Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » अमेरिका में पीएम मोदी के किस्सों से लूटी महफिल, जानिए कौन हैं ये खास महिला उषा वेंस…

अमेरिका में पीएम मोदी के किस्सों से लूटी महफिल, जानिए कौन हैं ये खास महिला उषा वेंस…

उषा वेंस पेशे से एक वकील हैं और कैलिफोर्निया में निवास करती हैं। उनके माता-पिता मूल रूप से आंध्र प्रदेश से हैं। उषा वेंस के पति जेडी वेंस वर्तमान में अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर आसीन हैं।

by Gulshan
03/06/2025
Usha Vance

Usha Vance : वॉशिंगटन में इस समय यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) की लीडरशिप समिट चल रही है, जिसमें वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली भारतीय हस्तियों की भागीदारी देखने को मिल रही है। इस समिट में IBM के सीईओ अरविंद कृष्णा और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला समेत कई प्रमुख भारतीयों को ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर अमेरिका की द्वितीय महिला और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ने भी मंच से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने खास अनुभव साझा किए।

कौन हैं भारतीय मूल की उषा वेंस?

उषा बाला चिलुकुरी वेंस एक प्रतिष्ठित वकील हैं, जिनका जन्म 6 जनवरी 1986 को सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में हुआ था। हालांकि वे अमेरिका में पली-बढ़ीं, लेकिन उनका पारिवारिक मूल भारत के आंध्र प्रदेश से है। उनके माता-पिता, लक्ष्मी और राधाकृष्ण, दशकों पहले रोजगार की तलाश में अमेरिका चले गए थे, पर उषा आज भी भारत से गहरा जुड़ाव रखती हैं। वह अक्सर अपने बच्चों को लेकर भारत आती रहती हैं और हाल ही में उन्होंने एक आधिकारिक भारत यात्रा भी की थी, जिसके अनुभव उन्होंने USISPF समिट में साझा किए।

RELATED NEWS

कौन है Usha Vance जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पीएम मोदी से जुड़े कई दिलचस्प क़िस्से किए साझा

कौन है Usha Vance जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पीएम मोदी से जुड़े कई दिलचस्प क़िस्से किए साझा

June 3, 2025

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

उषा वेंस ने समिट में बताया कि जब वे अपने बच्चों के साथ भारत दौरे पर प्रधानमंत्री निवास गईं, तो बच्चों की मुलाकात पीएम मोदी से हुई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सफेद दाढ़ी और बाल देखकर उनके बच्चों को ऐसा लगा जैसे वे उनके नाना हों। पीएम ने बच्चों को स्नेहपूर्वक अपनाया और उनके बेटे को जन्मदिन पर एक खास तोहफा भी दिया, जिसे वह अब तक याद करता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में लोगों का अपनापन उन्हें हमेशा भावुक कर देता है — वहां लोग उन्हें और उनके परिवार को अपने ही जैसा मानते हैं।

शिक्षा और पेशेवर पृष्ठभूमि

उषा वेंस ने येल यूनिवर्सिटी से इतिहास में स्नातक किया और फिर वहीं के लॉ स्कूल से कानून की डिग्री प्राप्त की। वे अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स, जस्टिस ब्रेट कैवनॉग और जस्टिस अमूल थापर के लिए क्लर्कशिप कर चुकी हैं, जो अमेरिका की कानूनी दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। उन्होंने लॉ फर्म ‘मुंगेर, टोल्स एंड ओल्सन एलएलपी’ में भी अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें : लाल लहंगे और घूंघट में दिखीं मिसेज खान! पहली बार सामने…

साथ ही, वे येल लॉ जर्नल की कार्यकारी संपादक और येल जर्नल ऑफ लॉ एंड टेक्नोलॉजी की प्रबंध संपादक रह चुकी हैं। साल 2014 में उषा वेंस तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने अमेरिकी लेखक और राजनेता जेडी वेंस से भारतीय हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। उनके तीन बच्चे हैं – इवान, विवेक और मीराबेल। भले ही वे राजनीति से सीधे नहीं जुड़ीं, लेकिन अपने पति के राजनीतिक सफर में उनका समर्थन हमेशा साथ रहा है।

Related Posts

कौन है Usha Vance जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पीएम मोदी से जुड़े कई दिलचस्प क़िस्से किए साझा

कौन है Usha Vance जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पीएम मोदी से जुड़े कई दिलचस्प क़िस्से किए साझा

June 3, 2025
Next Post
Ayodhya

सज गया है भव्य राम दरबार, अयोध्या में दूसरी बार हो रही प्राण प्रतिष्ठा.. जानें ताजा अपडेट

Amroha

Amroha stone pelting: क्या सपा की PDA रणनीति सिर्फ नारा बनकर रह गई?

दीपिका कक्कड़ को मिली राहत,कई बार टलने के बाद आज होगी सर्जरी, पति शोएब ने फैन्स से शेयर की ये अपडेट

दीपिका कक्कड़ को मिली राहत,कई बार टलने के बाद आज होगी सर्जरी, पति शोएब ने फैन्स से शेयर की ये अपडेट

POPULAR POST

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India