सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

वाराणसी-गाजीपुर-बलिया सड़क होगी अब चौड़ी, जाम से मिलेगी राहत, PWD को मिली जिम्मेदारी

सरकारी जमीन से हटेंगे अतिक्रमण, 400 करोड़ की लागत से तैयार होगी चार लेन सड़क, बिजली के खंभे और लाइनों को किया जाएगा शिफ्ट

by Mayank Yadav
जून 22, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
PWD
Share on FacebookShare on Twitter

PWD Ghazipur plan: गाजीपुर जिले के लिए राहत भरी खबर है। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से बलिया तक जाने वाली सड़क को अब चौड़ा करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस सड़क पर आए दिन लगने वाले जाम को देखते हुए इसे 17 मीटर चौड़ा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) को जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्होंने इस दिशा में काम शुरू भी कर दिया है। सड़क चौड़ीकरण की यह परियोजना लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएगी। इसके तहत सड़क के दोनों ओर की 110-110 फीट सरकारी जमीन को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

अब चार लेन होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत

गाजीपुर के महराजगंज बाजार, लंका, विशेश्वरगंज, रौजा और जंगीपुर जैसे इलाकों में अक्सर जाम की गंभीर समस्या रहती है। सड़क की मौजूदा चौड़ाई भारी वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त नहीं है। साथ ही, सड़क किनारे की पटरी पर लगी अस्थायी दुकानें और अतिक्रमण जाम को और बढ़ा देते हैं। इन समस्याओं को खत्म करने के लिए अब सड़क को चार लेन तक चौड़ा किया जाएगा। इस योजना में डिवाइडर बनाया जाएगा जिससे यातायात सुगम हो सकेगा।

RELATED NEWS

Kushinagar

Kushinagar news: अजब गजब खेल, PWD की जमीन पर ईदगाह और मस्जिद

अक्टूबर 28, 2024

Kanpur: PWD मंत्री जितिन प्रसाद ने उंगली से खोद दी 34 करोड़ की लागत से बनी सड़क, लेबल उखड़ कर निकली मिट्टी

नवम्बर 1, 2022

सरकारी जमीन खाली कराएगा PWD, नहीं देना पड़ेगा मुआवजा

इस सड़क पर पहले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का अधिकार था, लेकिन अब इसे PWD को सौंप दिया गया है। विभाग ने 110-110 फीट दोनों ओर सरकारी जमीन की नापजोख पूरी कर ली है। राहत की बात ये है कि स्थायी अतिक्रमण को हटाने से जमीन अधिग्रहण की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे मुआवजा देने की प्रक्रिया नहीं करनी पड़ेगी और परियोजना तेज गति से आगे बढ़ सकेगी।

बिजली के खंभे और लाइनें होंगी भूमिगत

PWD सड़क चौड़ीकरण के दौरान बिजली के खंभों को हटाने की भी योजना है। इसके साथ ही बिजली की ओवरहेड लाइन को भूमिगत किया जाएगा ताकि भविष्य में सड़क पर किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। पीडब्ल्यूडी इसका पूरा खर्च वहन करेगा और बिजली विभाग इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना बनाएगा। अधिशासी अभियंता बीएल गौतम के अनुसार, सड़क की चौड़ाई बढ़ाने से स्थानीय लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन पहले से काफी बेहतर होगा।

PWD  गाजीपुर से बलिया तक की यात्रा अब और भी सुगम और तेज़ होने वाली है। सड़क चौड़ीकरण की यह योजना जिले की विकास की गति को और तेज करेगी, साथ ही क्षेत्रीय व्यापार, परिवहन और आमजन को भी राहत देगी।

धर्म परिवर्तन या 10 लाख की मांग: Ghazipur में महिला की जमीन पर जबरन कब्जे का मामला, पुलिस जांच शुरू

Tags: PWD
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Kushinagar

Kushinagar news: अजब गजब खेल, PWD की जमीन पर ईदगाह और मस्जिद

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 28, 2024

कुशीनगर। जनपद में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से निर्मित मस्जिद और ईदगाह (Kushinagar news) का मामला...

Kanpur: PWD मंत्री जितिन प्रसाद ने उंगली से खोद दी 34 करोड़ की लागत से बनी सड़क, लेबल उखड़ कर निकली मिट्टी

by Anu Kadyan
नवम्बर 1, 2022

उत्तर प्रदेश की सड़कों की बदहाली को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल 15 नवंबर तक...

Hoshiarpur, Punjab: बारिश में सड़क बनाते PWD के अधिकारियों का वीडियो वायरल

by Web Desk
जुलाई 10, 2022

आपने अपने आस-पास अक्सर सड़क निर्माण का कार्य होते देखा होगा..ये आपको साधारण सी बात लगेगी..लेकिन ये बात तब साधारण...

Next Post
Raja Raghuvanshi Murder Case

सोनम की मदद में फंसा कारोबारी गिरफ्तार, सबूत मिटाने की साजिश बेनकाब!

Iran-Israel war : जंग के बीच तेल की कीमतें बेकाबू, क्या है भारत की तैयारी और रणनीति

Iran-Israel war : जंग के बीच तेल की कीमतें बेकाबू, क्या है भारत की तैयारी और रणनीति

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist