मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बीटेक छात्र ने पिस्टल से की आत्महत्या, छत पर मिला शव, परिवार में मातम

बुलंदशहर के खुर्जा में 17 वर्षीय बीटेक छात्र वैदिक बंसल ने अपने दादा की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव घर की छत पर मिला। पुलिस जांच में जुटी है।

by Mayank Yadav
जून 20, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Ghazipur
Share on FacebookShare on Twitter

Bulandshahr suicide: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बीटेक के एक छात्र ने अपने दादा की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र का नाम वैदिक बंसल था, जिसकी उम्र मात्र 17 वर्ष थी। उसने अपने घर की छत पर खुद को कनपटी पर गोली मारी, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। परिजन घायल अवस्था में उसे तत्काल कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

#बुलंदशहर: वैदिक बंसल ने दादा की लाइसेंसी पिस्टल ली और छत पर ख़ुद को गोली मार ली।
कनपटी पर गोली लगने से 17 वर्षीय बी-टैक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल से लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर कॉलोनी का मामला। pic.twitter.com/HZJNxUNNLl

— Shah Nawaz journalist (News 24) (@Shahnawazreport) June 19, 2025

RELATED NEWS

Bulandshahr

बुलंदशहर में खूनी ‘सियासत’: भाजपा नेता की SUV ने बसपा पूर्व विधायक के भतीजे को कुचला, सरेआम दी मौत!

जनवरी 6, 2026
Bulandshahr

बुलंदशहर में दिल दहला देने वाली घटना, फेरी लगाकर गुजारा करने वाले युसूफ को मार डाला

दिसम्बर 9, 2025

घर की छत पर पड़ी मिली लाश, पास में मिली दादा की पिस्टल

यह घटना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर कॉलोनी की है, जहां वैदिक बंसल नामक 17 वर्षीय छात्र ने आत्मघाती कदम उठाया। वह बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था और कुछ ही समय पहले इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। गुरुवार देर शाम को वह घर की छत पर गया और वहां अपने दादा की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली सीधी उसकी कनपटी पर लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा।

घटना के बाद परिवार के सदस्य ऊपर पहुंचे तो वैदिक को खून से लथपथ देखा। आनन-फानन में उसे कैलाश अस्पताल Bulandshahr पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची।

एसपी देहात बोले – सभी पहलुओं से हो रही जांच

मौके पर पहुंची Bulandshahr पुलिस टीम ने घटनास्थल से मृतक के दादा की लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन अभी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एसपी देहात तेजवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी और फील्ड यूनिट टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

Bulandshahr पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मोबाइल, सोशल मीडिया व मानसिक स्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है कि आत्महत्या की वजह क्या रही। परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। वैदिक की अचानक हुई मौत से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है और हर कोई स्तब्ध है।

Delhi में पांच दिन तक झमाझम बारिश, बिहार-UP समेत 15 राज्यों में IMD का अलर्ट; पहाड़ी राज्यों में भी खतरे की घंटी

Tags: bulandshahr
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Bulandshahr

बुलंदशहर में खूनी ‘सियासत’: भाजपा नेता की SUV ने बसपा पूर्व विधायक के भतीजे को कुचला, सरेआम दी मौत!

by Mayank Yadav
जनवरी 6, 2026

Bulandshahr Murder Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहाँ बहुजन समाज पार्टी (BSP)...

Bulandshahr

बुलंदशहर में दिल दहला देने वाली घटना, फेरी लगाकर गुजारा करने वाले युसूफ को मार डाला

by Mayank Yadav
दिसम्बर 9, 2025

Bulandshahr Yusuf hawker beaten to death: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां डिबाई कोतवाली...

Bulandshahr

Bulandshahr: सरेराह बहन पर चाकू से हमला, भाई गिरफ्तार, वायरल वीडियो से दहशत

by Mayank Yadav
अक्टूबर 10, 2025

Bulandshahr knife attack: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक युवक ने...

Bulandshahr

Bulandshahr shooting: कोर्ट से लौट रही महिला पर जानलेवा हमला, ससुराल पक्ष पर आरोप

by Mayank Yadav
सितम्बर 2, 2025

Bulandshahr shooting: बुलंदशहर में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कोर्ट से तारीख कर लौट रही एक महिला...

Bulandshahr

Bulandshahr में बड़ा सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर, 9 की मौत, 43 घायल

by Mayank Yadav
अगस्त 25, 2025

Bulandshahr road accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौके...

Next Post
Rajinikanth Coolie overseas rights sale

'कुली’ ने रिलीज़ से पहले मचाया धमाल!इसके overseas rights कितने में बिके,क्या बजट का बड़ा हिस्सा हो गया वसूल

Varanasi

Varanasi accident: कुएं में गिरी मासूम को बचाने उतरे दो रिश्तेदार, तीन की मौत से गांव में मातम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist