Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » The trump card के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू पैसा लगाइए,अमेरिका में आइए जानिए कितने में मिलेगी यहां की citizenship

The trump card के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू पैसा लगाइए,अमेरिका में आइए जानिए कितने में मिलेगी यहां की citizenship

ट्रंप गोल्ड कार्ड अमीर विदेशियों को 5 मिलियन डॉलर में अमेरिका में रहने का मौका देता है। यह ग्रीन कार्ड से अलग है और नागरिकता की सीधी गारंटी नहीं देता।

by SYED BUSHRA
12/06/2025
Trump Gold Card investment opportunity

Trump Gold Card: Invest and Live in the USA अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक खास योजना की घोषणा की है जिसे उन्होंने “ट्रंप कार्ड” नाम दिया है। यह कार्ड अमीर विदेशियों को अमेरिका में रहने और नागरिकता पाने का मौका देगा। ट्रंप ने यह ऐलान अपनी सोशल मीडिया साइट “ट्रुथ सोशल” पर किया, जहां उन्होंने कहा कि यह कार्ड उन लोगों के लिए है जो अमेरिका में रहकर वहां की जिंदगी और बाजार का हिस्सा बनना चाहते हैं।

क्या है ट्रंप गोल्ड कार्ड?

ट्रंप कार्ड एक स्पेशल इनवेस्टमेंट कार्ड है, जो किसी भी विदेशी नागरिक को 5 मिलियन डॉलर (लगभग 43 करोड़ रुपये) देकर अमेरिका में रहने का अवसर देता है। हालांकि, यह सीधे नागरिकता या एंट्री की गारंटी नहीं देता। आवेदन करने वाले लोग केवल वेटिंग लिस्ट में शामिल किए जाएंगे।इस कार्ड के लिए आवेदन वेबसाइट TrumpCard.gov पर शुरू हो चुके हैं। आवेदन फॉर्म में नाम, ईमेल, देश का नाम, और यह बताना होगा कि आप व्यक्तिगत कारणों से या बिजनेस के लिए कार्ड ले रहे हैं।
ग्रीन कार्ड से कैसे अलग है?

ट्रंप का कहना है कि यह कार्ड ग्रीन कार्ड से बेहतर है।

RELATED NEWS

No Content Available

ग्रीन कार्ड होल्डर्स को पूरी दुनिया से होने वाली कमाई पर टैक्स देना पड़ता है।

लेकिन ट्रंप कार्ड धारकों को सिर्फ अमेरिका में होने वाली कमाई पर ही टैक्स देना होगा।

इस वजह से ऐसे लोग जो ग्लोबल टैक्स नियमों की वजह से अमेरिका आने से कतराते थे, अब इस कार्ड के जरिए आ सकेंगे।

नागरिकता की गारंटी नहीं

हालांकि ट्रंप ने यह साफ कर दिया है कि यह कार्ड नागरिकता या अमेरिका में एंट्री की गारंटी नहीं देता।कार्डधारकों को प्रक्रिया शुरू होने पर जानकारी दी जाएगी और आगे की जांच के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। इस योजना के लिए कांग्रेस की मंजूरी की जरूरत नहीं है क्योंकि यह कार्ड सीधे नागरिकता नहीं देता, बल्कि निवेश पर आधारित अवसर प्रदान करता है।

EB-5 प्रोग्राम का नया विकल्प

यह कार्ड EB-5 वीजा प्रोग्राम का एक नया विकल्प बताया जा रहा है। EB-5 स्कीम के तहत विदेशियों को अमेरिका में निवेश करने पर ग्रीन कार्ड मिलता है। लेकिन इस प्रक्रिया में काफी देरी और धोखाधड़ी के मामलों के कारण ट्रंप ने इसका नया विकल्प “ट्रंप कार्ड” लॉन्च किया है।

कितनी डिमांड है कार्ड की?

अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक के मुताबिक, कार्ड लॉन्च होने से पहले ही एक दिन में 1,000 कार्ड बिक गए। दुनियाभर से करीब 3.7 करोड़ लोगों ने ट्रंप कार्ड में दिलचस्पी दिखाई है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद में प्लेन क्रैश से मचा हाहाकार, जानें अब तक कितने यात्रियों की हुई मौत

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद में प्लेन क्रैश से मचा हाहाकार, जानें अब तक कितने यात्रियों की हुई मौत

Ahmedabad Plane Crash

अहमदाबाद प्लेन क्रैश, मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर कहर, 20 छात्रों की मौत की आशंका

Ahmedabad Plane Crash : BJ मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर, 20 छात्रों की मौत

Ahmedabad Plane Crash : BJ मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर, 20 छात्रों की मौत

POPULAR POST

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026

LATEST

Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India