मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

जम्मू-कश्मीर के कटरा में बोले पीएम मोदी, ‘ हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना’

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज, अंजनी पुल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई।

by Akhand Pratap Singh
जून 6, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
PM Modi
Share on FacebookShare on Twitter

कटरा, 6 जून (आईएएनएस)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार को पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज, अंजनी पुल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पीएम मोदी ने कटरा में एक जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने (PM Modi) कहा कि कल मैंने सीएम अब्दुल्ला का एक बयान देखा था। आज भी उन्होंने कहा कि जब वो 7-8 क्लास में पढ़ते थे तब से इस प्रोजेक्ट का पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। आज जम्मू-कश्मीर के लाखों लोगों का सपना पूरा हुआ है। अब बस मुझे ही सारे अच्छे काम पूरे करने हैं।

RELATED NEWS

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

सितम्बर 8, 2026
PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

सितम्बर 6, 2026

उन्होंने कहा कि यह हमारी सरकार का सौभाग्य है कि हमारे कार्यकाल में इस परियोजना ने गति पकड़ी और हमने इसे पूरा करके दिखाया। इसे पूरा करना एक चुनौतीपूर्ण काम था, लेकिन हमारी सरकार ने हमेशा चुनौती को चुनौती देने का रास्ता चुना। आज जम्मू-कश्मीर में बन रहे सभी मौसम के अनुकूल प्रोजेक्ट इसका उदाहरण हैं।

यह भी पढ़े: पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के लिए रवाना की वंदे भारत ट्रेन, 130 साल बाद मिली सौगात तो मुस्कराया ‘महाराजा’ का ‘स्वर्ग’

पीएम मोदी ने कहा, “आज का कार्यक्रम भारत की एकता और इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है। माता वैष्णोदेवी के आशीर्वाद से आज कश्मीर की घाटी भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक। यह अब रेलवे नेटवर्क के लिए भी हकीकत बन गया है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लाइन परियोजनाएं, ये सिर्फ नाम नहीं हैं, ये जम्मू कश्मीर के नए सामर्थ्य की पहचान हैं। भारत के नए सामर्थ्य का जयघोष है।”

उन्होंने कहा कि चिनाब ब्रिज, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। ये ब्रिज, एफिल टॉपर से भी उंचा है। अब लोग चिनाब ब्रिज के जरिए कश्मीर देखने तो जाएंगे ही, साथ ही ये ब्रिज भी अपने आप में एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा। चिनाब ब्रिज हो या फिर आंजी ब्रिज… ये जम्मू-कश्मीर की समृद्धि का जरिया बनेंगे। इससे टूरिज्म तो बढ़ेगा ही इकोनॉमी के दूसरे सेक्टर्स को भी लाभ होगा। जम्मू-कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी दोनों क्षेत्रों के कारोबारियों के लिए नए अवसर बनाएगी। इससे यहां की इंडस्ट्री को गति मिलेगी।

Tags: Jammu KashmirPM Modi
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ को देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति का परिणाम बताया...

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award

Asaduddin Owaisi Attack: पीएम मोदी को बाबर के देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी ने कसा BJP-RSS पर तंज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च मित्रता सम्मान से नवाजे जाने के बाद...

Next Post
PM Modi Jammu Visit : कटरा से खड़े होकर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कुछ ऐसे कयामत बरसी

PM Modi Jammu Visit : कटरा से खड़े होकर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कुछ ऐसे कयामत बरसी

Dental Treatment: क्या सच में दांतों में कीड़ा लगता है? जानिए क्या है सच्चाई और इसका इलाज

Dental Treatment: क्या सच में दांतों में कीड़ा लगता है? जानिए क्या है सच्चाई और इसका इलाज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In