra Jadeja : कौन है रविंद्र जडेजा की पत्नी, पल्लू में परंपरा,हाथ में राजनीति की कमान पढ़ी-लिखी और संस्कारी

weight chart according to age and height

Health News : 18 से 50 की उम्र तक कितना होना चाहिए वजन? जानिए उम्र और हाइट के हिसाब से परफेक्ट वेट चार्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In