शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Uttar Pradesh News :लखनऊ में फिर ट्रेन पलटाने की कोशिश, बड़ा हादसा टला रेल पटरी पर रख दिया……

लखनऊ में एक हफ्ते में दूसरी बार ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश हुई। लोहे का दरवाज़ा और क्लिप गायब मिलीं।पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

by SYED BUSHRA
अप्रैल 23, 2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

Train derailing attempt in Lucknow,राजधानी लखनऊ में एक बार फिर ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई है। बीते एक हफ्ते में यह दूसरी घटना है। इस बार बक्कास और उतरेठिया स्टेशन के बीच रेल की पटरी पर किसी ने जानबूझकर लोहे का भारी दरवाज़ा रख दिया। यही नहीं, पटरियों को जोड़कर मजबूत करने वाली पन्ड्रोल क्लिप भी गायब थीं।

पटरी पर रखा था लोहे का दरवाज़ा

मंगलवार को स्टेशन इंचार्ज अनिल कुमार पांडेय को मोबाइल पर सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर कोई रुकावट है। उन्होंने तुरंत गैंगमैन दुर्गेश को मौके पर भेजा। जब दुर्गेश वहां पहुंचा, तो देखा कि डाउन लाइन (किमी 1039/12-14) के पास पटरी पर एक लोहे का दरवाज़ा रखा है और कई पन्ड्रोल क्लिप नहीं हैं।अगर वक्त रहते ये गड़बड़ी पकड़ में न आती, तो कोई बड़ा रेल हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि समय पर जानकारी मिल गई और कार्रवाई शुरू कर दी गई।

RELATED NEWS

Ghaziabad Ambulance Negligence

Ambulance Driver की मनमानी से गई घायल युवक की जान, दिल्ली रेफर होने के बाद भी नहीं मिली समय पर एंबुलेंस

अगस्त 27, 2026
Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

अगस्त 10, 2026

मामला दर्द जांच शुरू

स्टेशन इंचार्ज ने इस पूरे मामले की जानकारी सुशांत गोल्फ सिटी थाने को दी। थाने के इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले भी राजधानी में ऐसी कोशिश हो चुकी है। रहीमाबाद के कैथुलिया गांव के पास भी कुछ दिनों पहले पटरी पर रुकावट रखी गई थी। वहीं दिलावरनगर के पास शरारती तत्वों ने पटरी पर लकड़ी का बड़ा तना रख दिया था। उस वक्त भी ड्राइवर की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया था।

बढ़ती ही जा रही है ऐसी घटनाएं

लगातार हो रही इन घटनाओं से यह साफ हो गया है कि कुछ लोग जानबूझकर रेल यात्रियों की जान को खतरे में डालने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। रेलवे प्रशासन और पुलिस को मिलकर इन साजिशों के पीछे छिपे चेहरों को ढूंढ निकालना होगा। इस तरह की घटनाएं न सिर्फ यात्रियों की जान के लिए खतरा हैं, बल्कि रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं। जरूरी है कि ट्रैकों की निगरानी और सुरक्षा और मजबूत की जाए।

Tags: railway safetytrain accident
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Ghaziabad Ambulance Negligence

Ambulance Driver की मनमानी से गई घायल युवक की जान, दिल्ली रेफर होने के बाद भी नहीं मिली समय पर एंबुलेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Ghaziabad Ambulance Negligence :गाजियाबाद में एंबुलेंस सेवा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि एंबुलेंस...

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Tractor Hits Train: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।...

Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Vande Bharat Controversy: हावड़ा से गया जाने वाली 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Murshidabad School Van Train Accident:पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बरहमपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

Train Crossed Red Signal News1india

MEMU train: इटावा की ओर जा रही मेमू पैसेंजर ने रेड सिग्नल किया पार,बड़ा हादसा होने से बचा,रेलवे में मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2025

MEMU Passenger Crossed Red Signal: दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब इटावा की ओर जा रही एक...

Next Post
भारत के ‘बदलापुर’ प्लान से थर्राया PAK, मुनीर और उसकी ‘बदमाश कंपनी’ का कुछ ऐसे होगा ‘ट्रीटमेंट’

भारत के ‘बदलापुर’ प्लान से थर्राया PAK, मुनीर और उसकी ‘बदमाश कंपनी’ का कुछ ऐसे होगा ‘ट्रीटमेंट’

Health News : खून की कमी से जुड़ी समस्याओं को कैसे पहचाने जानिए Anemia के कारण, लक्षण और इलाज

Health News : खून की कमी से जुड़ी समस्याओं को कैसे पहचाने जानिए Anemia के कारण, लक्षण और इलाज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In