Thursday, June 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

‘पाकिस्तान ने की कायराना हरकत तो फिर गूंजेगा ऑपरेशन सिंदूर’, संसद में गरजे राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह के ओजस्वी भाषण ने संसद में राष्ट्रवाद की भावना को फिर जीवंत कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर के खुलासे और पाकिस्तान को दी गई खुली चेतावनी ने साफ कर दिया है कि भारत अब कोई भी आतंकी हरकत बिना जवाब के नहीं छोड़ेगा।

by Mayank Yadav
July 28, 2025
in Breaking, Latest News, राष्ट्रीय
Rajnath Singh
Share on FacebookShare on Twitter

Rajnath Singh Parliament speech: संसद के मॉनसून सत्र के छठे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी दी है कि अगर पड़ोसी देश ने फिर कोई नापाक हरकत की तो ऑपरेशन सिंदूर जैसे जवाब से पीछे नहीं हटेगा भारत। पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की सहनशीलता की सीमा उस घटना ने पार कर दी थी। लोकसभा में सिंह ने बताया कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर, 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। यह एक सटीक और योजनाबद्ध जवाब था। राजनाथ ने जोर देकर कहा, भारत आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है।

संसद में गूंजी “सुदर्शन चक्र” की गूंज

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने लोकसभा में संबोधन के दौरान कहा, “हमने भगवान कृष्ण से सीखा है कि जब धर्म की रक्षा करनी हो, तो सुदर्शन चक्र उठाना ही पड़ता है।” उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारत ने पाकिस्तान से शांति बनाए रखने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन जब आतंक की सीमा पार हो गई, तो 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक और 2025 के ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई करनी पड़ी।

RELATED NEWS

लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

June 7, 2026
Rajnath Singh

‘कोई भी ताकत भारत को बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती…’ राजनाथ सिंह का ट्रंप पर किया करारा प्रहार, 

August 10, 2025

ऑपरेशन सिंदूर: सेना की रणनीति और जवाबी प्रहार

Rajnath Singh ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने से पहले सेना ने हर पहलू का अध्ययन किया। यह सुनिश्चित किया गया कि पाकिस्तान के आम नागरिकों को नुकसान न पहुंचे, लेकिन आतंक के ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद किया जाए। ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल जैसे संगठनों को निशाना बनाया गया, जो पाक सेना और ISI के संरक्षण में फल-फूल रहे थे।

पाकिस्तान को चेतावनी: फिर की तो फिर झेलना पड़ेगा

Rajnath Singh ने संसद में स्पष्ट किया कि अगर पाकिस्तान ने दोबारा ऐसी कायराना हरकत की, तो ऑपरेशन सिंदूर दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी वायुसेना ने पाक मिलिट्री ठिकानों पर सटीक प्रहार किए और दुश्मन का मनोबल पूरी तरह तोड़ दिया।

पहलगाम हमले पर संसद में भावुक माहौल

Rajnath Singh ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले को “अमानवीय और कायराना” बताया। उन्होंने कहा कि इस हमले में निर्दोष नागरिकों को उनके धर्म पूछकर मारा गया, जो अत्यंत शर्मनाक और अस्वीकार्य है। इस हमले के बाद ही ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने का निर्णय लिया गया।

विपक्ष पर निशाना, सेना पर गर्व

रक्षा मंत्री ने विपक्ष से अपील की कि देश की सुरक्षा जैसे बड़े मुद्दों से ध्यान न भटकाएं। उन्होंने कहा, “जब लक्ष्य बड़ा हो, तो छोटे मुद्दों पर ध्यान देना अनुचित है।” इस दौरान उन्होंने संसद में शहीदों को नमन किया और भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम किया।

इन मोबाइल नंबरों से आ रही कॉल तो बिछ सकता है साइबर ठगी का जाल, सरकार ने दी चेतावनी

 

Tags: Rajnath Singh
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

लखनऊ के विकास में जनता की भागीदारी अहम, नागरिक संवाद को लेकर अहम बात बोले राजनाथ सिंह

by Sadaf Farooqui
June 7, 2026

Rajnath Singh: लखनऊ के आलमबाग स्थित जीपी होटल एंड बैंक्वेट में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में रक्षा मंत्री और...

Rajnath Singh

‘कोई भी ताकत भारत को बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती…’ राजनाथ सिंह का ट्रंप पर किया करारा प्रहार, 

by Gulshan
August 10, 2025

Rajnath Singh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष...

Rajnath Singh

सिर झुकाए पाकिस्तान, बगलें झांकता चीन! राजनाथ सिंह की गर्जना से दहला SCO मंच, आतंकवाद पर दी दो टूक चेतावनी

by Mayank Yadav
June 26, 2025

Rajnath Singh at SCO meeting: किंगदाओ में आयोजित SCO बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गरजती आवाज़...

Rajnath Singh

PoK बोलेगा- मैं भारत हूं… राजनाथ सिंह की इस बात से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

by Mayank Yadav
May 29, 2025

Rajnath Singh On POK: पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद का कारोबार चलाना...

Rajnath Singh

जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं.. आपने उतने में दुश्मन निपटाए, भुज एयर फोर्स स्टेशन से बोले रक्षा मंत्री

by Akhand Pratap Singh
May 16, 2025

भुज, 16 मई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को गुजरात के भुज एयर फोर्स स्टेशन का...

Next Post
SP

SP leaders के साथ डिजिटल लूट का ‘शादी कार्ड कांड’, झंडे के रंग वाले कार्ड ने उड़ाए लाखों रुपये

डिंपल यादव के अपमान पर गरजीं सपा सांसद इकरा चौधरी, अब मौलाना साजिद रशीदी के हाथों में पड़ेगी ‘हथकड़ी’

डिंपल यादव के अपमान पर गरजीं सपा सांसद इकरा चौधरी, अब मौलाना साजिद रशीदी के हाथों में पड़ेगी ‘हथकड़ी’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist