Monday, November 16, 2026 10:08 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » नेपाल में ‘ऑपरेशन राजतंत्र पार्ट टू’ के शंखनाद से हिली सरकार, पूर्व उपप्रधानमंत्री को कुछ इस तरह से उठा ले गई पुलिस

नेपाल में ‘ऑपरेशन राजतंत्र पार्ट टू’ के शंखनाद से हिली सरकार, पूर्व उपप्रधानमंत्री को कुछ इस तरह से उठा ले गई पुलिस

नेपाल में राजतंत्र समर्थकों के प्रदर्शन के चौथे दिन पुलिस ने राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार किया, इस दौरान पूर्व उपप्रधानमंत्री को पुलिस ने किया अरेस्ट।

by Vinod
02/06/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। नेपाल में बहुत बड़ा होने वाला है। यहां एकबार फिर से राजतंत्र वापसी और हिन्दू राष्ट्र को लेकर जनता सड़क पर है। पूर्व उपप्रधानमंत्री कमल थापा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी पिछले 4 दिनों से काठमांडु में ढेरा जमाए हुए थे। ‘कुसी छोड़ो ओली, आ रहे हैं राजा जी’ के नारों की गूंज पीएम हाउस तक सुनाई दे रही थी। रविवार को एकाएक प्रदर्शनकारी पीएम हाउस के अंदर दाखिल होने को लेकर बड़े। तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कमल थापा समेत दर्जनभर से ज्यादा बड़े नेताओं को अरेस्ट कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद से नेपाल के हालात तनाव पूर्ण बने हुए हैं।

2008 में हुआ था राजशाही का अंत

दरअसल, नेपाल एक वक्त हिन्दू राष्ट्र था। पहाड़ों में बसे इस स्टेट में कभी राजशाही का शासन था। लेकिन 2008 में राजशाही का पूर्ण रूप से अंत कर दिया गया। राजशाही के खात्में के बाद लोगों को उम्मीद थी कि नेपाल प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। वहां जो भी लोकतांत्रिक सरकारें बनीं, उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा। राजनीतिक स्थिरता जैसी कोई चीज देश में नजर नहीं आई, जिसकी वजह से देश का आर्थिक विकास बुरी तरह प्रभावित हुआ और राष्ट्र के सामने कई तरह की समस्याएं भी उत्पन्न हुईं। ऐसे में लोग परेशान था और उनका मानना कि देश की लोकतांत्रिक सरकारें राष्ट्र की समस्याओं से निपट नहीं पा रही हैं। इसी को लेकर अब नेपाल में एकबार फिर से राजशाही की वापसी को लेकर आंदोलन शुरू हो गए हैं।

4 दिन से चल रहा था आंदोलन

देश में राजतंत्र की वापसी और हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग 4 दिन पहले एक बड़े आंदोलन का आगाज हुआ। आंदोलन के तीसरे दिन उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे। निषेधित क्षेत्र होने के कारण वहां भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। साथ ही सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए तीन लेयर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ कर निषेधित प्रधानमंत्री आवास की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया और कुछ बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। काठमांडू पुलिस के प्रवक्ता एसपी अपील बोहरा ने कहा है कि निषेधित क्षेत्र तोड़ने के आरोप में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के नेता तथा पूर्व उपप्रधानमंत्री कमल थापा सहित कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED NEWS

कौन है बालेंद्र शाह, जिन्होंने रखी ओली सरकार के तख्तापटल की नींव, अब 36 साल का यही सिंगर होगा नेपाल का अगला चीफ

कौन है बालेंद्र शाह, जिन्होंने रखी ओली सरकार के तख्तापटल की नींव, अब 36 साल का यही सिंगर होगा नेपाल का अगला चीफ

September 9, 2025
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी की हत्या से मचा हड़कंप, प्रदर्शनकारियों ने पहले बेरहमी से पीटा फिर घर में लगा दी आग

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी की हत्या से मचा हड़कंप, प्रदर्शनकारियों ने पहले बेरहमी से पीटा फिर घर में लगा दी आग

September 9, 2025

पूर्व उपप्रधानमंत्री को उठा ले गई पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने पूर्व उपप्रधानमंत्री को सड़क पर घसीटते हुए ले गए और उन्हें पुलिस की गाड़ी में बिठाया गया। इस दौरान कमल थापा ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन ने कल से काठमांडू में और अधिक तेज प्रदर्शन की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि यदि गिरफ्तार नेताओं की तत्काल रिहाई नहीं की जाती है तो कल से काठमांडू में चक्का जाम किया जाएगा। राजेन्द्र लिंगदेन ने कहा कि थापा के नेतृत्व में लोग शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। पीएम ओली के इशारे पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हमारे बड़े नेताओं को अरेस्ट किया। अब ये आंदोलन खत्म होने वाला नहीं। ओली को कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। नेपाल में राजा की वापसी होकर रहेगी।

सरकार ने लगाई थी रोक

पिछले चार दिनों से जारी राजतंत्र समर्थकों के प्रदर्शन में दिन प्रतिदिन बढ़ते तादाद को देखते हुए नेपाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी कर दिया है। काठमांडू जिला प्रशासन के तरफ से एक सूचना प्रकाशित करते हुए कल से काठमांडू के रिंग रोड के भीतर कहीं भी सभा, जुलूस, प्रदर्शन, धरना आदि पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के तीन स्थान पर पूर्व अनुमति लेकर शांतिपूर्ण सभा और धरना के लिए स्थान तय किया गया है। काठमांडू जिला प्रशासन के द्वारा जारी निषेधाज्ञा सूचना में कहा गया है कि कोटेश्वर, बल्खू और सिफल में ही प्रशासन की अनुमति लेकर ही सभा का आयोजन किया जा सकता है। नेपाल सरकार ने देश के पूर्व राजपरिवार को राजदरबार में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी है।

इस वजह से सरकार ने लगाई रोक

दरअसल, पूर्व राजपरिवार के तरफ से राजदरबार में दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिस पर सरकार ने रोक लगा दी है। नेपाल में राजपरिवार के हत्याकांड की बरसी पर राजदरबार के सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके लिए पूर्व युवराज्ञी हिमानी शाह ट्रस्ट के तरफ से सभी को इसमें सहभागी होने की अपील भी की गई थी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। लेकिन रविवार की शाम में अचानक नेपाल सरकार के तरफ से पूर्व राजपरिवार के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के करने पर रोक लगा दी गई। नेपाल ट्रस्ट के अधीन में रहे राजदरबार में किसी भी तरह के कार्यक्रम की अनुमति किसी को नहीं है। इस तरह की जानकारी देते हुए राजपरिवार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को रोका गया है।

1 जून को राजा के परिवार की हुई थी हत्या

बता दें, 1 जून 2001 की शाम को नारायणहिटी राज दरबार के भीतर ही नेपाल के तत्कालीन राजा वीरेंद्र सहित उनके परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। पूर्व युवराज्ञी हिमानी शाह के तरफ से दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सरकार के द्वारा इस कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पूर्व युवराज्ञी हिमानी शाह के तरफ से यह जानकारी दी गई है कि यह कार्यक्रम अब राजदरबार में न होकर अब कहीं और किया जाएगा। इसी को लेकर कमल थापा के नेतृत्व में लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी ओली सरकार से राजा को परमीशन दिए जानें की मांग कर रहे थे। लेकिन सरकार ने साफ कह दिया कि कार्यक्रम में राजशाही का कोई व्यक्ति शामिल नहीं होगा। इसी के बाद प्रोटेस्ट तेज हो गया।

कौन हैं कमल थापा

कमल थापा सुयाल थापा वंश से हैं। कमल थापा का जन्म 4 अगस्त 1955 को काठमांडू में हुआ था । उनका जन्म सेना की पृष्ठभूमि वाले परिवार में हुआ था। उनके पिता छत्र बहादुर थापा रॉयल नेपाल आर्मी में कर्नल थे जबकि उनकी मां गृहिणी थीं। राजनीति में आने से पहले कमल थापा राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान भी रहे। कमल थापा ने 1973-74 के दौरान राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष के रूप में अपना करियर शुरू किया। कमल थापा के भूतपूर्व सम्राट ज्ञानेंद्र शाह के साथ अच्छे संबंध हैं, क्योंकि कमल थापा ने शाह के अधीन गृह मंत्री के रूप में सरकार में सक्रिय रूप से भाग लिया था। थापा देश के उपप्रधानमंत्री भी रहे हैं। लेकिन राजतंत्र की वापसी के चलते उन्होंने उपप्रधानमंत्री पद छोड़ दिया था। अब वह राजा के लिए सड़क पर यलगार कर रहे हैं।

 

Related Posts

कौन है बालेंद्र शाह, जिन्होंने रखी ओली सरकार के तख्तापटल की नींव, अब 36 साल का यही सिंगर होगा नेपाल का अगला चीफ

कौन है बालेंद्र शाह, जिन्होंने रखी ओली सरकार के तख्तापटल की नींव, अब 36 साल का यही सिंगर होगा नेपाल का अगला चीफ

September 9, 2025
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी की हत्या से मचा हड़कंप, प्रदर्शनकारियों ने पहले बेरहमी से पीटा फिर घर में लगा दी आग

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी की हत्या से मचा हड़कंप, प्रदर्शनकारियों ने पहले बेरहमी से पीटा फिर घर में लगा दी आग

September 9, 2025
कौन है 36 साल का वो नौजवान, जो नेपाल में बना पोस्टरबॉय, जिसके एक डॉयलॉग से धराशाही हुई ओली सरकार

कौन है 36 साल का वो नौजवान, जो नेपाल में बना पोस्टरबॉय, जिसके एक डॉयलॉग से धराशाही हुई ओली सरकार

September 9, 2025
Nepal

Nepal Gen-Z Revolution: सोशल मीडिया बैन के खिलाफ संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, 6 की मौत, 80 घायल

September 8, 2025
फेसबुक-यूट्यूब बैन पर नेपाल में सरकार के खिलाफ विद्रोह, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

फेसबुक-यूट्यूब बैन पर नेपाल में सरकार के खिलाफ विद्रोह, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

September 8, 2025
दिल्ली स्पेशल सेल ने नेपाल में की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, ‘D कंपनी’ और ISI के सलीम पिस्टल का गेम किया ओवर

दिल्ली स्पेशल सेल ने नेपाल में की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, ‘D कंपनी’ और ISI के सलीम पिस्टल का गेम किया ओवर

August 9, 2025
केपी ओली बोले, नेपाल में हुआ था भगवान श्रीराम का जन्म, चीन के इशारे पर महादेव को भी बताया नेपाली

केपी ओली बोले, नेपाल में हुआ था भगवान श्रीराम का जन्म, चीन के इशारे पर महादेव को भी बताया नेपाली

July 14, 2025
पाकिस्तान ने कर दी बड़ी गलती अब सड़क पर उतरे नेपाली, खुकुरी की धार को देख खौफ से कांपी ‘मुनीर एंड बदमाश कंपनी’

पाकिस्तान ने कर दी बड़ी गलती अब सड़क पर उतरे नेपाली, खुकुरी की धार को देख खौफ से कांपी ‘मुनीर एंड बदमाश कंपनी’

April 30, 2025
Nepal

Nepal News: काठमांडू में हिंसक प्रदर्शन तेज, एक प्रदर्शनकारी की मौत, प्रधानमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

March 28, 2025
जानिए गढ़ीमाई देवी के दर पर क्यों दी गई 5 लाख पशुओं की बलि,  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुई ‘बेजुबानों की कुर्बानी’

जानिए गढ़ीमाई देवी के दर पर क्यों दी गई 5 लाख पशुओं की बलि,  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुई ‘बेजुबानों की कुर्बानी’

December 17, 2024
Next Post
Mainpuri Viral Video

प्रेमिका संग बनाए अश्लील वीडियो दिखाकर पत्नी को करता था ब्लैकमेल, ऐसे हुआ वीडियो वायरल!

Hardoi Accident: शादी की खुशी बदली मातम में ,लौटते समय खाई में गिरी कार, 6 की मौत, 7 लोग घायल

Hardoi Accident: शादी की खुशी बदली मातम में ,लौटते समय खाई में गिरी कार, 6 की मौत, 7 लोग घायल

US Bombing Incident

अमेरिका में फायर बम से हमला, 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे लगाते हुए मचाई दहशत!

POPULAR POST

Mushtaq Ali Trophy : किस टीम की संभालेंगे कमान संजू सैमसन, अनुभवी कप्तान पर किया भरोसा, कैसी है केरल की टीम?

Mushtaq Ali Trophy : किस टीम की संभालेंगे कमान संजू सैमसन, अनुभवी कप्तान पर किया भरोसा, कैसी है केरल की टीम?

November 10, 2026
Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

November 15, 2026
Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

November 14, 2026
Credit Card : ICICI बैंक के ग्राहकों को लगा झटका , नहीं मिलेंगे मुफ्त फायदे, किन सेवाओं पर लगेगा कितना चार्ज?

Credit Card : ICICI बैंक के ग्राहकों को लगा झटका , नहीं मिलेंगे मुफ्त फायदे, किन सेवाओं पर लगेगा कितना चार्ज?

November 12, 2026
PM Visit : 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे PM मोदी, पहली बार दिल्ली से बाहर होगा कौशल दीक्षा समारोह; किन्हें मिलेगा सम्मान?

PM Visit : 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे PM मोदी, पहली बार दिल्ली से बाहर होगा कौशल दीक्षा समारोह; किन्हें मिलेगा सम्मान?

November 14, 2026
Phuket Fire : थाईलैंड के टूरिस्ट शहर में भीषण आग, 11 की मौत; 16 लोग घायल, कैसे मची तबाही?

Phuket Fire : थाईलैंड के टूरिस्ट शहर में भीषण आग, 11 की मौत; 16 लोग घायल, कैसे मची तबाही?

November 15, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India