गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘कम बोलें तो अच्छा रहेगा’ के बाद फिर गरजे CM योगी, बीच-बीच में बोल रहे 2 MLA को दी सीधी चेतावनी

Varanasi news: सीएम योगी आदित्यनाथ ने वराणसी में बैठक के दौरान दो विधायकों को सुनाई खरी-खरी, फिर कम बोलने की दी चेतावनी।

by Vinod
जून 17, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी ऑनलाइन डेस्क। सीएम योगी आदित्यनाथ अक्सर बीजेपी के मंत्री, विधायक और संगठन से जुड़े लोगों कम बोलने के दिशानिर्देश देते रहते हैं, लेकिन अब भी चंद नेता हैं, जो बयान देकर सरकार की किरकिरी कराते हैं। कुछ दिन पहले इसी को लेकर मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के महसी विधानसभा क्षेत्र से बीजपी के विधायक सुरेश्वर सिंह को सरेआम कह डाला कि वो कम बोलें तो अच्छा रहेगा। कुछ ऐसी ही मामला वराणसी में भी सामने आया। यहां बैठक के दौरान सीएम योगी ने दो विधायकों को सीधी चेतावनी दी।

सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में कहा जाता है कि वह आमतौर पर बैठकों में बेहद शांत और शालीन व्यवहार करते हैं, चाहे सामने जनप्रतिनिधि हों या अधिकारी। वे कभी आक्रोशित होकर बात नहीं करते। इतना ही नहीं सीएम योगी सीधे विधायकों की समस्याएं सुनते हैं और उनका निराकरण भी करवाते हैं। खुद अपने आवास पर विधायकों के साथ बैठक भी करते हैं। साथ ही वह सभी को हिदायत भी देते रहते हैं कि बेवजह बयान न दें। पर अब भी कुछ ऐसे नेता हैं, जो बयानबीर बनकर सरकार की फजीहत करवाते रहते हैं। सोमवार को वाराणसी सर्किट हाउस में हुई बैठक के दौरान दो विधायकों के बार-बार बीच में बोलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ नाराज़ हो गए।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

जुलाई 11, 2026

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ जिले की विकास योजनाओं को लेकर एक बैठक कर रहे थे। सूत्र बताते हैं कि बैठक के दौरान कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव लगातार बीच-बीच में बोलते रहे और स्थायी चौरे का डिवाइडर तोड़ने की बात उठाते रहे। कई बार टोकने के बावजूद जब उन्होंने बोलना नहीं छोड़ा, तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, ‘सुगम यातायात और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिवाइडर बनाए जा रहे हैं। इन्हें नहीं तोड़ा जाएगा। इसके बाद विधायक सौरभ शांत हो गए। सूत्र बताते हैं कि अक्सर शांत रहने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ विधायक पर इस कदर नाराज हुए कि बैठक में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया।

इसी बैठक में सकलडीहा के विधायक सुशील सिंह को भी सीएम योगी आदित्यनाथ डांटा। बैठक के दौरान वह एक अधिकारी से बातें कर रहे थे, जिसे देख सीएम योगी ने तुरंत कहा, ‘सुशील सिंह, बैठक में व्यक्तिगत बातचीत बंद करें। इसके बाद वे भी शांत होकर बैठ गए। सूत्र बताते हैं कि सीएम योगी की चेतावनी के बाद विधायक जी की सिट्टी-बिट्टी गुम हो गई। वह सिर झुकाकर कुर्सी पर बैठे रहे। इस दौरान सीएम योगी एक-एक कर आलाधिकारियों से जनपद के विकास को लेकर जानकारी लेते रहे। बीजेपी नेताओं से भी उन्होंने खुलकर बात की और समस्याओं को जाना।

सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ दिन पहले बहराइच के दौरे पर गए थे और वह सिकंदरपुर में महाराजा सुहेलदेव स्मारक के लोकार्पण में पहुंचे थे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मंच से सरेआम कह डाला कि विधायक सुरेश्वर सिंह आप कम बोलें तो अच्छा होगा। यह सुन उनका चेहरा उतर गया। सबको लगा हो कि सीएम ने हल्के लहजे में इसे कहा, लेकिन ऐसा नहीं था। इसका असर बहुत गहरा था। बीजेपी विधायक ने सीएम योगी के दौरे से पहले बड़ा बवाल काटा था। उन्होंने 500 किलो विस्फोट मिलने को लेकर सीएम योगी के दौरे को रद्द किए जानें की मांग की थी। पुलिस से भी विधायक भिड़ गए थे। जिसके चलते पुलिस को उनके 30 समर्थकों को हिरासत में लेना पड़ा था।

 

 

Tags: BJP MLACM Yogi AdityanathCM Yogi visits Varanasi
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। वह गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। सीएम योगी...

Next Post
Air India Flights Cancelled

पेरिस जाने का सपना अधूरा, एअर इंडिया की दिल्ली से दो उड़ानें रद्द!

mahindra scorpio n z4 automatic variant launch price features engine update

Mahindra Scorpio N New Variant : कब होगी लांच,नए दमदार फीचर हुए add,क्या क़ीमत होगी पहले से कम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist