शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

आतंक के खिलाफ साथ आए देश के बड़े उद्योगपति, अंबानी-अदाणी बोले- सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े!

भारत पाकिस्तान के हमलों का दृढ़ता से मुकाबला कर रहा है और हमारी सीमाओं पर तैनात सशस्त्र बल दुश्मन के हर 'नापाक' इरादे को नाकाम करने में सफल हो रहे हैं। इसी के साथ देश के कई उद्योगपतियों ने भी भारतीय सेना को अपना समर्थन दिया है और स्पष्ट किया है कि वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश और सेना के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

by Gulshan
मई 9, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
India Pakistan
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Navy Clash: अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के जंगी जहाज कैसे टकराए, समझौते के उल्लंघन, भारत का बड़ा एक्शन

Navy Clash: अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के जंगी जहाज कैसे टकराए, समझौते के उल्लंघन, भारत का बड़ा एक्शन

सितम्बर 16, 2026
UN New World Map India

UN World Map : भारत ने नए नक्शे के पक्ष में वोट दिया, फिर क्यों जताई आपत्ति? पाकिस्तान भी कूदा, समझिए पूरा विवाद

सितम्बर 9, 2026

India Pakistan : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दो प्रमुख उद्योगपति, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी ने भारतीय सेना को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया है। भारतीय सेना वर्तमान में पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे भारी गोलाबारी, ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुकाबला करने में लगी हुई है।

भारत आतंकवाद के खिलाफ है एकजुट 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी ने कहा, “हम अपनी भारतीय सेना पर गर्व महसूस करते हैं, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अपार साहस का परिचय दिया। भारत आज आतंकवाद के हर रूप से निपटने के लिए एकजुट है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की और कहा कि अब भारत हर हमले का सशक्त और सटीक जवाब दे रहा है। “पीएम मोदी के दृढ़ नेतृत्व में हमारी सेना ने सीमा पार से होने वाले हर उकसावे का मजबूती से और सही तरीके से जवाब दिया है।”

अंबानी ने आगे कहा, “अब भारत किसी भी आतंकवादी हमले पर चुप नहीं रहेगा। हम शांति के पक्षधर हैं, लेकिन हमारे नागरिकों या सैनिकों पर कोई भी हमला सहन नहीं किया जाएगा। हमें विश्वास है कि हम एकजुट होकर लड़ेंगे और विजय प्राप्त करेंगे। जय हिंद!”

गौतम अडानी का संदेश – ‘भारत की एकता में शक्ति है’

अदाणी समूह के प्रमुख और देश के बड़े कारोबारी गौतम अडानी ने ट्विटर पर लिखा, “इस कठिन समय में दुनिया भारत की असली ताकत और एकता को देख रही है। हम अपनी सेना के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।” उन्होंने ‘भारत फर्स्ट’ और ‘जय हिंद’ का नारा दिया, और कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन अपनी गरिमा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें : जमीन से आसमान तक भारत का प्रहार, अरब सागर में तैनात INS विक्रांत बना…

खान उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने भी भारतीय सेना को सलाम करते हुए लिखा, “मेरी सभी दुआएं हमारे बहादुर सैनिकों के साथ हैं। उनकी साहसिक कार्रवाई ने भारत का आत्मसम्मान और गरिमा बढ़ाई है।” उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह से देश के नेतृत्व और सेना के साथ खड़े हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की बड़ी कार्रवाई

बुधवार को भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के अंदर नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। यह हमले पिछले कई दशकों में पाकिस्तान पर किए गए सबसे गहरे हमलों में से एक माने जा रहे हैं। जवाब में, पाकिस्तान ने भारत के दर्जनों शहरों और एयरबेस को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, लेकिन भारतीय सेना ने इन हमलों को प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया।

Tags: india pakistan
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Navy Clash: अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के जंगी जहाज कैसे टकराए, समझौते के उल्लंघन, भारत का बड़ा एक्शन

Navy Clash: अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के जंगी जहाज कैसे टकराए, समझौते के उल्लंघन, भारत का बड़ा एक्शन

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 16, 2026

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच अरब सागर से जुड़ी एक अहम घटना सामने आई है। 15 सितंबर...

UN New World Map India

UN World Map : भारत ने नए नक्शे के पक्ष में वोट दिया, फिर क्यों जताई आपत्ति? पाकिस्तान भी कूदा, समझिए पूरा विवाद

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

UN New World Map India:संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 सितंबर 2026 को दुनिया के नक्शे में देशों और महाद्वीपों का...

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Operation Sindoor: डिस्कवरी चैनल पर इन दिनों ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से एक नई डॉक्यूमेंट्री दिखाई जा रही है। इसमें...

Research Survey : अमेरिकी सर्वे में हुआ खुलासा पाकिस्तानी किसको मानते सबसे बड़ा खतरा , चीन बना पहली पसंद

Research Survey : अमेरिकी सर्वे में हुआ खुलासा पाकिस्तानी किसको मानते सबसे बड़ा खतरा , चीन बना पहली पसंद

by Kirtika Tyagi
अगस्त 15, 2026

अमेरिकी संस्था Pew Research Center के ताजा सर्वे ने भारत और पाकिस्तान के लोगों की सोच में मौजूद गहरे अंतर...

Airspace Support: यात्री सुरक्षा सर्वप्रथम, भीषण तूफान में फंसी पाकिस्तानी फ्लाइट्स को भारत ने दिया रास्ता, मदद बनी  इंसानियत की मिसाल

Airspace Support: यात्री सुरक्षा सर्वप्रथम, भीषण तूफान में फंसी पाकिस्तानी फ्लाइट्स को भारत ने दिया रास्ता, मदद बनी इंसानियत की मिसाल

by Kirtika Tyagi
जून 14, 2026

India Helped Pakistani Flights: मानसून के मौसम में अक्सर अचानक मौसम बदल जाता है। इस बार भी पंजाब क्षेत्र के...

Next Post
Shehbaz Sharif

'मोदी का नाम सुनते ही कांपते हैं' पाकिस्तानी सांसद ने संसद में शाहबाज को बताया बुज़दिल...

RSS

RSS statement: ऑपरेशन सिंदूर पर RSS का बड़ा बयान, देशवासियों से की यह अपील

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In