बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी से मिले उमर अब्दुल्ला, सुरक्षा और बदले पर हुई गहन चर्चा

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार, 3 मई 2025 को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद उनकी पहली बैठक थी

by Akhand Pratap Singh
मई 3, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Pahalgam Attack
Share on FacebookShare on Twitter

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार, 3 मई 2025 को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Attack) के बाद उनकी पहली बैठक थी जिसमें 26 लोग मारे गए थे। करीब 30 मिनट तक चली इस मुलाकात में पहलगाम हमले के बाद उपजी सुरक्षा चुनौतियों और केंद्र सरकार की जवाबी कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा हुई।

नेशनल कांफ्रेंस (NC) के सूत्रों के अनुसार उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी को भरोसा दिलाया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन केंद्र सरकार के हर निर्णय खासकर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कदमों में पूर्ण सहयोग देगा। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब भारत-पाकिस्तान तनाव चरम पर है। केंद्र सरकार ने पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को जिम्मेदार ठहराते हुए सख्त कदमों के संकेत दिए हैं जिसमें सिंधु जल समझौते को निलंबित करना और सीमा पर सैन्य तैयारियां शामिल हैं।

RELATED NEWS

Pahalgam Attack

पहलगाम हमले पर खुली बड़ी पोल, 26 लोगों की मौत पर आतंकियों की मदद करने वाला शख्स गिरफ्तार

सितम्बर 24, 2025
Pahalgam Attack

पहलगाम हमले के बाद डिपोर्ट हुईं 63 वर्षीय रक्षंदा को मिली राहत, वीजा मंजूर – अब लौटेंगी भारत अपने परिवार के पास

अगस्त 2, 2025

फारूक अब्दुल्ला की एकजुटता की अपील

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने हमले की कड़ी निंदा की और लोगों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमले के दोषी इंसानियत के दुश्मन हैं। सिंधु जल समझौते की समीक्षा होनी चाहिए।” फारूक ने पहलगाम हमले में मारे गए स्थानीय पोनी राइडर आदिल हुसैन शाह के परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि दी। आदिल ने पर्यटकों को बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवाई थी।

यह भी पढ़े: संभल हिंसा के बाद विवादों में रहे CO अनुज चौधरी का तबादला, चंदौसी सर्किल में मिली नई जिम्मेदारी

पाकिस्तान को फारूक की लताड़

पाकिस्तान (Pahalgam Attack) के खिलाफ कार्रवाई पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “यह प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है मैं कुछ नहीं बोलूंगा।” हालांकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी की धमकियों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “ऐसे बयानों से कश्मीर का भला नहीं होगा। हमें आगे बढ़ना है।”

बढ़ती सुरक्षा चुनौतियां

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही गोलीबारी का जवाब दिया है। केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति दोहराई है, और पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों को जवाबी कार्रवाई के लिए पूर्ण स्वतंत्रता दी है।

Tags: Pahalgam Attack
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Pahalgam Attack

पहलगाम हमले पर खुली बड़ी पोल, 26 लोगों की मौत पर आतंकियों की मदद करने वाला शख्स गिरफ्तार

by Gulshan
सितम्बर 24, 2025

Pahalgam Attack : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के करीब पांच महीने बाद एक बड़ी उपलब्धि...

Pahalgam Attack

पहलगाम हमले के बाद डिपोर्ट हुईं 63 वर्षीय रक्षंदा को मिली राहत, वीजा मंजूर – अब लौटेंगी भारत अपने परिवार के पास

by Gulshan
अगस्त 2, 2025

Pahalgam Attack : तीन महीने पहले पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के सभी अल्पकालिक वीजा...

Pahalgam Attack

Google Map छोड़ आतंकियों ने चुना ये ऐप, पहलगाम हमले की थी ये चौंकाने वाली चाल…

by Gulshan
अप्रैल 25, 2025

Pahalgam Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए भीषण नरसंहार की परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं। इस हमले...

Pahalgam Attack

पहलगाम हमले के बाद कश्मीरियों पर बन रहा निशाना, क्या है CM उमर अब्दुल्ला ने बताया सरकार का जवाबी प्लान ?

by Gulshan
अप्रैल 24, 2025

Pahalgam Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी...

Next Post
UP Crime

गाजियाबाद में सेवानिवृत्त शिक्षिका से 56 लाख की साइबर ठगी, 'डिजिटल अरेस्ट' में रखकर बनाया शिकार

Trendy और Creative लुक से बनाइए अपने घर को खूबसूरत, जानिए कम बजट में कैसे करे यह काम

Trendy और Creative लुक से बनाइए अपने घर को खूबसूरत, जानिए कम बजट में कैसे करे यह काम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist