Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home टेक्नोलॉजी

Axiom 4 Mission :अभी और करना होगा इंतजार मिशन फिर टला जानिए अब कब होगी लांचिंग

भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन एक बार फिर टल गया है। तकनीकी कारणों और स्पेस स्टेशन में मरम्मत के चलते अब यह मिशन 22 जून से पहले लॉन्च नहीं होगा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 18, 2025
in टेक्नोलॉजी
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Axiom-4 Mission Launch Postponed Again:भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर भेजे जाने वाला Axiom-4 मिशन एक बार फिर टाल दिया गया है। यह मिशन पहले 19 जून 2025 को लॉन्च होना था, लेकिन अब यह 22 जून से पहले नहीं होगा। NASA, SpaceX, Axiom Space और भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने मिलकर यह फैसला लिया है।

लॉन्च में देरी क्यों हुई?

इस मिशन को फिलहाल इसलिए टाला गया है ताकि नासा को स्पेस स्टेशन के Zvezda सर्विस मॉड्यूल की हाल ही में हुई मरम्मत के बाद सिस्टम को अच्छी तरह जांचने और ऑपरेशन की स्थिति समझने का समय मिल सके। इससे पहले भी 11 जून को लॉन्चिंग से पहले प्रोपल्शन यूनिट में लिक्विड ऑक्सीजन का रिसाव पाया गया था, जिससे मिशन को चौथी बार टालना पड़ा।

RELATED POSTS

No Content Available

कौन हैं शुभांशु शुक्ला?

शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन हैं। वह लखनऊ के रहने वाले हैं और 2006 में वायुसेना में कमीशन पाए थे। उनके पास 2000 घंटे से ज्यादा की फ्लाइंग का अनुभव है। वह सुखोई-30 एमकेआई, मिग-21, मिग-29, जगुआर और कई अन्य फाइटर प्लेन उड़ा चुके हैं।

मिशन क्यों है भारत के लिए खास?

Axiom-4 मिशन भारत के लिए बेहद अहम है क्योंकि इसके जरिए भारत का पहला पेशेवर अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाएगा। वहां शुभांशु शुक्ला खासतौर पर खाद्य और पोषण से जुड़ी रिसर्च करेंगे। यह अनुभव भविष्य में भारत के अंतरिक्ष अभियानों और ‘गगनयान मिशन’ के लिए भी फायदेमंद होगा।

लॉन्च कहां से होगा?

यह मिशन अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्चपैड 39-A से किया जाएगा। इस मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्री SpaceX के फाल्कन-9 रॉकेट पर सवार होकर ‘ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट’ से अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरेंगे।

अब आगे क्या होगा

इसरो, NASA और SpaceX मिलकर लॉन्च की नई तारीख तय करने में जुटे हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पहले जानकारी दी थी कि सभी तकनीकी दिक्कतें ठीक कर ली गई हैं, लेकिन अब यह स्पष्ट है कि 22 जून से पहले मिशन नहीं होगा।

Tags: Axiom Space MissionIndian Astronaut Shubhanshu Shukla
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
इंग्लैंड में हुआ बड़ा उलटफेर और टीम इंडिया से जुड़े वीवीएस लक्ष्मण, जानें अब गौतम गंभीर का क्या होगा

इंग्लैंड में हुआ बड़ा उलटफेर और टीम इंडिया से जुड़े वीवीएस लक्ष्मण, जानें अब गौतम गंभीर का क्या होगा

Jobs Buttler

इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने की वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आने वाला है क्रिकेट का नया सितारा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version