मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

सिर झुकाए पाकिस्तान, बगलें झांकता चीन! राजनाथ सिंह की गर्जना से दहला SCO मंच, आतंकवाद पर दी दो टूक चेतावनी

किंगदाओ में SCO बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को आतंकवाद का खुला समर्थन करने पर सख्त लताड़ लगाई। ख्वाजा आसिफ सिर झुकाए बैठे रहे और चीन भी भारत की दो-टूक चेतावनी के आगे बगलें झांकता नजर आया।

by Mayank Yadav
जून 26, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Rajnath Singh
Share on FacebookShare on Twitter

Rajnath Singh at SCO meeting: किंगदाओ में आयोजित SCO बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गरजती आवाज़ ने पाकिस्तान और चीन के होश उड़ा दिए। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ सिर झुकाए सुनते रहे और ड्रैगन की जुबान भी लड़खड़ा गई। राजनाथ सिंह ने मंच से पाकिस्तान को सीधा ललकारा और चीन को भी साफ संदेश दिया कि भारत आतंकवाद पर अब न कोई समझौता करेगा, न कोई नरमी दिखाएगा। सिंह ने दोहराया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक युद्ध छेड़ चुका है, चाहे उसके पीछे पाकिस्तान खड़ा हो या उसे चीन की चुप्पी का समर्थन मिला हो। भारत ने साफ कर दिया, आतंक के साथ कोई दोस्ती नहीं—अब सिर्फ करारी जवाबी कार्रवाई होगी।

#WATCH | Qingdao, China | At the SCO Defence Ministers' meeting, Defence Minister Rajnath Singh says, "Any acts of terrorism are criminal and unjustifiable regardless of their motivation whenever, wherever and by whom-so-ever committed. SCO members must condemn this evil… pic.twitter.com/62cdoXbKri

— ANI (@ANI) June 26, 2025

RELATED NEWS

Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, राजनाथ सिंह और अमित शाह को लेकर बढ़ीं अटकलें

Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, राजनाथ सिंह और अमित शाह को लेकर बढ़ीं अटकलें

जुलाई 2, 2026
लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

जून 7, 2026

पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी, चीन भी हुआ शर्मसार

SCO रक्षा मंत्रियों की इस अहम बैठक में जैसे ही Rajnath Singh ने पाकिस्तान को आतंकवाद का खुला समर्थन करने वाला देश कहा, ख्वाजा आसिफ की बोलती बंद हो गई। सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान की सरकार और सेना सीमा पार आतंकवाद को अपनी नीति बना चुके हैं। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र कर पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा कि निर्दोषों का खून बहाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सिंह के तीखे शब्दों के दौरान चीन के मंत्री भी बगलें झांकते नजर आए क्योंकि भारत की यह सख्त चेतावनी उनके दोस्त पाकिस्तान के लिए करारा तमाचा थी।

आतंकवाद पर भारत का निर्णायक ऐलान

Rajnath Singh ने 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम हमले का भी जिक्र किया, जिसमें ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने निर्दोष पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था। सिंह ने सबूतों के साथ बताया कि यह संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही नया चेहरा है, जिसे पाकिस्तान की शह मिलती है। उन्होंने कहा कि शांति और आतंकवाद कभी साथ नहीं चल सकते। भारत ने SCO देशों से आह्वान किया कि आतंकवादियों को पनाह देने वाले देशों का अब खुलकर विरोध होना चाहिए।

चीन को भी दिखाई भारत की कूटनीतिक ताकत

राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी देश चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अगर आतंकवाद के खिलाफ मिलकर नहीं लड़ा गया तो यह वैश्विक शांति के लिए खतरा बना रहेगा। भारत की यह दृढ़ता चीन के लिए भी एक सख्त संदेश थी। चीन जहां अपने दोस्त पाकिस्तान की ढाल बनने की कोशिश करता है, वहीं इस बार भारत के रुख से ड्रैगन भी असहज हो उठा। बैठक में चीन के रक्षा मंत्री डोंग जून और रूसी रक्षा मंत्री के साथ राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय बातचीत की भी संभावना जताई जा रही है, जो भारत की कूटनीतिक जीत मानी जा रही है।

आतंकवाद के खिलाफ बिना समझौते की लड़ाई

Rajnath Singh ने सोशल मीडिया पर पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि भारत वैश्विक शांति के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ भारत अब किसी की परवाह नहीं करेगा। भारत ने SCO में न सिर्फ पाकिस्तान को बेनकाब किया, बल्कि चीन को भी ये एहसास करा दिया कि अब पुराना भारत नहीं रहा। भारत अब हर मंच पर आतंक के सरगनाओं और उनके पालकों को घेरने के लिए तैयार है।

उत्तराखंड के Rudraprayag में भीषण बस हादसा, एक की मौत, सात घायल: बचाव कार्य जारी

Tags: Rajnath Singh
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, राजनाथ सिंह और अमित शाह को लेकर बढ़ीं अटकलें

Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, राजनाथ सिंह और अमित शाह को लेकर बढ़ीं अटकलें

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Modi Cabinet Reshuffle Political Prediction:दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज...

लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026

Rajnath Singh: लखनऊ के आलमबाग स्थित जीपी होटल एंड बैंक्वेट में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में रक्षा मंत्री और...

Rajnath Singh

‘कोई भी ताकत भारत को बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती…’ राजनाथ सिंह का ट्रंप पर किया करारा प्रहार, 

by Gulshan
अगस्त 10, 2025

Rajnath Singh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष...

Rajnath Singh

‘पाकिस्तान ने की कायराना हरकत तो फिर गूंजेगा ऑपरेशन सिंदूर’, संसद में गरजे राजनाथ सिंह

by Mayank Yadav
जुलाई 28, 2025

Rajnath Singh Parliament speech: संसद के मॉनसून सत्र के छठे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दो टूक...

Rajnath Singh

PoK बोलेगा- मैं भारत हूं… राजनाथ सिंह की इस बात से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

by Mayank Yadav
मई 29, 2025

Rajnath Singh On POK: पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद का कारोबार चलाना...

Next Post
Unnao

Unnao में 1500 करोड़ का बड़ा निवेश: पोलैंड की कैन पैक कंपनी लगाएगी प्लांट, 20 हजार रोजगार के अवसर

Subhanshu Shukla emotional message to wife

Axiom 4 mission : अंतरिक्ष में जाने से पहले शुबांशु शुक्ला का भावुक संदेश किसको कहां “तुम्हारे बिना यह सफ़र ना होता संभव”

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist