रविवार, अगस्त 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : शाहजहांपुर अस्पताल में गैस लीक से मची अफरातफरी एक की मौत, जांच जारी

शाहजहांपुर अस्पताल में गैस लीक की घटना से अफरा-तफरी मच गई। एक बुजुर्ग की मौत हुई, जांच जारी है और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा रही है।

by SYED BUSHRA
मई 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
Shahjahanpur hospital gas leak incident
Share on FacebookShare on Twitter

Shahjahanpur Hospital Gas Leak incident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से गैस लीक होने की वजह से अस्पताल परिसर में अचानक अफरातफरी मच गई। इस घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और हालात को संभालने में जुट गईं।

घटना के वायरल वीडियो और अफवाहें

सोशल मीडिया पर इस हादसे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग जमीन पर बेहोश पड़े हैं और उनके परिजन उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर कई लोगों ने आरोप लगाए कि भगदड़ में एक व्यक्ति की जान गई है।

RELATED NEWS

Divya Mittal Resigns: यूपी की चर्चित IAS अफसर दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा को कहा अलविदा, क्यों दिया इस्तीफा

Divya Mittal Resigns: यूपी की चर्चित IAS अफसर दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा को कहा अलविदा, क्यों दिया इस्तीफा

अगस्त 30, 2026
Murder Case: अंकित बालियान हत्याकांड में पत्नी की चेतावनी, 4 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आत्मदाह की धमकी

Murder Case: अंकित बालियान हत्याकांड में पत्नी की चेतावनी, 4 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आत्मदाह की धमकी

अगस्त 29, 2026

हालांकि, शाहजहांपुर पुलिस ने “एक्स” (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, “इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉगिंग की और राहत कार्य किया। साथ ही, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।”

डॉक्टर और प्रशासन का बयान

आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेराज आलम ने बताया कि जब लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो तुरंत ट्रॉमा सेंटर खाली करा दिया गया। उन्होंने इसे संदिग्ध गैस रिसाव की आशंका बताया और कहा कि दमकल विभाग और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए थे।

वहीं, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक के साथ अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि “गैस फैलने की वजह से भगदड़ मची थी, लेकिन ऐसा नहीं लगता कि इससे किसी की मौत हुई है। फिर भी, एक बुजुर्ग की मौत की बात सामने आई है, जिसकी जांच की जाएगी।” जब उनसे पूछा गया कि मृतक के परिजन भगदड़ को मौत की वजह मान रहे हैं, तो उन्होंने दोहराया कि निष्पक्ष जांच की जाएगी।

स्थिति अब सामान्य, लेकिन जांच जारी

प्रशासन के अनुसार फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन गैस लीक की असली वजह क्या थी, यह जांच का विषय है। विशेषज्ञों की टीम मामले की छानबीन कर रही है और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जा रही है।

शाहजहांपुर जिला अस्पताल की यह घटना एक चेतावनी है कि अस्पतालों में सुरक्षा मानकों को लेकर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई जरूर की है, लेकिन गैस लीक की असल वजह सामने आना अभी बाकी है।

Tags: Hospital AccidentUttar Pradesh News
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Divya Mittal Resigns: यूपी की चर्चित IAS अफसर दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा को कहा अलविदा, क्यों दिया इस्तीफा

Divya Mittal Resigns: यूपी की चर्चित IAS अफसर दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा को कहा अलविदा, क्यों दिया इस्तीफा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने रविवार को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया।...

Murder Case: अंकित बालियान हत्याकांड में पत्नी की चेतावनी, 4 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आत्मदाह की धमकी

Murder Case: अंकित बालियान हत्याकांड में पत्नी की चेतावनी, 4 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आत्मदाह की धमकी

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

Ankit Baliyan Murder Case:हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद परिवार का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।...

Expired Injection at Lalganj CHC

Health Negligence: लालगंज CHC में SDM की 8 साल की बेटी को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन, दो फार्मासिस्ट निलंबित

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

Expired Injection at Lalganj CHC : प्रतापगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लालगंज में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने...

SmartPhone Warning: सीएम योगी ने बच्चों को दी किससे दूरी बनाने की सलाह, आंखों और सोचने की क्षमता पर पड़ता है असर

SmartPhone Warning: सीएम योगी ने बच्चों को दी किससे दूरी बनाने की सलाह, आंखों और सोचने की क्षमता पर पड़ता है असर

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित ‘स्नेह बंधन’ कार्यक्रम में...

UP Development Projects

UP Development: योगी ने परियोजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को दिए सख्त निर्देश, जमीन अधिग्रहण से जनकल्याण तक पर फोकस

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं और...

Next Post
Etah

आंबेडकर शोभायात्रा की अनुमति न मिलने से गुस्साए दलित समाज ने रोकी कलश यात्रा, यूपी के एटा में तनाव की स्थिति

CM Yogi Project Alankar

शिक्षा क्षेत्र में UP सरकार की प्रेरणादायक पहल,क्या है प्रोजेक्टअलंकार?मोदी के सामने किया पेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist