गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health Tips : धूल ,एलर्जी से छींक आने से परेशान आज़माएं ये घरेलू उपाय जो पल भर में देंगे आराम

बदलते मौसम और प्रदूषण की वजह से छींक आना आम हो गया है। घरेलू उपाय जैसे पुदीने की भाप, अदरक-गुड़, शहद-दालचीनी और हींग के इस्तेमाल से इस परेशानी में आराम पाया जा सकता है।

by SYED BUSHRA
मई 2, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Sneezing Problem आजकल के बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण की वजह से हमारे आस-पास का माहौल काफी बदल गया है। इसका असर सीधे हमारी सेहत पर पड़ता है। कई बार शरीर में अचानक एलर्जी हो जाती है, और बाहर निकलते ही धूल-मिट्टी या किसी तेज़ गंध से बार-बार छींक आने लगती है।

अगर कभी-कभी छींक आए तो यह सामान्य बात है, लेकिन जब लगातार कई बार छींक आने लगे, तो ये चिंता की बात हो सकती है। इसके पीछे सर्दी-जुकाम, एलर्जी, या आसपास की हवा में मौजूद किसी गंध का असर हो सकता है। कई बार बिना किसी वजह के भी छींक आती रहती है, जिससे रोज़मर्रा का कामकाज प्रभावित हो सकता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपकी परेशानी कम कर सकते हैं।

RELATED NEWS

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026
: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

जुलाई 20, 2026

पुदीने की भाप

अगर एक के बाद एक कई छींकें आ रही हों, तो पुदीने का तेल बहुत राहत देता है। इसके लिए दो गिलास पानी को उबाल लें और उसमें दो बूंद पुदीने का तेल डालें। फिर पांच मिनट तक उसकी भाप लें। इससे नाक के रास्ते खुलते हैं और छींक आना कम हो सकता है।

हींग से राहत

एक रुमाल या कपड़े के छोटे टुकड़े में 4-5 चुटकी हींग बांध लें। इसे दिन में कई बार सूंघते रहें। हींग की गंध से छींक में आराम मिलता है और सांस की नली भी साफ होती है।

अदरक और गुड़ का सेवन

2-3 इंच अदरक का टुकड़ा लें और उसका रस निकाल लें। इसमें आधा चम्मच गुड़ मिलाकर दिन में दो से तीन बार सेवन करें। यह नुस्खा भी छींक की समस्या में काफी असरदार माना जाता है।

शहद और दालचीनी

एक गिलास गर्म पानी लें, उसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे धीरे-धीरे पीने से छींक और एलर्जी से आराम मिलता है।

अजवाइन और शहद का मिश्रण

एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबालें। जब पानी हल्का गुनगुना रह जाए, तो उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और पी जाएं। इससे नाक की सूजन और बार-बार छींक आने में राहत मिलती है।

हल्दी वाला दूध

हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। हर रोज़ गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से इम्युनिटी बढ़ती है और छींक की समस्या भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

गुड़ और अजवाइन का काढ़ा

50 ग्राम गुड़ और 15 ग्राम अजवाइन को दो गिलास पानी में अच्छे से उबाल लें। जब पानी थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसे पी लें। यह घरेलू काढ़ा भी छींक की समस्या में लाभदायक है।

मुलेठी की भाप

मुलेठी को पीसकर उसका चूर्ण बना लें। पानी उबालकर उसमें एक चम्मच मुलेठी चूर्ण डालें। फिर उसकी भाप लें। सुबह-शाम ऐसा करने से नाक के रास्ते साफ होंगे और छींक की समस्या कम होगी।

यूकेलिप्टस ऑयल की भाप

यूकेलिप्टस का तेल भी छींक से राहत देने वाला है। उबलते पानी में कुछ बूंदें तेल की मिलाएं और उसकी भाप लें। इससे सांस की नली साफ होती है और आराम मिलता है। साथ ही गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना भी फायदेमंद हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Health TipsSneezing Remedies
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Low Blood Pressure Causes, पहले लो ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र...

Next Post
Ajaz Khan

विवादों में फसा एजाज़ खान का शो ‘हाउस अरेस्ट’, सेक्स पोजीशन पर सवाल से भड़का विवाद

Rajbhar controversy

Rajbhar की ‘बंदूक वाली जाति’: नकली हथियारों से आतंकवाद खत्म करने का नायाब फॉर्मूला!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist