मंगलवार, अक्टूबर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

India Pakistan tension : करतारपुर कॉरिडोर के पास धमाका.. बाड़मेर में रेड अलर्ट, PAK के हर मोर्चे पर पलटवार कर रहा भारत

भारत-पाक तनाव के बीच एयरस्ट्राइक और ड्रोन हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं। इंडिगो ने कई फ्लाइट्स कैंसिल की हैं, दिल्ली में सायरन टेस्टिंग हो रही है और एलजी मनोज सिन्हा उरी पहुंचे हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

by Mayank Yadav
मई 10, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
India Pakistan
Share on FacebookShare on Twitter

India Pakistan tension : भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में पाकिस्तान ने गुरुवार रात कई भारतीय सैन्य ठिकानों को ड्रोन, रॉकेट और मिसाइलों से निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की। इस तनावपूर्ण हालात के बीच भारत के कई हिस्सों में हाई अलर्ट जारी है। श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर समेत 10 शहरों की फ्लाइट्स इंडिगो ने 10 मई तक रद्द कर दी हैं। दिल्ली में रेड सायरन टेस्टिंग की तैयारी हो चुकी है। एलजी मनोज सिन्हा उरी पहुंचे हैं जहां रातभर भारी गोलीबारी हुई। एनएसए अजीत डोभाल और आईबी चीफ ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। स्वास्थ्य, सुरक्षा और रणनीतिक स्तर पर सरकार की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। पल-पल के अपडेट्स नीचे देखें।

करतारपुर कॉरिडोर के पास धमाका

गुरदासपुर में करतारपुर कॉरिडोर से 20 किलोमीटर दूर एक जोरदार धमाका हुआ है। इस हमले के बीच पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, फाजिल्का, पटियाला, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब और बठिंडा में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।

RELATED NEWS

Navy Clash: अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के जंगी जहाज कैसे टकराए, समझौते के उल्लंघन, भारत का बड़ा एक्शन

Navy Clash: अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के जंगी जहाज कैसे टकराए, समझौते के उल्लंघन, भारत का बड़ा एक्शन

सितम्बर 16, 2026
UN New World Map India

UN World Map : भारत ने नए नक्शे के पक्ष में वोट दिया, फिर क्यों जताई आपत्ति? पाकिस्तान भी कूदा, समझिए पूरा विवाद

सितम्बर 9, 2026

राजस्थान के बाड़मेर में रेड अलर्ट

बाड़मेर के आसमान में विमान और ड्रोन जैसी वस्तुएं देखी गई हैं। शहर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू है, और सायरन के साथ तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। पुलिस की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन ने पहले से ही पूरे शहर में रेड अलर्ट जारी कर रखा है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

पीएम मोदी की तीनों सेनाध्यक्षों के साथ अहम मीटिंग

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक चल रही है। इस बैठक में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान मौजूद हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हैं, जो कुछ देर पहले ही प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।

उरी में फिर पाक की गोलाबारी

पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पार से तीव्र गोलाबारी शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम को उरी सेक्टर में ताजा सीजफायर उल्लंघन की घटना सामने आई है जिसमें पाकिस्तानी सेना भारी गोलीबारी कर रही है।

गुरुद्वारे पर हमले की अफवाह फैला रहा PAK

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, “अपनी गलत हरकतों को कबूल करने के बजाय, पाकिस्तान ने यह हास्यास्पद और शर्मनाक दावा किया कि भारतीय सशस्त्र बल अपने ही शहरों, जैसे अमृतसर, पर हमला कर रहे हैं और इसका दोष पाकिस्तान पर मढ़ रहे हैं। जैसा कि उसका इतिहास दिखाता है, वह ऐसी चालबाजियों में माहिर है। पाकिस्तान ने यह झूठ फैलाया कि भारत ने ड्रोन हमलों के जरिए ननकाना साहिब गुरुद्वारे को निशाना बनाया, जो पूरी तरह निराधार है। पाकिस्तान सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए स्थिति को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहा है।”

पाकिस्तान की हरकतों से इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर खतरा

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, “पाकिस्तान का अमृतसर पर हमले का दावा हास्यास्पद है। अपनी असफल ड्रोन हमले की कोशिश के बावजूद पाकिस्तान ने अपने नागरिक हवाई क्षेत्र को बंद नहीं किया जो खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना है। इससे न केवल पाकिस्तान बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।”

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने क्या बताया?

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया, “पाकिस्तानी हमले के जवाब में भारत ने चार सशस्त्र ड्रोनों के जरिए पाकिस्तान के चार वायु रक्षा स्थलों पर हमला किया। इनमें से एक ड्रोन ने एयर डिफेंस रडार को नष्ट कर दिया। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार भारी तोपों और सशस्त्र ड्रोनों से गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय सेना के कुछ जवान शहीद हुए और कई घायल हुए। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भी भारी नुकसान हुआ।”

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने क्या बताया?

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने कल रात कायराना हरकत की। बीती रात पाकिस्तान ने भारतीय शहरों और सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। भारतीय सैनिकों ने अनुपातिक, पर्याप्त और जिम्मेदाराना तरीके से इन हमलों का जवाब दिया।”

भारत ने लॉन्च किए 4 जवाबी ड्रोन– कर्नल सोफिया

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, “भारत ने जवाबी कार्रवाई में चार ड्रोन लॉन्च किए। पाकिस्तान अपने नागरिक विमानों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। हमले के दौरान पाकिस्तान ने कराची से लाहौर की उड़ान जारी रखी और दमाम से लाहौर की एक फ्लाइट उतारी। भारत ने सुनिश्चित किया कि नागरिक विमानों को कोई नुकसान न हो।”

पाकिस्तान का 36 जगहों पर 400 ड्रोन हमला- कर्नल सोफिया

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, “8-9 मई की रात पाकिस्तान ने सैन्य ठिकानों पर हमला करने के इरादे से आक्रमण किया। इतने बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले का उद्देश्य भारत की वायु रक्षा प्रणाली की क्षमता को परखना था। ये ड्रोन तुर्की निर्मित थे। भारत ने अधिकांश ड्रोनों को नष्ट कर दिया। पाकिस्तान ने 36 स्थानों पर 400 से अधिक ड्रोनों के साथ हमला किया था।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग शुरू

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पाकिस्तान ने हमले के लिए तुर्की निर्मित ड्रोनों का उपयोग किया। बठिंडा सैन्य अड्डे को निशाना बनाने की कोशिश यूएवी के जरिए की गई, जिसे नष्ट कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के कुछ जवान शहीद हुए, जबकि पाकिस्तानी सेना को भी भारी नुकसान हुआ।”

India Pakistan: देशभर के एयरपोर्ट्स पर हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के चलते देश के सभी हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है. गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में सुरक्षा बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा भी की गई है।

India Pakistan: एक हफ्ते के लिए रोका गया IPL, हालात पर होगी नजर

बीसीसीआई ने तय किया है कि आईपीएल को फिलहाल एक सप्ताह के लिए स्थगित किया जा रहा है. परिस्थितियों की समीक्षा के बाद नया कार्यक्रम तैयार कर इसकी घोषणा की जाएगी।

India Pakistan: आतंकवाद पर कड़ी चोट के लिए पंजाब सरकार का अहम कदम

पंजाब कैबिनेट ने आतंकवाद और ड्रोन के जरिए हो रही नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है. अब पाकिस्तान सीमा पर 9 एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किए जाएंगे. यह पहली बार है जब राज्य सरकार ड्रोन गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसे सिस्टम लगा रही है.

