Friday, January 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

CM Yogi ने निभाया वादा: महाकुंभ ड्यूटी वाले 25 हजार परिवहन कर्मियों को मिला 10-10 हजार का बोनस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 के दौरान ड्यूटी करने वाले 25 हजार परिवहन कर्मचारियों को 10-10 हजार रुपये बोनस देने का वादा निभाया है। सरकार ने इसके लिए 24.71 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 9, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
CM Yogi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi bonus: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के दौरान ड्यूटी निभाने वाले करीब 25 हजार परिवहन कर्मियों के लिए CM Yogi ने अपने वादे को निभाते हुए बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी ने महाकुंभ की समाप्ति पर ड्राइवर और कंडक्टरों को 10-10 हजार रुपए बोनस देने की घोषणा की थी, जिसे अब जमीन पर उतार दिया गया है। मंगलवार को परिवहन विभाग की ओर से कुल 24 करोड़ 71 लाख रुपए वितरित किए गए, जिससे 11,786 ड्राइवर और 12,285 कंडक्टरों को यह बोनस मिला। इस कदम से न केवल कर्मियों का उत्साह बढ़ा है, बल्कि सरकार की प्रतिबद्धता पर भी मुहर लग गई है।

महाकुंभ में ईमानदारी से की ड्यूटी, मिला इनाम

महाकुंभ 2025 के आयोजन में परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर श्रद्धालुओं को उनके गंतव्यों तक पहुंचाया। लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस सेवाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं, जिससे करीब 66 करोड़ श्रद्धालु गंगा स्नान कर सके। सीएम योगी ने इस ईमानदारी और समर्पण को देखते हुए 10-10 हजार रुपए बोनस देने की घोषणा की थी। मात्र 6 महीने में इस घोषणा को लागू कर दिया गया, जिससे कर्मचारियों में खासा उत्साह है।

RELATED POSTS

CM Yogi

CM Yogi का हंटर चला: 24 घंटे में भूमाफिया ढेर, रोते हुए बेटी ने कहा- ‘थैंक्यू योगी अंकल’

January 2, 2026
CM Yogi

सदन में योगी की गर्जना: माफिया की हेकड़ी भी टूटेगी और अवैध कब्जे पर बुलडोजर भी चलेगा!

December 24, 2025

लखनऊ से थे सबसे ज्यादा कर्मचारी

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि महाकुंभ ड्यूटी के लिए 19 क्षेत्रों से कर्मचारियों को तैनात किया गया था। इनमें सबसे अधिक 2162 कर्मचारी लखनऊ से भेजे गए, जबकि सबसे कम 574 कर्मचारी झांसी से आए थे। उन्होंने कहा कि सरकार का ये फैसला आगे भी कर्मचारियों की कार्यकुशलता को बढ़ावा देगा और सेवा में निखार लाएगा।

अब युवाओं को मिलेगा स्मार्टफोन

CM Yogi की सरकार अब युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। आने वाले समय में युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने की योजना पर काम हो रहा है और इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। सरकार का ये कदम तकनीकी सशक्तिकरण और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में अहम साबित हो सकता है।

यौन शोषण के आरोप में फंसे यश दयाल: गाजियाबाद में FIR दर्ज, जांच तेज

 

Tags: CM Yogi
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi

CM Yogi का हंटर चला: 24 घंटे में भूमाफिया ढेर, रोते हुए बेटी ने कहा- ‘थैंक्यू योगी अंकल’

by Mayank Yadav
January 2, 2026

CM Yogi Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से न्याय की एक अभूतपूर्व तस्वीर सामने आई है, जहाँ CM Yogi...

CM Yogi

सदन में योगी की गर्जना: माफिया की हेकड़ी भी टूटेगी और अवैध कब्जे पर बुलडोजर भी चलेगा!

by Mayank Yadav
December 24, 2025

CM Yogi In UP Assembly Winter Session: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम...

CM Yogi UP Cabinet expansion

विधायकों से ज्यादा होमवर्क करके पहुंचे सीएम योगी, चुनाव रणनीति पर नेताओं की गिनाईं खामियां

by Mayank Yadav
December 9, 2025

CM Yogi Homework: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और...

CM Yogi govt Govt

उत्तर प्रदेश में घुसपैठियों पर CM योगी का कड़ा एक्शन: ‘रोहिंग्या और घुसपैठिए बर्दाश्त नहीं’

by Mayank Yadav
December 8, 2025

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी...

यूपी में रोज़गार क्रांति! योगी राज में 19% से 2.4% पर गिरी बेरोज़गारी दर, युवाओं की बल्ले-बल्ले

by Mayank Yadav
December 5, 2025

CM Yogi UP Employment Mission: उत्तर प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आया है।...

Next Post
Guru Dutt birthday special: एक कामयाब डायरेक्टर प्रोड्यूसर एक्टर , किससे था इतना प्यार कि बदल लिया अपना नाम

Guru Dutt birthday special: एक कामयाब डायरेक्टर प्रोड्यूसर एक्टर , किससे था इतना प्यार कि बदल लिया अपना नाम

बेटे-बहू के खिलाफ दर्ज हुआ उत्पीड़न का केस, दर्जा प्राप्त मंत्री रमाशंकर जायसवाल की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version