रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

उत्तराखंड सचिवालय के देवेंद्र शास्त्री भवन में संस्कृत संभाषण शिविर का हुआ समापन समारोह

समारोह का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण से हुआ। संस्कृत में प्रेरक वक्तव्यों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनों ने प्रेरणा प्राप्त की।

by SYED BUSHRA
जून 13, 2025
in उत्तराखंड
Uttarakhand Sanskrit Conversation Camp 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Uttarakhand  news : देहरादून, 13 जून 2025 उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संस्कृत संभाषण शिविर का समापन समारोह आज उत्तराखंड सचिवालय स्थित देवेंद्र शास्त्री भवन में संपन्न हुआ। यह संस्कृत सम्भाषण शिविर उत्तराखंड संस्कृत अकादमी, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता किसने की

समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तराखंड शासन के संस्कृत शिक्षा, सचिव दीपक कुमार गैरोला ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संस्कृत के उत्थान के लिए अनुमोदित विभिन्न संस्कृत योजनाएं पूरे प्रदेश में गतिमान हैं। शीघ्र ही 13 संस्कृत ग्रामों का शुभारंभ किया जाएगा। संस्कृत अकादमी, संस्कृत शिक्षा निदेशालय, संस्कृत शिक्षा परिषद् एवं संस्कृत विश्वविद्यालय अपने-अपने स्तर पर संस्कृत प्रचार-प्रसार हेतु सक्रिय हैं।
उन्होंने कहा संस्कृत प्रदेश की द्वितीय राजभाषा है इसके विकास के लिए हम सबको आगे आना होगा।

RELATED NEWS

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

अगस्त 12, 2026
नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जून 13, 2026

किसने क्या विचार व्यक्त किया

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र शास्त्री ने कहा कि हमारी शास्त्र-संपदा, जो भारतीय सभ्यता और संस्कृति की पोषक है, उसका मूल स्रोत यह देववाणी संस्कृत है, अतः हमारे व्यवहार में संस्कृत का समावेश अनिवार्य होना चाहिए।

संस्कृत शिक्षा निदेशालय के निदेशक डाॅ आनंद भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा नीति 2020 के अनुसार भारतीय ज्ञान परम्परा पर ग्राम्य स्तर से लेकर प्रादेशिक स्तर तक विभिन्न योजनाओं पर कार्य चल रहा है। आधुनिक विज्ञान द्वारा संपादित अनेक महत्त्वपूर्ण शोध पहले से ही हमारे संस्कृत साहित्य में उल्लिखित हैं, जो अब प्रमाणित हो रहे हैं।

स्वागत तथा धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम में संस्कृत शिक्षा की अनुसचिव गीता शरद्, अनुभाग अधिकारी संयोजिका तरुण धंजीवाल, अकादमी के वित्त अधिकारी सत्येंद्र कुमार डबराल ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन शोध अधिकारी डॉ. हरीश गुरुरानी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रकाशन अधिकारी किशोरीलाल रतूडी ने किया।

कौन कौन सम्मानित हुआ

शिबिर प्रशिक्षक डॉ. महेश चंद्र मासिवाल और धीरज मैठाणी को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

शिबिर में संस्कृत शिक्षा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, पुस्तकालय, समाज कल्याण, वन अनुभाग, युवा कल्याण, प्रोटोकॉल, मुख्य सचिव कार्यालय, ग्राम्य विकास, बेसिक शिक्षा, कृषि अनुभाग, गृह विभाग, मेडिकल सेक्शन, मत्स्य विभाग, नियोजन, सहकारिता, पशुपालन, नियमावली प्रकोष्ठ, गढ़वाल मंडल विकास निगम, उच्च शिक्षा, वित्त विभाग, औद्योगिक विकास सहित 32 विभागों के 58 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

समारोह का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण से हुआ। संस्कृत में प्रेरक वक्तव्यों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनों ने प्रेरणा प्राप्त की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के सहभागी पदाधिकारी एवं कर्मचारी विद्वज्जन समुपस्थित रहे।

Tags: Sanskrit EducationUttarakhand News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Haridwar Kanwar Yatra :हरिद्वार में इस बार कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली। पुलिस-प्रशासन के...

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

by Sadaf Farooqui
जून 13, 2026

Agniveer Rohit Singh: उत्तराखंड के टिहरी जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भिलंगना ब्लॉक के मेंडू सिंदवालगांव निवासी...

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

by SYED BUSHRA
मई 22, 2026

Family Trip Turns Into Tragedy: नैनीताल की खूबसूरत वादियां इस बार एक परिवार के लिए दर्द की याद बन गईं।...

Uttarakhand Bus Accident Almora

Uttarakhand Bus Accident: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा ,खाई में गिरी बस, 6 की मौत कई घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 30, 2025

Uttarakhand Bus Accident Almora:उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण-विनायक...

Banana Purchase Scam in Uttarakhand

Uttarakhand में 35 लाख के केले का झमेला, हाई कोर्ट ने BCCI को क्यों भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2025

Bananas in Uttarakhand: अगर कोई कहे कि खिलाड़ियों के लिए 35 लाख रुपये के केले खरीदे गए हैं तो आपको...

Next Post
आखिरकार 28 घंटे के बाद यहां से मिला ब्लैक बॉक्स, जो अब अहमदाबाद प्लेन क्रैश का खोलेगा राज

आखिरकार 28 घंटे के बाद यहां से मिला ब्लैक बॉक्स, जो अब अहमदाबाद प्लेन क्रैश का खोलेगा राज

Weather of up, Weather Update Today

Weather Update Today : भीषण गर्मी ने ढाया कहर, भट्ठी बनी सड़कें, 19 जिलों में रेड अलर्ट जारी!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In