Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » Firozabad News : यूपी में एक ऐसा मंदिर जहां मुर्गी के कच्चे अंडे फेंककर भक्त मांगते हैं मन्नत

Firozabad News : यूपी में एक ऐसा मंदिर जहां मुर्गी के कच्चे अंडे फेंककर भक्त मांगते हैं मन्नत

यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक ऐसा मंदिर भी है जहां पर लोग अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मंदिर की दीवार पर अंडे मारते हैं।

by Vinod
02/05/2025

फिरोजाबाद ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित बिनौला गांव में सैकड़ों वर्ष प्राचीन मंदिर है। यहां आने वाले भक्त अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मंदिर की दीवार पर मुर्गी के कच्चे अंडे मारते हैं। भक्तों की ऐसी मान्यता है कि मंदिर के अंदर बनी दीवार और बाबा की मूर्ति पर अंडे फेंकने से उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर पर सबसे ज्यादा नवदंपत्ति आते है और अंड़े अर्पित कर संतान प्रात्ति की मन्नत मांगते हैं। यहां वैशाख माह में तीन दिन मेले का आयोजन होता है। दूर-दूर से लोग आते हैं और बाबा के दर पर माथा टेकते हैं।

फिरोजाबाद के बिलौना गांव में बाबा नगर सेन का प्राचीन मंदिर है। यहां पर हर साल वैशाख माह में तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। खास बात ये है कि यहां बने बाबा नगर सेन के मंदिर में महिलाएं अपने हाथों में हलवा पूरी तथा मुर्गी के अंडे लेकर नगर सेन की मूर्ति पर फेंकते हैं। जो श्रद्घालु मूर्ति तक अंडे नहीं फेंक पाते वह मंदिर की दीवारों पर ही अंडे मारते हैं। भक्तों का कहना है कि बाबा का अंडे प्रिय हैं। ऐसे में उन्हें अंडे अपिर्त कर मनोकामना मांगी जाती है। बाबा अपने हर भक्त की मनोकामना पूर्ण करते हैं।

श्रद्धालुओं की मान्यता है वह अपनी मनोकामना पूरी करने के उद्देश्य से वैशाख के महीने में लगने वाले तीन दिन के इस मेले में आते हैं। यहां की परंपरा है कि मनोकामना पूर्ण होने से पूर्व मंदिर में अंडे फेंके जाते हैं और मनोकामना पूर्ण हो जाने के बाद एक बार यहां श्रद्धालु जरूर आते हैं और वह फिर अंडे फेंकते हैं। भक्तों की मानें तो उनका कहना है कि जिनके बच्चे बीमार होते हैं और जिनके बच्चे नहीं होते वह यहां आकर अंडों को मंदिर पर फेंककर मारते हैं। जिससे उनकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है इस मेले में काफी दूर-दूर से लोग आते हैं।

RELATED NEWS

Firozabad

फिरोजाबाद: सर्विस रोड पर लाल निशान से दुकानदारों में मची खलबली, अतिक्रमण हटाने की तैयारी

October 26, 2025
Firozabad

फतेहपुर के बवाल के बाद फिरोजाबाद में तनाव, पीर बाबा की मजार तोड़ी गई, हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित

August 13, 2025

महिला श्रद्धालु ने बताया कि यह नगरसेन बाबा का मंदिर है इसकी बहुत मान्यता है। जो चीज मांगते हैं वह मिलती है। बच्चों को कोई बीमारी है तो बच्चों के बारे में ज्यादा पूजा होती है। उनकी पैदाइश यहां की है और वह लगातार यहां पर आती हैं। एक और महिला श्रद्घालु ने बताया कि हम कई सालों से आ रहे हैं। जो बच्चे परेशान हो जाते हैं वे ठीक हो जाते हैं। बच्चों की वजह से ही मेला लगता है। बाबा अंडे से ही प्रसन्न होते हैं।

मेला आयोजक हरि बाबू ने बताया कि मेले में बाबा नगर सेन की पूजा होती है। छोटे-छोटे बच्चे हैं महिलाएं हैं अपनी मन्नत मांगती हैं। यह प्रथा बरसों से चली आ रही है। लड्डू, अंडों के साथ-साथ नारियल भी चढ़ाया जाता है। बाबा नगर सेन के साथ में जो सैयद बाबा रहते हैं उस पर भी अंडा चढ़ाया जाता है। अंडा उन्हीं पर चढ़ाया जाता है जो इनके साथ सैयद रहते हैं। मंदिर पुजारी विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। वैशाख के महीने में यहां मेले का आयोजन होता है।

Related Posts

Firozabad

फिरोजाबाद: सर्विस रोड पर लाल निशान से दुकानदारों में मची खलबली, अतिक्रमण हटाने की तैयारी

October 26, 2025
Firozabad

फतेहपुर के बवाल के बाद फिरोजाबाद में तनाव, पीर बाबा की मजार तोड़ी गई, हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित

August 13, 2025
Sleeper Bus

ड्राइवर की एक गलती से सौ लोग अस्पताल में भर्ती, सामने आया UP बस दुर्घटना का असली सच

July 25, 2024
Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: फिरोजाबाद में किसान ने तहसीलदार को जड़ा थप्पड़, जा गिरा जमीन पर, देखें Video

June 23, 2024
UP News

अमेरिकी लड़की पब्जी दोस्त से मिलने भारत आई, यूपी रोडवेज की बस में बैठी तो पुलिस ने रोका: पूरी कहानी

June 15, 2024
Firozabad : घूंघट में अस्पताल पहुंची SDM, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Firozabad : घूंघट में अस्पताल पहुंची SDM, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

March 13, 2024
Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की उड़ान में यूपी का लाल शामिल, जानिए कहानी

Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की उड़ान में यूपी का लाल शामिल, जानिए कहानी

August 23, 2023

UP Nikay Chunav Result: नगर निगम फिरोजाबाद के अब तक जीते हुए पार्षदों की लिस्ट

May 13, 2023

Agra: सर्वर खराब होने से सीटेट परीक्षा नहीं दे पाए परीक्षार्थियों ने जमकर मचाया हंगामा, एनएच-2 पर किया चक्का जाम

January 18, 2023

Road Accident: फिरोजाबाद में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरने से 6 यात्रियों की मौत, 21 लोग घायल

December 14, 2022
Next Post
UP Weather: जानें यूपी में मौसम क्यों हुआ बेरहम, इन 60 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

UP Weather: जानें यूपी में मौसम क्यों हुआ बेरहम, इन 60 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

signs of silent divorce in marriage

Silent divorce : क्या होता है साइलेंट डिवोर्स क्यों पति-पत्नी साथ होकर भी रहते हैं दूर-दूर

tongue changes and health warnings

Health news : जीभ में छिपे हैं कई बीमारियों के राज़, जानिए कैसे पता लगाएं इसकी रंग ,बनावट और आकार के बदलाव से

POPULAR POST

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026

LATEST

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India