गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

आंधी-बारिश से राहत और अलर्ट: दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम ने बदला मिजाज, ओलावृष्टि की भी चेतावनी

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

by Mayank Yadav
मई 5, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मौसम
Delhi
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Weather: मई की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। Delhi, उत्तराखंड, हिमाचल और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में तेज आंधी और बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड और गुजरात में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। देश के मध्य, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों तक तेज हवाएं, बिजली कड़कने और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। जानिए कहां-कहां मौसम बिगड़ सकता है और किन इलाकों में राहत की उम्मीद है।

Delhi में गिरा तापमान, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

पिछले महीने की तेज गर्मी के बाद अब Delhi वासियों को राहत मिली है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सोमवार को तापमान गिरकर 34 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही राजधानी के तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है।

RELATED NEWS

Diabetes Insulin: डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत, भारत में लॉन्च हुई सप्ताह में एक बार लगने वाली इंसुलिन

Diabetes Insulin: डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत, भारत में लॉन्च हुई सप्ताह में एक बार लगने वाली इंसुलिन

जुलाई 9, 2026
Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा,एक दूसरे पर हमलों के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ी

Ind vs Eng T20 इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर पर दबाव, अब टीम इंडिया के लिए हर मैच बना अहम

जुलाई 9, 2026

उत्तर भारत में ओले और तूफान की चेतावनी

IMD के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 से 10 मई तक तेज बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं की संभावना है। उत्तराखंड और गुजरात में ओले गिर सकते हैं। हिमाचल के शिमला में भी बीते 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। राजस्थान में भी अगले चार दिन तक धूल भरी आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

पूर्व और मध्य भारत में भी अलर्ट जारी

बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 6 मई तक आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी है। वहीं छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 5 मई को तेज बारिश की संभावना है।

दक्षिण और पश्चिम भारत में भी सक्रिय रहेगा सिस्टम

केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी 6 से 8 मई के बीच तेज हवाओं और बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही पश्चिम भारत के तापमान में कुछ दिनों तक स्थिरता रहने के बाद 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

6,6,6,6,6,6 जड़कर रियान पराग बने IPL के ‘बाहुबली’, जानें रिंकू सिंह ने कैसे 1 रन से KKR को जितवाया मैच

Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Diabetes Insulin: डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत, भारत में लॉन्च हुई सप्ताह में एक बार लगने वाली इंसुलिन

Diabetes Insulin: डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत, भारत में लॉन्च हुई सप्ताह में एक बार लगने वाली इंसुलिन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

Diabetes के इलाज में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में 'अवीक्ली (Awiqli)' नाम की साप्ताहिक...

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा,एक दूसरे पर हमलों के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ी

Ind vs Eng T20 इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर पर दबाव, अब टीम इंडिया के लिए हर मैच बना अहम

by Kirtika Tyagi
जुलाई 9, 2026

India vs England T20 Series, भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं...

रसोई में भूलकर भी न रखें टूटे बर्तन,  क्या वास्तु के अनुसार इससे बढ़ सकती हैं परेशानियां

रसोई में भूलकर भी न रखें टूटे बर्तन, क्या वास्तु के अनुसार इससे बढ़ सकती हैं परेशानियां

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

घर की रसोई केवल भोजन बनाने की जगह नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि का प्रतीक भी मानी जाती है। वास्तु शास्त्र में...

Bombay High Court: माता-पिता की देखभाल न करने पर वापस ले सकते हैं दी गई संपत्ति, बॉम्बे हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

Bombay High Court: माता-पिता की देखभाल न करने पर वापस ले सकते हैं दी गई संपत्ति, बॉम्बे हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

Bombay High Court ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि माता-पिता...

Zohra Sehgal : समाज की परवाह किए बिना यूरोप पहुंचीं जोहरा सहगल, फिर बनीं भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकार

Zohra Sehgal : समाज की परवाह किए बिना यूरोप पहुंचीं जोहरा सहगल, फिर बनीं भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा और रंगमंच की दिग्गज कलाकार जोहरा सहगल का नाम आज भी सम्मान और प्रेरणा के साथ...

Next Post
मिनी काशी में श्रीराम और ब्रह्मा जी ने की थी शिव मंदिरों की स्थापना, रातोंरात पूरब से पश्चिम हो गया था ‘शिवालय’ का दरवाजा

मिनी काशी में श्रीराम और ब्रह्मा जी ने की थी शिव मंदिरों की स्थापना, रातोंरात पूरब से पश्चिम हो गया था ‘शिवालय’ का दरवाजा

Kanpur

Kanpur में जूता फैक्ट्री में भीषण आग: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, दमकल ने 7 घंटे में पाया काबू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist