शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

लखनऊ में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में भिड़ंत, कई घायल

लखनऊ: बख्शी का तालाब क्षेत्र में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया। ग्रामीणों द्वारा बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने के बाद पुलिस के हटाने के प्रयास पर भड़के लोगों ने पथराव किया, जिसमें महिला थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने आंसू गैस व लाठीचार्ज से स्थिति नियंत्रित की।

by Mayank Yadav
अप्रैल 12, 2025
in Latest News, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News: लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त हालात बेकाबू हो गए जब प्रशासन ने मवई खातरी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की एक बिना अनुमति लगी प्रतिमा को हटाने की कोशिश की। इस कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे महिला थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा। गांव में तनाव का माहौल है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन इसे कानून व्यवस्था का मामला बता रहा है, जबकि ग्रामीण इसे आस्था का सवाल मान रहे हैं।

प्रतिमा स्थापना बना टकराव का कारण

Lucknow घटना की शुरुआत उस समय हुई जब ग्राम प्रधान के इशारे पर ग्रामीणों ने गांव के सार्वजनिक स्थल पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। बताया गया कि यह प्रतिमा तीन दिन पहले बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के लगाई गई थी। जैसे ही इसकी जानकारी अधिकारियों को मिली, प्रशासन ने इसे हटाने का निर्णय लिया। शनिवार को जब टीम प्रतिमा हटाने पहुंची तो पहले से एकत्रित ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की भीड़ ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे माहौल गरम हो गया।

RELATED NEWS

UP Weather Update

UP Weather: झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से कमजोर होगा मानसून; रविवार से थमेगा दौर

अगस्त 26, 2026
Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026

लखनऊ में अंबेडकर की प्रतिमा रखने को लेकर बवा: पथराव में महिला थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी घायल, मवई खातरी गांव में PAC तैनात https://t.co/0miPc0bugZ pic.twitter.com/Arch6B2kFa

— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) April 12, 2025

पथराव में पुलिसकर्मी घायल, कई ग्रामीण भी जख्मी

जैसे ही Lucknow पुलिस बल ने प्रतिमा हटाने की प्रक्रिया शुरू की, भीड़ ने अचानक पथराव कर दिया। इस हमले में बख्शी का तालाब थाना प्रभारी शेष मणि मिश्रा, महिगंवा थाने के दारोगा रामेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जय प्रकाश व लाल मोहम्मद घायल हो गए। वहीं, पथराव और लाठीचार्ज के दौरान सावित्री, पूजा, कोमल और रूबी नामक ग्रामीण महिलाएं भी चोटिल हुईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस सख्त

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। मौके पर भारी संख्या में पीएसी और अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया। उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर बिना अनुमति प्रतिमा लगाना कानूनन गलत है और ऐसी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह उनकी श्रद्धा का प्रतीक है और इसे हटाना उनका अपमान है।

स्थिति अब भी तनावपूर्ण, वार्ता की कोशिश

गांव में अब भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और अफसर लगातार ग्रामीणों से संवाद बनाकर शांति की अपील कर रहे हैं। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत की कोशिशें जारी हैं, ताकि कोई सौहार्दपूर्ण समाधान निकल सके। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव बना हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में 1400 से ज्यादा मंदिरों की ज़मीन पर अवैध कब्जा, 25 हजार करोड़ की संपत्ति पर आया संकट

Tags: lucknow
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Weather Update

UP Weather: झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से कमजोर होगा मानसून; रविवार से थमेगा दौर

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

UP Weather Today:राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान...

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Next Post
अब इस शहर में वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को मार डाला

अब इस शहर में वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को मार डाला

आमिर खान ने ‘सितारे ज़मीन पर’ के लिए खास गाना किया शूट, जेनेलिया देशमुख ने भी दिखाई झलक…

आमिर खान ने 'सितारे ज़मीन पर' के लिए खास गाना किया शूट, जेनेलिया देशमुख ने भी दिखाई झलक...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In