मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सरकार और सेना के साथ हर कदम पर खड़े हैं साथ, ऑपरेशन सिंदूर पर खरगे और राहुल का ऐलान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए हर कदम में हमारी पार्टी सरकार के साथ है। हम सरकार को पूरा सहयोग देंगे। इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले वीर सैनिकों को हमारा नमन है।

by Gulshan
मई 7, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Operation Sindoor
Share on FacebookShare on Twitter

Operation Sindoor : पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर भारतीय सेना द्वारा की गई सफल सैन्य कार्रवाई पर कांग्रेस पार्टी ने सरकार को पूरा समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्पष्ट रूप से कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हर प्रकार की कार्यवाही में कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, “जो वीर सैनिक इस मिशन में शामिल रहे, उन्हें हम नमन करते हैं। देश की रक्षा में उनका योगदान अविस्मरणीय है।”

इसी विषय पर कांग्रेस की एक विशेष आपात बैठक भी बुलाई गई, जिसमें वर्तमान सुरक्षा हालातों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

RELATED NEWS

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO

कारगिल के हीरो, Operation Sindoor में बड़ी भूमिका… कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

सितम्बर 2, 2026
Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

अगस्त 19, 2026

सेना और सरकार को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति ने इस मुद्दे पर चर्चा की है और सेना को पूरी तरह से समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, “हम भारतीय सेना के इस साहसिक अभियान के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और कांग्रेस पार्टी हर कदम पर उनके साथ है।”

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत नौ जगहों पर हमले

सूत्रों के अनुसार, बुधवार तड़के भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान की सीमा लांघे बिना ही आतंकी संगठनों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। इन हमलों का लक्ष्य जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के प्रशिक्षण केंद्र, लॉन्‍च पैड्स और मुख्यालय रहे।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा ऑपरेशन: कर्रेगुट्टा पहाड़ पर 22 नक्सली ढेर…

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के नाम से अंजाम दी गई इस रणनीति में, बहावलपुर स्थित जैश के मुख्यालय और पंजाब प्रांत के मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के कमांड सेंटर को सफलतापूर्वक ध्वस्त किया गया। खास बात यह रही कि हमलों के समय इन ठिकानों पर बड़ी संख्या में आतंकी मौजूद थे, जिनके मंसूबों को समय रहते नाकाम किया गया।

Tags: Operation Sindoor
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO

कारगिल के हीरो, Operation Sindoor में बड़ी भूमिका… कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO:अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने अपने पहले CEO के नाम का ऐलान कर दिया...

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Operation Sindoor: डिस्कवरी चैनल पर इन दिनों ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से एक नई डॉक्यूमेंट्री दिखाई जा रही है। इसमें...

President Address: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर से अर्थव्यवस्था तक कहीं कौन कौन सी बड़ी बातें

President Address: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर से अर्थव्यवस्था तक कहीं कौन कौन सी बड़ी बातें

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

President Murmu Independence Day Address: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते...

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी सरकार का बड़ा कदम, 2100 भारतीय पहुंचे पाकिस्तान, किसलिए लिया गया ये फैसला ? 

by Gulshan
नवम्बर 5, 2025

Operation Sindoor : पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव देखने को मिला था,...

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

by Vinod
अक्टूबर 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का मिजाज गर्म है। चाहे क्रिकेट का मैदान हो, य बॉलिवुड।...

Next Post
Dry Fruits Sugar: किस  ड्राई फ्रूट में होती है सबसे ज्यादा शुगर जानिए Dry Fruits का मीठा सच

Dry Fruits Sugar: किस ड्राई फ्रूट में होती है सबसे ज्यादा शुगर जानिए Dry Fruits का मीठा सच

IPL Operation Sindoor

धर्मशाला में 'ऑपरेशन सिंदूर' की गूंज, एयरपोर्ट बंद, IPL पर संकट!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In