मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा’—मायावती का तीखा वार, विपक्षी दलों को घेरा

सोशल मीडिया पर मायावती ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ओबीसी समाज को लेकर भाजपा और कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाए और बहुजन समाज से सतर्क रहने की अपील की।

by Mayank Yadav
मई 2, 2025
in Breaking, लखनऊ
Mayawati
Share on FacebookShare on Twitter

Mayawati Angry: केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना के फैसले पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर ओबीसी समाज के साथ राजनीतिक नौटंकी करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्होंने कहा कि ‘वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा’ अब केवल नारा नहीं, बल्कि बहुजन समाज का चेतना अभियान है। मायावती ने दावा किया कि जातीय जनगणना की पहल का असली श्रेय बीएसपी और बाबा साहेब अंबेडकर के संघर्ष को जाता है, न कि बीजेपी या कांग्रेस को। उन्होंने ओबीसी समाज से अपील की कि वे अब अपने अधिकारों के लिए सिर्फ बीएसपी पर भरोसा करें, वरना अन्य दलों की ‘स्वार्थभरी राजनीति’ उन्हें फिर से पीछे धकेल देगी।

1. काफी लम्बे समय तक ना-ना करने के बाद अब केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय जनगणना के साथ जातीय जनगणना भी कराने के निर्णय का भाजपा व कांग्रेस आदि द्वारा इसका श्रेय लेकर खुद को ओबीसी हितैषी सिद्ध करने की होड़, जबकि इनके बहुजन-विरोधी चरित्र के कारण ये समाज अभी भी पिछड़ा, शोषित व वंचित।

— Mayawati (@Mayawati) May 2, 2025

RELATED NEWS

BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

सितम्बर 22, 2026
BSP Akash Anand Ashok Siddharth

BSP family dispute : कैसे समधी से दुश्मनी तक पहुंचा बसपा मुखिया का रिश्ता, आकाश और अशोक सिद्धार्थ दोनों पार्टी से बाहर

सितम्बर 12, 2026

जातीय जनगणना पर मायावती का हमला

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो Mayawati ने केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक इंकार करने के बाद अब बीजेपी सरकार जातीय जनगणना कराने को तैयार हुई है, लेकिन यह निर्णय किसी नीतिगत बदलाव का नतीजा नहीं, बल्कि ओबीसी वोटों की मजबूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही जातीय जनगणना का श्रेय लेकर ओबीसी समाज को भ्रमित करने की कोशिश कर रही हैं।

बीजेपी-कांग्रेस पर ओबीसी विरोधी होने का आरोप

Mayawati ने लिखा कि यदि इन दोनों पार्टियों की नीयत व नीति सच में बहुजन समाज के प्रति साफ होती, तो आज ओबीसी समाज देश के विकास में उचित भागीदार बन चुका होता। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के मिशन को बीएसपी ने ज़मीन पर उतारा है और आज ओबीसी समाज की जागरूकता इसी संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के बहुजन विरोधी चरित्र को अब समझना जरूरी है।

‘ओबीसी का असली हित बीएसपी में ही है’

Mayawati ने साफ कहा कि ओबीसी समाज का भविष्य केवल बीएसपी में सुरक्षित है। उन्होंने ‘वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा’ के नारे को दोहराते हुए कहा कि यह समय बहुजन समाज के अपने पैरों पर खड़े होने का है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अब भी लापरवाही की गई, तो समाज फिर से शोषण और वंचना की तरफ लौट जाएगा। उनका संदेश स्पष्ट है—अब समय है अपनी राजनीतिक ताकत को सही दिशा में लगाने का।

चारधाम यात्रा का भव्य आगाज.. केदारनाथ धाम के खुले कपाट, बाबा के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Tags: Mayawati
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

BSP Successor Mayawati:बहुजन समाज पार्टी इस समय अपने राजनीतिक सफर के बेहद अहम दौर से गुजर रही है। पार्टी के...

BSP Akash Anand Ashok Siddharth

BSP family dispute : कैसे समधी से दुश्मनी तक पहुंचा बसपा मुखिया का रिश्ता, आकाश और अशोक सिद्धार्थ दोनों पार्टी से बाहर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

BSP Politics:सियासत में न कोई रिश्ता हमेशा अपना रहता है और न कोई दुश्मनी स्थायी होती है। बसपा में चल...

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

BSP Political Succession: उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों के लिहाज से शून्य पर चल रही बहुजन समाज पार्टी में चुनाव...

BSP organizational changes

BSP Politics: मायावती का बड़ा दांव, ईशान आनंद को 15 राज्यों की कमान; आकाश के बदले बायो ने बढ़ाई हलचल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

BSP organizational changes: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच बहुजन...

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी  मैच्योर नहीं

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी मैच्योर नहीं

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 3, 2026

Mayawati’s Big Decision: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बार फिर बड़ा...

Next Post
UP News

अखिलेश यादव की बढ़ी मुश्किलें, अंबेडकर पोस्टर विवाद में SC-ST आयोग का FIR का आदेश

Shahjahanpur

भारत की ताकत का एहसास: शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर एयरफोर्स की नाइट लैंडिंग तैयारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In