India Pakistan: कृषि भंडार भरे हुए, खाद्य सुरक्षा को लेकर नहीं है चिंता: शिवराज सिंह चौहान

भारत-पाक तनाव के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वस्त किया है कि देश के कृषि भंडार पूरी तरह से भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार और वैज्ञानिक पूरी तरह से सजग हैं।

India Pakistan: शिवराज सिंह चौहान की चेतावनी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-पाक तनाव पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय सेना नागरिकों को नुकसान पहुंचाए बिना आतंकियों को निशाना बना रही है और पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का करारा जवाब दिया जा रहा है।

India Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान

गुरुवार रात 8 से 10 बजे के बीच पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर और जैसलमेर जैसे क्षेत्रों के सैन्य और आयुध ठिकानों पर हमला किया। भारतीय वायुसेना और थलसेना ने इन सभी हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम किया और पाकिस्तान के रडार सिस्टम को निशाना बनाकर तबाह कर दिया।

India Pakistan: इंडिगो ने 10 शहरों की उड़ानें रद्द कीं

भारत-पाक तनाव को देखते हुए इंडिगो एयरलाइन ने 10 मई तक श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, किशनगढ़ और राजकोट की सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। यात्रियों को अपडेट्स की लगातार निगरानी की सलाह दी गई है।

India Pakistan:  दिल्ली में आज दोपहर सायरन टेस्टिंग

दिल्ली सरकार ने राजधानी में आज दोपहर 3 बजे रेड सायरन टेस्टिंग की घोषणा की है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ एक अभ्यास है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

India Pakistan: उरी पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा

बीती रात उरी में भारी गोलीबारी के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मौके पर पहुंचे। वे स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारियों के साथ सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे।

India Pakistan: डोभाल-शाह की बैठक

एनएसए अजीत डोभाल और आईबी प्रमुख ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में सीमावर्ती राज्यों की सुरक्षा और आतंकी गतिविधियों को लेकर गहन चर्चा हुई।

Tags: india pakistan
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Navy Clash: अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के जंगी जहाज कैसे टकराए, समझौते के उल्लंघन, भारत का बड़ा एक्शन

Navy Clash: अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के जंगी जहाज कैसे टकराए, समझौते के उल्लंघन, भारत का बड़ा एक्शन

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 16, 2026

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच अरब सागर से जुड़ी एक अहम घटना सामने आई है। 15 सितंबर...

UN New World Map India

UN World Map : भारत ने नए नक्शे के पक्ष में वोट दिया, फिर क्यों जताई आपत्ति? पाकिस्तान भी कूदा, समझिए पूरा विवाद

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

UN New World Map India:संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 सितंबर 2026 को दुनिया के नक्शे में देशों और महाद्वीपों का...

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Operation Sindoor: डिस्कवरी चैनल पर इन दिनों ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से एक नई डॉक्यूमेंट्री दिखाई जा रही है। इसमें...

Research Survey : अमेरिकी सर्वे में हुआ खुलासा पाकिस्तानी किसको मानते सबसे बड़ा खतरा , चीन बना पहली पसंद

Research Survey : अमेरिकी सर्वे में हुआ खुलासा पाकिस्तानी किसको मानते सबसे बड़ा खतरा , चीन बना पहली पसंद

by Kirtika Tyagi
अगस्त 15, 2026

अमेरिकी संस्था Pew Research Center के ताजा सर्वे ने भारत और पाकिस्तान के लोगों की सोच में मौजूद गहरे अंतर...

Airspace Support: यात्री सुरक्षा सर्वप्रथम, भीषण तूफान में फंसी पाकिस्तानी फ्लाइट्स को भारत ने दिया रास्ता, मदद बनी  इंसानियत की मिसाल

Airspace Support: यात्री सुरक्षा सर्वप्रथम, भीषण तूफान में फंसी पाकिस्तानी फ्लाइट्स को भारत ने दिया रास्ता, मदद बनी इंसानियत की मिसाल

by Kirtika Tyagi
जून 14, 2026

India Helped Pakistani Flights: मानसून के मौसम में अक्सर अचानक मौसम बदल जाता है। इस बार भी पंजाब क्षेत्र के...

Next Post
Weather Today

Weather Today : बदला-बदला सा है मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं सूखे की मार, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल ?

Omar Abdullah

पाकिस्तान की गोलीबारी में सरकारी अधिकारी की गई जान, उमर अब्दुल्ला बोले- 'शब्द नहीं, सिर्फ आक्रोश है

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In