Monday, June 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP News: मुर्शिदाबाद हिंसा पर गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘लातों के भूत बातों से नहीं बल्कि डंडे से होते हैं शांत’

ब्ड योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हरदोई के दौरे पर पहुंचे। हरदोई में अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला।

by Vinod
April 15, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बंगाल जल रहा है। सेक्युलरिज्म के नाम पर दंगाइयों को खुली छूट दे दी गई है। वहां की मुख्यमंत्री चुप हैं। लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे। दंगाई डंडे से ही मानेंगे। इन्हें कानून के डंडे से ही शांत किया जा सकता है। ये बातें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कही।

वे भारत की भूमि पर बोझ क्यों बन रहे हैं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर सब चुप हैं। मुर्शिदाबाद दंगों पर कांग्रेस चुप है. समाजवादी पार्टी (सपा) चुप है। टीएमसी चुप है। वे धमकियों पर धमकियां दे रहे हैं। वे बेशर्मी से बांग्लादेश में जो हुआ उसका समर्थन कर रहे हैं। अगर उन्हें बांग्लादेश पसंद है, तो उन्हें वहां चले जाना चाहिए। वे भारत की भूमि पर बोझ क्यों बन रहे हैं।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

June 4, 2026
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

November 29, 2025

असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटना जरूरी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई की धरती से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल सरकार धर्मनिरपेक्षता के नाम पर दंगाइयों को संरक्षण दे रही है और वहां कानून व्यवस्था चरमरा गई है। सीएम योगी ने कहा कि ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते’ इसलिए ऐसे असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटना जरूरी है।

हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के न्यायालय का आभार भी व्यक्त किया, जिन्होंने राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की अनुमति दी, जिससे अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से तैनात बल अब वहां शांति बहाली के लिए काम कर रहे हैं। बड़ी विडंबना है कि अपने ही देश में लोगों को पलायन करना पड़ रहा है।

विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वक्फ संशोधन बिल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कानून के लागू होने से अवैध रूप से कब्जाई गई जमीनों को मुक्त कराया जा रहा है, जिससे विपक्षी दलों को परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता जनता को भ्रमित कर रहे हैं, जबकि हमें संविधान में विश्वास रखते हुए विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।

आवास योजना के तहत हजारों लोगों को घर मिले

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस संशोधन के बाद जो जमीनें वापस मिली हैं, उन पर अस्पताल, स्कूल, विश्वविद्यालय, गरीबों के लिए मकान और निवेश परियोजनाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि हरदोई जिले में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत हजारों लोगों को घर मिले हैं और आयुष्मान भारत योजना से लोगों को इलाज की सुविधा मिल रही है।

कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए

बता दें कि मुर्शिदाबाद के धुलियान इलाके में संशोधित वक्फ अधिनियम के विरोध में शुक्रवार को हिंसा भड़क गई थी। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हिंसा पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सभी को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।

हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल

पुलिस ने दावा किया कि मुर्शिदाबाद में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है। हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और कई पुलिस वाहनों को आग लगा दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, प्रदर्शनकारियों ने कुछ पुलिस वाहनों को आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों के हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Tags: CM Yogi AdityanathCM Yogi Adityanath spoke in HardoiMurshidabad violence
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

by Vinod
November 29, 2025

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। वह गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। सीएम योगी...

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

by Vinod
November 28, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के सहारपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

by Vinod
November 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। गोंडा का मतलब ‘दबदबा वाले’ होता है। भारत के किसी भी तीर्थ स्थान पर जाकर बता दो...

Next Post
Ram Temple

राम मंदिर को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, तमिलनाडु से आया ई-मेल, जांच में जुटी साइबर सेल

West Bengal News

मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी कनेक्शन! BSF की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist