• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, August 18, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home TOP NEWS

Lucknow में जमीन, मकान, दुकान खरीदना होगा और महंगा, 10 साल बाद बदला डीएम सर्किल रेट

लखनऊ में जमीन, मकान और दुकान खरीदना अब महंगा होने वाला है। 10 साल बाद नया डीएम सर्किल रेट जारी किया गया है, जिसमें विभिन्न संपत्तियों पर 15 से 40 फीसदी तक बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है।

by Mayank Yadav
July 2, 2025
in TOP NEWS, लखनऊ
0
Lucknow LDA
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow land rate: लखनऊवासियों के लिए बड़ी खबर है। अब राजधानी में जमीन, मकान और दुकान खरीदना और महंगा हो जाएगा। लगभग 10 वर्षों बाद प्रशासन ने नया डीएम सर्किल रेट जारी कर दिया है। 1 अगस्त से इसे लागू किया जाएगा। नए सर्किल रेट में कृषि भूमि पर 15 फीसदी, व्यावसायिक भूखंडों पर 25 फीसदी और बहुमंजिला भवनों पर 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। वहीं, दुकानों, कार्यालयों और गोदामों के रेट में औसतन 20 फीसदी इजाफा किया गया है। खास बात यह है कि जहां पहले रेट कम थे, वहां इस बार 40 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। प्रस्तावित रेटों पर जनता 17 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करा सकती है।
Image

बढ़ेगी जमीन और संपत्ति की कीमतें

Lucknow में 2015 के बाद अब प्रशासन ने 10 साल बाद नया डीएम सर्किल रेट लागू करने की तैयारी कर ली है। इस बार रेट में व्यापक बदलाव किए गए हैं। कृषि भूमि पर 15 फीसदी, व्यावसायिक भूखंडों पर 25 फीसदी और बहुमंजिला भवनों पर 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा दुकानों, कार्यालयों और गोदामों की कीमतों में औसतन 20 फीसदी वृद्धि की गई है।

Related posts

रवि किशन इस भजन पर कर रहे थे डांस, तभी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई एक आवाज और दौड़ा चला ये खास मेहमान

रवि किशन इस भजन पर कर रहे थे डांस, तभी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई एक आवाज और दौड़ा चला ये खास मेहमान

August 17, 2025
Uttarakhand News

क्या देवभूमि से समाप्त होगी मदरसा व्यवस्था ? उत्तराखंड कैबिनेट ने लिया महत्वपूर्ण फैसला

August 17, 2025

कम दरों वाले क्षेत्रों में बड़ा सुधार

पिछली बार 2015 में कुछ इलाकों में दुकानों, कार्यालयों और गोदामों के सर्किल रेट काफी कम थे, जिसे इस बार विसंगति मानते हुए ठीक किया गया है। ऐसे इलाकों में इस बार 40 फीसदी तक रेट बढ़ा दिए गए हैं। इससे अब शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में संपत्तियों के रेट में समानता आ जाएगी।

गैर कृषि भूमि के रेट में विशेष नियम

अगर किसी गैर कृषि भूमि के चारों ओर व्यावसायिक गतिविधियां मौजूद हैं तो ऐसे भूखंडों पर 20 फीसदी अतिरिक्त रेट जोड़ा जाएगा। वहीं, अगर कोई व्यक्ति ऐसी भूमि बेचेगा तो उसका मूल्यांकन 50 फीसदी बढ़े हुए दर से किया जाएगा। कृषि भूमि में फलदार और बिना फलदार वृक्षों की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आपत्ति दर्ज कराने का मौका

Lucknow प्रशासन ने दो से 17 जुलाई तक सुझाव और आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है। लोग अपने सुझाव सभी उप निबंधक कार्यालयों, सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल के जरिये भी आपत्ति दी जा सकती है। 27 जुलाई तक सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि बीते दशक में लखनऊ में तेजी से विकास हुआ है, इसलिए यह संशोधन जरूरी था।

बाइक का कागज मांगते ही दबंगों ने दरोगा पर किया हमला, वर्दी फाड़ी, दी जान से मारने की धमकी

Tags: lucknow
Share196Tweet123Share49
Previous Post

छोटी सी किराने की दुकान से 70 लाख का मुनाफा! सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने उड़ाए लोगों के होश

Next Post

दिल्ली में नई फ्यूल पॉलिसी का कहर! पहले ही दिन जब्त हुईं सैकड़ों गाड़ियां, मचा हड़कंप

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Delhi News

दिल्ली में नई फ्यूल पॉलिसी का कहर! पहले ही दिन जब्त हुईं सैकड़ों गाड़ियां, मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version