Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » कौन हैं लेडी DGP नोगरांग, जिन्होंने चलाया ‘ऑपरेशन हनीमून’, फिर ऐसे पकड़ी गई इंदौर की हत्यारिन ‘सोनम एंड बदमाश कंपनी’

कौन हैं लेडी DGP नोगरांग, जिन्होंने चलाया ‘ऑपरेशन हनीमून’, फिर ऐसे पकड़ी गई इंदौर की हत्यारिन ‘सोनम एंड बदमाश कंपनी’

मेघालय में हनीमून मनाने आए मध्य प्रदेश के नवविवाहित जोड़े के दुखद अंत के पीछे की चौंकाने वाली साजिश का खुलासा हो चुका है। राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम रघुवंशी की भूमिका सामने आई है। यह खुलासा राज्य की पहली महिला DGP इदाशिशा नोगरांग के नेतृत्व में गठित एसआईटी की बारीकी जांच के बाद हुआ।

by Vinod
10/06/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड का मेघायल पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रदेश की पहली लेडी डीजीपी इदाशिशा नोगरांग ने राजा रघुवंशी मामले का पर्दाफाश को लेकर ऑपरेशन हनीमून चलाया। टीम में लेडी डीजीपी ने 5 आईपीएस और 120 पुलिसकर्मियों को लगाया। इस सुनियोजित हत्याकांड में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी मुख्य साजिशकर्ता निकली। हत्यारिन रानी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन भाड़े के हत्यारों आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। मेघालय पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया। मजिस्ट्रेट शशांक सिंह ने चारों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस के हवाले कर दिया। मेघालय पुलिस सभी आरोपियों को लेकर शिलॉन्ग के लिए चली गई है।

पहले जानें पूरा मामला

दरअसल, इंदौर के रहने वाला राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम के साथ हुई थी। शादी के दो दिन के बाद सोमन मायके चली गई। इसके बाद सोमन ने पति से हनीमून में जानें को कहा। राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ 20 मई को अपने हनीमून के लिए मेघालय की यात्रा पर रवाना हुए। 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाते समय वे लापता हो गए। 2 जून को रघुवंशी का शव एक खाई में पड़ा मिला और उनकी पत्नी सोनम लापता थी। दोनों के परिजनों ने आशंका जताई थी कि राजा रघुवंशी की हत्या करने वालों ने सोनम का अपहरण कर लिया होगा और उसे अवैध तरीके से भारत की सीमा से बाहर बांग्लादेश या म्यांमार ले गए होंगे। मेघायल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। इस पूरे ऑपरेशन की कमान खुद लेडी डीजीपी इदाशिशा नोगरांग ने संभाली। उन्होंने 5 आईपीएस और 120 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई और ऑपरेशन हनीमून को लॉन्च कर दिया।

7 जून को एक साथ छापेमारी

मेघायल पुलिस की टीमें एक साथ यूपी और मध्य प्रदेश के कई शहरों में दाखिल होती हैं। 7 जून को एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी कर तीनों भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार कर लेती है। पुलिस के हत्थे लगे सुपारी किलर्स में आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद प्रमुख थे। तीनों की मुलाकात सोनम से हो चुकी थी। सोनम के प्रेमी ने तीनों को हायर किया था और राजा की सुपारी दी थी। मेघायल पुलिस ने कुछ घंटे के बाद राज कुशवाहा को भी अरेस्ट कर लेती है। राज की गिरफ्तारी के बाद अचानक सोनम गाजीपुर में सरेंडर कर देती है। पुलिस को राजा की हत्या के बाद से सोमन पर शक था। लेडी डीजीपी ने मीडिया को बताया कि हमें शक तब हुआ जब कपल ने हनीमून के दौरान कोई फोटो नहीं लिया और न ही सोशल मीडिया पर कुछ अपलोड किया। हत्या के बाद सोनम ने राजा के अकाउंट से दोपहर 2ः15 बजे एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, ’सात जन्मों का साथ है’ ‘इससे सोनम पर संदेह और गहरा गया।

RELATED NEWS

कौन हैं आकाश कुमार चौधरी, जिन्होंने 8 बॉल पर जड़े 6,6,6,6,6,6,6,6, सिक्सर, सबसे तेज फिफ्टी जड़कर बने क्रिकेट के न्यू बाहुबली

कौन हैं आकाश कुमार चौधरी, जिन्होंने 8 बॉल पर जड़े 6,6,6,6,6,6,6,6, सिक्सर, सबसे तेज फिफ्टी जड़कर बने क्रिकेट के न्यू बाहुबली

November 10, 2025
राज नहीं इस शख्स से बेइतहा प्यार करती थी सोनम, फिर बेवफा औरत ने इसी ‘दिलअजीज’ के खातिर दी ‘नरबलि’

राज नहीं इस शख्स से बेइतहा प्यार करती थी सोनम, फिर बेवफा औरत ने इसी ‘दिलअजीज’ के खातिर दी ‘नरबलि’

June 17, 2025

सोनम ने किया इशारा और राजा को मार डाला

पुलिस के अनुसार, सोनम ने तीनों हत्यारों को मध्य प्रदेश से मेघालय बुलाया। 21 मई को सभी गुवाहाटी पहुंचे, जहां हथियार ’डाव’ एक होटल के बाहर दुकान से खरीदा गया। 23 मई को सोनम राजा को एक सुनसान रास्ते पर ले गई, जहां तीनों हत्यारों ने धारदार हथियार से सिर पर दो बार वार कर राजा की हत्या कर दी। सोनम घटनास्थल के ठीक सामने मौजूद थी और उसने हत्यारों को ’मारो इसे’ का इशारा दिया। वारदात के 10 किलोमीटर पहले सोनम तीनों आरोपियों के साथ सीसीटीवी में दिखी। हत्या के बाद सभी 11 किलोमीटर दूर जाकर मिले। पुलिस को मौका-ए-वारदात से आकाश की खून से सनी शर्ट और 6 किलोमीटर दूर सोनम का रेनकोट मिला, जिसे जांच को भटकाने के लिए छोड़ा गया था। आनंद कुर्मी को पकड़े जाने के समय वही कपड़े मिले, जो उसने हत्या के दौरान पहने थे। स्कूटी वाले से आने-जाने का पैटर्न भी पुलिस को मिला, जिसने साजिश की कड़ियों को जोड़ा।

इंदौर में रूकी थी सोनम

हत्या के बाद सोनम 23 मई को गुवाहाटी से ट्रेन के जरिए इंदौर पहुंची, जहां वह प्रेमी राज कुशवाह से मिली। राज ने उसे एक दिन किराए के कमरे में रुकवाया। इसके बाद एक ड्राइवर ने सोनम को उत्तर प्रदेश छोड़ा। 25 मई से सोनम गाजीपुर में छिपी थी और लगातार राज समेत अन्य आरोपियों से संपर्क में थी। 3 और 4 जून को पुलिस को सोनम की संलिप्तता का पता चल गया था। इधर, पुलिस ने इंदौर में राज कुशवाह को उठा लिया और फिर सोनम ने गाजीपुर के एक ढाबे पर सरेंडर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह राजा को रास्ते से हटाकर सोनम का राज कुशवाह के साथ रहना था। सोनम और राज के बीच प्रेम संबंध थे, जिसके चलते इस साजिश को अंजाम दिया गया। मेघायल पुलिस अब चारों को शिलांग लेकर चली गई है। जहां पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी। मेघायल पुलिस का कहना है कि सभी के खिलाफ उनके पास पुख्ता साक्ष्य हैं। जिसके जरिए आरोपियों को कोर्ट से सजा दिलाई जाएगी।

कौन हैं इदाशिशा नोगरांग

आईपीएस इदाशिशा नोगरांग ने पिछले साल ही मेघालय डीजीपी के रूप में कार्यभार संभाला है। 20 मई 2024 को मेघालय की पहली महिला पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। 1992 बैच की असम-मेघालय कैडर की यह तेजतर्रार अधिकारी इससे पहले स्पेशल डीजी के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने एलआर बिश्नोई की जगह ली है, जो पिछले साल 19 मई को सेवानिवृत्त हुए थे। नोरांग को 20 मई 2024 से 19 मई 2026 तक, दो साल के कार्यकाल के लिए डीजीपी नियुक्त किया गया है। उनका चयन मेघालय सुरक्षा आयोग द्वारा किया गया था। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने की थी। आयोग ने यूपीएससी द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए तीन वरिष्ठ अधिकारियों आरपी मीणा, दीपक कुमार और नोरांग में से उन्हें सर्वसम्मति से चुना। नोगरांग अपने शांत और संजीदा स्वभाव, अनुशासित कार्यशैली और जमीनी पुलिसिंग में गहरी पकड़ के लिए जानी जाती हैं।

लेडी डीजीपी का शानदार कॅरियर

नोगरागं मेघालय की मूल निवासी हैं और खासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। उनके पुलिस करियर की शुरुआत से ही वह कई चुनौतीपूर्ण अभियानों का हिस्सा रही हैं। आतंकवाद-निरोध, ड्रग्स के खिलाफ अभियान, महिला सुरक्षा, और खुफिया तंत्र को मजबूत करने में उनका योगदान सराहनीय रहा है। वे ऐसी पहली महिला अधिकारी हैं जिन्होंने न केवल राज्य स्तर पर नेतृत्व किया बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी महिला आईपीएस अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं। जब मेघायल में राजा की हत्या हुई तब डीजीपी नोगरागं ने कहा था कि हम राज से पर्दा उठाकर रहेंगे। उन्होंने यहां तक दावा किया था कि राजा हत्याकांड में स्थानीय लोग शामिल नहीं है। जबकि राजा और सोमन के परिवारवाले मेघालय पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे थे। दोनों के परिवारवालों ने सीबीआई से जांच कराए जानें की मांग भी की थी।

 

 

Related Posts

कौन हैं आकाश कुमार चौधरी, जिन्होंने 8 बॉल पर जड़े 6,6,6,6,6,6,6,6, सिक्सर, सबसे तेज फिफ्टी जड़कर बने क्रिकेट के न्यू बाहुबली

कौन हैं आकाश कुमार चौधरी, जिन्होंने 8 बॉल पर जड़े 6,6,6,6,6,6,6,6, सिक्सर, सबसे तेज फिफ्टी जड़कर बने क्रिकेट के न्यू बाहुबली

November 10, 2025
राज नहीं इस शख्स से बेइतहा प्यार करती थी सोनम, फिर बेवफा औरत ने इसी ‘दिलअजीज’ के खातिर दी ‘नरबलि’

राज नहीं इस शख्स से बेइतहा प्यार करती थी सोनम, फिर बेवफा औरत ने इसी ‘दिलअजीज’ के खातिर दी ‘नरबलि’

June 17, 2025
Indore

कोरोना की फिर एंट्री! इंदौर में महिला की मौत से मचा हड़कंप, डॉक्टर्स भी दंग, शहर में फैली दहशत

April 22, 2025
Indore girlfriend

Indore News: गर्लफ्रेंड का दुपट्टा पकड़ने की इतनी बड़ी सज़ा, लड़की ने गुस्से में दुपट्टे से अपने ही बॉयफ्रेंड का गला घोंट दिया

February 27, 2025
Indore News: गंजापन दूर करने वाले तेल की धूम या अफवाह , हजारों की तादाद में पहुंचे लोग किया ट्रैफिक जाम शहर का हाल हुआ बेहाल

Indore News: गंजापन दूर करने वाले तेल की धूम या अफवाह , हजारों की तादाद में पहुंचे लोग किया ट्रैफिक जाम शहर का हाल हुआ बेहाल

February 25, 2025
Indore News: 50 पैसे का इनामी धमकीबाज एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार, पर अभी भी 1 रुपए के 2  इनामिया चल रहे फरार

Indore News: 50 पैसे का इनामी धमकीबाज एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार, पर अभी भी 1 रुपए के 2  इनामिया चल रहे फरार

December 6, 2024
Indore

Indore Navratri Garba: गरबा ‘जिहाद’ पर डायरेक्ट स्ट्राइक! इंदौर में 35 साल पुराना गरबा इवेंट रद्द, हिन्दू संगठनों ने खोला मोर्चा

October 4, 2024
Indore

MP में सेना के ट्रेनी अफसरों से मारपीट और उनकी महिला दोस्त से गैंगरेप, ये कैसी दरिंदगी

September 12, 2024
Indore

Indore में तीज पूजा के दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना, 8 से 10 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

September 7, 2024
शिवपुरी की 20 वर्षीय काव्या धाकड़: अपने ही अपहरण का झूठा नाटक

शिवपुरी की 20 वर्षीय काव्या धाकड़: अपने ही अपहरण का झूठा नाटक

March 21, 2024
Next Post
Raja Raghuvanshi Murder Case

सोनम को 'दीदी' कहता था मेरा बेटा, वो बेगुनाह है – राज कुशवाहा की बहन और मां का भावुक बयान

सोनम रघुवंशी प्रेगनेंसी टेस्ट में आई कौन सी चौकाने वाली बात, क्या केस में आयेगा नया मोड

सोनम रघुवंशी प्रेगनेंसी टेस्ट में आई कौन सी चौकाने वाली बात, क्या केस में आयेगा नया मोड

Tiger vs Pathaan

बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाएंगे शाहरुख-सलमान, टाइगर वर्सेज पठान पर बड़ी अपडेट

POPULAR POST

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026

LATEST

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India