बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Pahalgam में पर्यटकों पर आतंकी हमला, एक की मौत, छह घायल – इलाके में हाई अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए। बैसरन इलाके में घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इलाके में हाई अलर्ट है।

by Mayank Yadav
अप्रैल 22, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Pahalgam
Share on FacebookShare on Twitter

Pahalgam terror attack: जम्मू-कश्मीर के शांत माने जाने वाले पर्यटन स्थल पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। बैसरन घाटी में घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों के समूह पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। Pahalgam घायलों में तीन पर्यटक और तीन स्थानीय लोग शामिल हैं। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले में कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार हमलावर सेना या पुलिस की वर्दी में थे, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। सुरक्षाबलों ने इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

https://twitter.com/AngrySaffron/status/1914625469300855236

RELATED NEWS

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

अगस्त 12, 2026
Agniveer Exit: पहली बैच की सेवा खत्म, क्या पूर्व अग्निवीरों के लिए CAPF-पुलिस में नौकरी का रास्ता होगा आसान?

Agniveer Exit: पहली बैच की सेवा खत्म, क्या पूर्व अग्निवीरों के लिए CAPF-पुलिस में नौकरी का रास्ता होगा आसान?

अगस्त 12, 2026

सैलानियों पर अचानक हमला, घबराहट का माहौल

बैसरन घाटी Pahalgam में दोपहर के वक्त सैलानी घुड़सवारी और ट्रैकिंग का लुत्फ उठा रहे थे, जब ऊंचाई वाले क्षेत्र से अचानक गोलियों की आवाजें गूंज उठीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर छिपकर बैठे थे और उन्होंने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। आसपास के स्थानीय लोगों और गाइड्स ने घायलों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया और मदद के लिए सुरक्षाबलों को सूचित किया।

Image

कुछ ताजा तस्वीरों और वीडियो में देखा गया कि लोग अपनी दुकानें बंद कर रहे थे और एक महिला घायल बेटे के लिए रोती दिखी। लोगों में डर का माहौल है, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें शांत रहने और सहयोग करने की अपील की है।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, सर्च ऑपरेशन जारी

Pahalgam हमले के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की क्विक रिएक्शन टीम (QAT) घटनास्थल पर पहुंच गई। पूरे बैसरन इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हमलावरों की संख्या दो से तीन बताई जा रही है, और उनके सेना या पुलिस की वर्दी में होने की बात ने सुरक्षा एजेंसियों को चिंता में डाल दिया है।

पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि इस हमले का मकसद अमरनाथ यात्रा से पहले डर का माहौल बनाना है। उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी में सक्रिय 90% आतंकी पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए हैं और स्थानीय आतंकियों की संख्या बेहद कम है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आमतौर पर पर्यटकों पर हमले नहीं होते, लेकिन इस बार आतंकियों ने ऊंचाई का फायदा उठाकर हमला किया है।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं 

घटना की राजनीतिक स्तर पर कड़ी निंदा की गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अल्ताफ अहमद वानी ने इसे कायरता बताया और मुख्यमंत्री से घायलों की देखभाल की अपील की। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह हमला मूर्खतापूर्ण है और कश्मीर की शांति के खिलाफ है। भाजपा नेता विकास सिंह भोले ने इसे “आतंक का घिनौना चेहरा” बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की। सुरक्षाबल अब पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट पर हैं और हमलावरों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

Shakti Dubey UPSC: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित, शक्ति दुबे बने टॉपर, देखें टॉप 10 की सूची जारी

Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

हरिद्वार में इस बार कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली। पुलिस-प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक,...

Agniveer Exit: पहली बैच की सेवा खत्म, क्या पूर्व अग्निवीरों के लिए CAPF-पुलिस में नौकरी का रास्ता होगा आसान?

Agniveer Exit: पहली बैच की सेवा खत्म, क्या पूर्व अग्निवीरों के लिए CAPF-पुलिस में नौकरी का रास्ता होगा आसान?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Agniveer Retirement: अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए पहली बैच के अग्निवीरों की चार साल की सैन्य...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Lightning Strike: पेड़ के नीचे खड़े गोल्फर पर गिरी बिजली, मोबाइल कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल

Lightning Strike: पेड़ के नीचे खड़े गोल्फर पर गिरी बिजली, मोबाइल कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Lightning Strike: बारिश और गरज के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा होना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका चौंकाने वाला उदाहरण...

Football Star: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिगेज से 10 साल तक लिव इन में रहने के बाद की शादी, प्यार पहुंचा मंजिल तक

Football Star: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिगेज से 10 साल तक लिव इन में रहने के बाद की शादी, प्यार पहुंचा मंजिल तक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Wedding Surprise: फुटबॉल के सुपरस्टार Cristiano Ronaldo ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा बड़ा सरप्राइज देकर दुनियाभर के फैंस को खुश...

Next Post
Jammu News

जम्मू में जर्जर बिजली का तार बना किसानों के लिए बड़ा खतरा, 400 कनाल गेहूं की फसल जलकर हुई राख

Asim Arun

अखिलेश का दलित प्रेम सत्ता से बाहर आने के बाद जागा : असीम अरुण का बड़ा हमला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist