Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home अद्भुत कहानियां

The Mysterious Flight: जब 35 साल बाद लौटा लापता विमान! क्या यह था टाइम ट्रैवल रहस्य ,जो अब तक खुला नहीं

सेंटियागो फ्लाइट 513 की कहानी टाइम ट्रैवल जैसे रहस्यमयी विषय को छूती है। 1954 में गायब हुई फ्लाइट के 1989 में लौटने की यह कथा अब भी सच और कल्पना के बीच उलझी हुई है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 23, 2025
in अद्भुत कहानियां
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

The World’s Longest and Mysterious Flight: Santiago Flight 513,टाइम ट्रैवल यानी समय में आगे या पीछे की यात्रा हमने अक्सर फिल्मों, किताबों और कल्पनाओं में इसके बारे में सुना है। लेकिन क्या ऐसा असल जिंदगी में भी मुमकिन है? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाली खबर वायरल हो रही है। इसमें दावा किया गया कि एक फ्लाइट, जो 1954 में गायब हो गई थी, वो 1989 में दोबारा दिखाई दी और लैंड भी कर गई।

1954 में उड़ान भरने वाला विमान अचानक गायब

14 सितंबर 1954 को ‘सेंटियागो एयरलाइंस’ की फ्लाइट 513 ने पश्चिम जर्मनी के आचेन से ब्राजील के पोर्टो एलेग्रे के लिए उड़ान भरी। विमान में 92 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे। यह एक सामान्य उड़ान थी जिसे अटलांटिक महासागर पार करके करीब 18 घंटे में पहुंचना था। लेकिन रास्ते में ही यह फ्लाइट रडार से गायब हो गई। तमाम सर्च ऑपरेशन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला और इसे हादसा मानकर मामला बंद कर दिया गया।

RELATED POSTS

No Content Available

1989 में फिर दिखाई दिया वही पुराना विमान

12 अक्टूबर 1989 को ब्राजील के पोर्टो एलेग्रे एयरपोर्ट पर एक पुराना विमान अचानक आसमान में उड़ता नजर आया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। हैरानी की बात यह रही कि बिना किसी पायलट संपर्क के वह विमान खुद-ब-खुद रनवे पर सुरक्षित उतर गया।

दरवाजा खुलते ही दिखा खौफनाक नजारा

जब सुरक्षाकर्मियों ने विमान के अंदर झांका, तो सब सन्न रह गए। हर सीट पर कंकाल ज्यों के त्यों बैठे थे, सीट बेल्ट में बंधे हुए। यहां तक कि कॉकपिट में पायलट का कंकाल भी उसी स्थिति में था, जैसे वो विमान उड़ा रहा हो। यह दृश्य किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं था।

क्या यह टाइम ट्रैवल का मामला था?

इस चौंकाने वाली घटना के सामने आने के बाद कई सवाल उठने लगे। क्या यह विमान समय में 35 साल आगे चला गया था? क्या यह किसी तकनीकी गड़बड़ी या प्राकृतिक घटना का नतीजा था? हालांकि, “वीकली वर्ल्ड न्यूज” जैसी पत्रिकाओं में यह खबर खूब चर्चा में रही, पर किसी आधिकारिक या वैज्ञानिक संस्था ने इस कहानी की पुष्टि नहीं की।

अब भी बना हुआ है रहस्य

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह महज एक काल्पनिक या मनगढ़ंत कहानी हो सकती है। फिर भी, यह कहानी आज भी लोगों को रोमांचित करती है। सच्चाई चाहे जो भी हो, सेंटियागो फ्लाइट 513 की दास्तान रहस्य बनकर आज भी लोगों की दिलचस्पी का विषय बनी हुई है।

Disclaimer यहां बताई गई बातें विभिन्न स्रोतों और इंटरनेट पर वायरल न्यूज़ से ली गई है जिसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है न्यूज़1इंडिया इसकी सटीकता की जिम्मेदारी नहीं देता। कृपया अपने विवेक का इस्तेमाल करें

Tags: aviation mysterytime travel story
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Gonda

Gonda में मगरमच्छ ने मासूम को बनाया निशाना, गांव में दहशत का माहौल

Badaun

Badaun: गांधी ग्राउंड की नुमाइश में भीषण आग, 20 दुकानें जलकर खाक, सिलेंडर फटने से मचे धमाके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version