बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बहराइच में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘कांग्रेस-सपा करवाते थे यूपी में गाजी मिया का विवाह’

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, गाजी मिया का किया जिक्र, बताया अक्रांता।

by Vinod
जून 10, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ऐसे ही हैं। वह घुमाफिरा कर बात नहीं करते। सीधे बोलते हैं और सीधे ही आक्रांताओं को जुबान के जरिए ठोकते भी हैं। अगर बात राष्ट्रवाद और क्रांतिकारियों की हो तो वह फ्रंटफुट पर आकर बैटिंग करते हैं। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ बहराइच पहुंचे और महाराजा सुहेलदेव की धरती से गरजे। सीएम योगी ने गाजी मिया की बारात की जिक्र किया। बरातियों के नाम गिनाए और जिन्ना को लेकर बड़ा खुलासा किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव के स्मारक का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा जब बीजेपी सरदार पटेल के जयंती को पूरे प्रदेश और देश में बनाती है, तब समाजवादी पार्टी जिन्ना का गुणगान करती है। जब हम महाराजा सुहेलदेव के विजयउत्सव को मनाने की बात करते थे तो कांग्रेस और सपा कहती थी कि गाजी मिंया का विवाह होना चाहिए। मैं धन्यवाद दूंगा, जिन्होंने गाजी के नाम पर होने वाले आयोजनों को बंद करा दिया है। अब यूपी में गाजी मिया की बारात नहीं निकलती। हां अब महाराजा सुहेलदेव का मेला लगता है।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव को जो सम्मान मिलने चाहिए वो नहीं मिला। डबल इंजन के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने संकल्प लिया था, और मुझे प्रसन्नता कि प्रधानमंत्री मोदी के विरासत और विकास की नीति को आगे बढ़ाते हुए मूर्ति का अनावरण हो रहा है। बहराइच के मेडिकल कॉलेज का नाम पर सुहेलदेव के नाम पर रखा गया है। आजमगढ़ के विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महापुरुषों के प्रति सम्मान में क्या होना चाहिए उसकी अभिव्यक्ति है। मैंने कहा था विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन बंद होना चाहिए और राष्ट्रनायकों का सम्मान होना चाहिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 1,000 साल पहले इस प्रकार के शौर्य और पराक्रम की गाथा को सच कर के दिखाया था। 10 जून 1934 को महाराजा सुहेलदेव ने एक विदेशी आक्रांता गजनी से चला था भारत को लूटने के लिए 3 लाख की सेना लेकर चला। सीएम ने कहा कि उस विदेशी आक्रांता को रोकने की युक्ति महाराज सुहेलदेव ने अपनी कूटनीति के नाते बड़ी प्रखरता के साथ, मथुरा से लेकर बहराइच तक इनकी बाधाएं खड़ी की। यहां पहुंचते पहुंचते उसकी आधी सेना समाप्त हो चुकी थी। और जब वह महाराजा सुहेलदेव के सामने पड़ा तो महाराजा सुहेलदेव ने कुल 20 से 25 हजार के साथ उन विदेशी आक्रांताओं को गाजर-मूली की तरह काट दिया। गजनी को ऐसा पीटा कि वह फिर कभी बहराइच की तरफ देखने की जुर्रत नहीं कर सका।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, सालार मसूद जिंदा पकड़ा गया और उसको सजा भी ऐसी हुई जो इस्लाम के अनुसार जहन्नुम में जाने की गारंटी देता है। सीएम ने कहा कि इतिहास ने भले ही उनके साथ नाइंसाफी की है लेकिन डबल इंजन की सरकार नाइंसाफी नहीं होने देगी। जिन लोगों ने इस युद्ध में भाग लिया था धर्म और धऱा को बचाने का काम किया था उन लोगों को वंचित कर दिया गया, उन्हें बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया गया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने क्या किया। महाराज सुहेलदेव के नाम पर ये स्मारक पहले क्यों नहीं बन पाया। क्योंकि वोट बैंक कि तो चिंता थी, लेकिन महापुरुषों का नाम कहीं रख देंगे। कहीं तुष्टिकरण की नीति फेल न हो जाए और मुस्लिम वोट बैंक के नाते वे लोग विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलते थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे लोग कौन थे जो अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करते थे, कौन लोग थे जो बिजली पासी के शौर्य को भुलाने का काम करते थे, ऐसा ही स्मारक हम लखनऊ में बनाने जा रहे हैं। 1857 की क्रांति की विरांगनाओं ने अंग्रेजों के दांत खट्टे करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि आज कोई अयोध्या में भगवान राम के मंदिर पर प्रश्न नहीं खडा कर सकता, भगवान राम का अयोध्या में मंदिर बन गया है और राजा राम का दरबार अयोध्या में सज चुका है। सीएम योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस ने वोटबैंक के चलते भगवान श्रीरालला को टेंट में बैठाया। हमारे वीर योद्धाओं के इतिहास को मिटाने का कुचग्र रचा। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

Tags: CM Yogi AdityanathCM Yogi Adityanath spoke in BahraichCM Yogi Adityanath visit Bahraich
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

Next Post
Mangal Dosh

Mangal Dosh: मंगल दोष क्या होता है? शादी से पहले क्यों ज़रूरी है कुंडली मिलान?

Rishabh Pant

घुटने टेके रॉकेट शॉट से लॉर्ड्स की तोड़ दी छत, ऋषभ पंत का ये मॉन्स्टर छक्का देखकर सब रह गए दंग 

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In