शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

CM पुष्कर सिंह धानी का ‘नायक’ अवतार, DM-SDM और नगर आयुक्त समेत 12 को ऑन-द-स्पॉट किया सस्पेंड

उत्तराखंड की धामी सरकार ने हरिद्वार में हुए जमीन घोटाले पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो आईएएस और एक पीसीएस अफसर समेत 12 लोगों को निलंबित कर दिया है।

by Vinod
जून 3, 2025
in Latest News, TOP NEWS, Uncategorized, देहरादून
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून ऑनलाइन डेस्क। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। सीएम ने डीएम, एसडीएम, नगर आयुक्त समेत 12 अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सीएम के इस एक्शन से जहां नौकरशाही में दहशत है तो वहीं सोशल मीडिया में लोग सरकार की जमकर सराहना कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि रूपहले पर्दे के बजाए प्रदेश की जनता को रियल में नायक मिल गया है। अब कोई भी भ्रष्टाचार करने से पहले सौ बार सोचने पर मजबूर होगा।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, उत्तराखंड के हरिद्वार में बड़ा जमीन घोटाला सामने आया था। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड शासन के सचिन रणवीर को जांच के आदेश दिए थे। सचिव ने अपने 100 पेज की रिपोर्ट सीएम धामी को सौंपी। रिपोर्ट में दावा किया गया कि अधिकारियों ने 14 करोड़ कीमत की जमीन के एक टुकड़े को 54 करोड़ रुपये में खरीदा। जमीन की खरीदारी के वक्त नियमों को ताक पर रखा गया। तिजोरी भरने की लालच में अफसरों ने फेराफेरी की। रिपोर्ट मिलने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दो आईएएस, एक पीसीएस समेत सभी सीनियर अधिकारियों को एक साथ निलंबित कर दिया।

RELATED NEWS

Mausam 25 July 2026

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

जुलाई 24, 2026
Amarnath Yatra Resumes 2026

अमरनाथ यात्रा फिर हुई शुरू: छह दिन बाद श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, मौसम सुधरने पर प्रशासन ने दी राहत

जुलाई 24, 2026

हरिद्वार नगर निगम के अफसरों ने की फेराफेरी

हरिद्वार नगर निगम ने एक ऐसी जमीन खरीदी जो किसी काम की नहीं थी। उसे भी बहुत ऊंचे दाम पर खरीदा गया। जमीन की कोई खास जरूरत भी नहीं थी। खरीद में नियमों का भी पालन नहीं किया गया। जांच के बाद रिपोर्ट मिलते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी और एसडीएम अजयवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। इसके अलावा, वरिष्ठ वित्त अधिकारी निकिता बिष्ट, कानूनगो राजेश कुमार, तहसील प्रशासनिक अधिकारी कमलदास, और वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक विक्की को भी सस्पेंड किया गया है। उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार ने अपने ही सिस्टम में बैठे इतने बड़े अफसरों पर सीधी कार्रवाई की है।

कुछ इस तरह से बोले सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पूरे मामले की जांच अब विजिलेन्स करेगी। विजिलेन्स की रिपोर्ट आने के बाद और भी कार्रवाई हो सकती है। सरकार इस घोटाले की तह तक जाना चाहती है और दोषियों को सजा दिलाना चाहती है। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के घोटालेबाजों और भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। जो भी जनता के पैसे की चोरी करेगी उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सरकार की निति बिलकुल स्पष्ट है। आरोपी चाहे जितने बड़े पद पर क्यों न हो उसे भी सजा मिलेगी।

कार्मिक विभाग ने चलाया चाबुक

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद, कार्मिक विभाग ने मंगलवार को हरिद्वार नगर निगम के तत्कालीन प्रशासक और मौजूदा डीएम कर्मेंद्र सिंह, तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी, हरिद्वार के तत्कालीन एसडीएम अजयवीर सिंह, वरिष्ठ वित्त अधिकारी निकिता बिष्ट, वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक विक्की, रजिस्ट्रार कानूनगो राजेश कुमार, हरिद्वार तहसील के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कमलदास को निलंबित कर दिया है। सीएम के इस एक्शन की उत्तराखंड के साथ पूरे देश में प्रशंसा की जा रही है। लोग धामी की तुलना नायक फिल्म के अनिल कपूर से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्शन की फोटा और वीडियो भी शेयर किए जा रहे है।

इन पर गिरी गाज

कर्मेन्द्र सिंह – जिलाधिकारी और तत्कालीन प्रशासक नगर निगम हरिद्वार (निलंबित)
वरुण चौधरी – तत्कालीन नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार (निलंबित)
अजयवीर सिंह- तत्कालीन, उपजिलाधिकारी हरिद्वार (निलंबित)
निकिता बिष्ट – वरिष्ठ वित्त अधिकारी, नगर निगम हरिद्वार (निलंबित)
विक्की दृ वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक (निलंबित)
राजेश कुमार – रजिस्ट्रार कानूनगो, तहसील हरिद्वार (निलंबित)
कमलदास दृमुख्य प्रशासनिक अधिकारी, तहसील हरिद्वार (निलंबित)

इन पर भी हो चुकी है कार्रवाई

रविंद्र कुमार दयाल- प्रभारी सहायक नगर आयुक्त (सेवा समाप्त)
आनंद सिंह मिश्रवाण- प्रभारी अधिशासी अभियंता (निलंबित)
लक्ष्मी कांत भट्ट्- कर एवं राजस्व अधीक्षक (निलंबित)
दिनेश चंद्र कांडपाल- अवर अभियंता (निलंबित)
वेदपाल- सम्पत्ति लिपिक (सेवा विस्तार समाप्त)

Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Mausam 25 July 2026

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Weather Update:देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 जुलाई...

Amarnath Yatra Resumes 2026

अमरनाथ यात्रा फिर हुई शुरू: छह दिन बाद श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, मौसम सुधरने पर प्रशासन ने दी राहत

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Amarnath Yatra 2026:लगातार बारिश, भूस्खलन और खराब मौसम के कारण पिछले छह दिनों से स्थगित अमरनाथ यात्रा शनिवार को आधिकारिक...

monsoon health

Monsoon health: बारिश के मौसम में मच्छरों से बचाव जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है भारी ,साफ-सफाई और सतर्कता से रहें सुरक्षित,

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Mosquito Prevention During Monsoon:बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत लेकर आता है, वहीं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण...

Barabanki News:भीषण गर्मी और बिजली कटौती के कारण बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा तेज़ रफ्तार डंपर, पिता समेत चार की मौत

हमीरपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर बताया जा रहा था तनाव

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Hamirpur Youth Suicide Case:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां...

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा...

Next Post
IPL 2025 Final Live : अर्शदीप सिंह ने RCB के रनों पर लगाई ब्रेक, PBKS को मिला 191 का टारगेट

IPL 2025 Final Live : अर्शदीप सिंह ने RCB के रनों पर लगाई ब्रेक, PBKS को मिला 191 का टारगेट

PBKS vs RCB Final: ‘ई साला कप नामदे’ का कमाल, PBKS को चितकर RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

PBKS vs RCB Final: ‘ई साला कप नामदे’ का कमाल, PBKS को चितकर RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist