शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

लॉर्ड्स में पहली बार चमकेंगे शुभमन गिल! टूटेगा 35 साल पुराना रिकॉर्ड?

शुभमन गिल ने पिछली दोनों टेस्ट पारियों में बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया है। इस सीरीज़ में अब तक वे दो शतक और एक दोहरा शतक जड़ चुके हैं। ऐसे में 1595 दिन बाद उनके सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

by Gulshan
जुलाई 10, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
IND vs ENG Test Series 2025
Share on FacebookShare on Twitter

IND vs ENG Test Series 2025 : शुभमन गिल इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं और कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर बल्लेबाज़ी के तमाम रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं। पहले टेस्ट में शतक और फिर दूसरे टेस्ट में पहले दोहरा शतक (269 रन) और दूसरी पारी में एक और शतक (161 रन) जड़कर उन्होंने इतिहास रच दिया है। अब तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय खेमे की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या गिल लॉर्ड्स के उस 35 साल पुराने ‘सिलसिले’ को तोड़ पाएंगे, जहां कोई भारतीय कप्तान 50 रन से ज्यादा नहीं बना सका है।

जोफ्रा आर्चर की वापसी 

चार साल बाद इंग्लिश पेसर जोफ्रा आर्चर टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार उन्होंने फरवरी 2021 में भारत के खिलाफ अहमदाबाद में टेस्ट खेला था और उस मैच में शुभमन गिल उनका शिकार बने थे। टेस्ट क्रिकेट में अब तक गिल और आर्चर का आमना-सामना 28 गेंदों का रहा है जिसमें दो बार गिल को पवेलियन लौटना पड़ा है और वह महज 18 रन ही बना सके हैं। इस पृष्ठभूमि में लॉर्ड्स टेस्ट और भी खास बन जाता है, जहां गिल के सामने एक साथ दो बड़ी चुनौती खड़ी है—एक तरफ खुद को साबित करने का दबाव और दूसरी ओर आर्चर की गति व सटीकता।

RELATED NEWS

IND vs ENG: पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, शुभमन गिल और अक्षर पटेल चमके, बने कई बड़े रिकॉर्ड

IND vs ENG: पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, शुभमन गिल और अक्षर पटेल चमके, बने कई बड़े रिकॉर्ड

जुलाई 15, 2026
IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए Playing XI का किया ऐलान, नई ओपनिंग जोड़ी में किया बड़ा बदलाव

IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए Playing XI का किया ऐलान, नई ओपनिंग जोड़ी में किया बड़ा बदलाव

जुलाई 14, 2026

लॉर्ड्स का ‘भारतीय कप्तान’ रिकॉर्ड 

लॉर्ड्स का मैदान भारतीय कप्तानों के लिए कुछ खास फलदायी नहीं रहा है। पिछले 35 वर्षों में कोई भी भारतीय कप्तान इस मैदान पर टेस्ट की एक पारी में 50 रन तक नहीं बना पाया है। गिल के पास अब यह मौका है कि वह इस लंबे इंतज़ार को खत्म करें। उनकी हालिया लय को देखकर उम्मीदें ज़रूर बनी हैं।

गिल बनाम इंग्लैंड का रिकॉर्ड्स : 

  • इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल अब तक 12 टेस्ट की 22 पारियों में 1177 रन बना चुके हैं।

  • उनका औसत 58.85 का है, जिसमें 5 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।

  • इंग्लैंड की धरती पर उन्होंने 5 टेस्ट में 673 रन बनाए हैं।

  • लॉर्ड्स में वो पहली बार टेस्ट खेलने उतरेंगे।

यह भी पढ़ें : सोना-चांदी हुए सस्ते! जानिए 10 जुलाई 2025 को आपके शहर…

तीसरे टेस्ट को लेकर क्या है अपडेट ? 

मैच 10 से 14 जुलाई तक लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगा, जबकि मैच की शुरुआत 3:30 बजे से होगी। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा और हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।

इंग्लैंड की प्लेइंग XI
  1. जैक क्रॉली

  2. बेन डकेट

  3. ओली पोप

  4. जो रूट

  5. हैरी ब्रूक

  6. बेन स्टोक्स (कप्तान)

  7. जैमी स्मिथ (विकेटकीपर)

  8. क्रिस वोक्स

  9. ब्रायडन कार्स

  10. जोफ्रा आर्चर

  11. शोएब बशीर

भारत की प्लेइंग XI

  1. यशस्वी जायसवाल

  2. केएल राहुल

  3. करुण नायर

  4. शुभमन गिल (कप्तान)

  5. ऋषभ पंत (विकेटकीपर)

  6. रविंद्र जडेजा

  7. नितीश कुमार रेड्डी

  8. आकाश दीप

  9. मोहम्मद सिराज

  10. प्रसिद्ध कृष्णा

  11. जसप्रीत बुमराह

गिल की कप्तानी में भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। अब देखना होगा कि लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर क्या गिल एक और इतिहास रचकर 35 साल पुरानी बाधा को पार कर पाते हैं, या फिर जोफ्रा आर्चर की वापसी उनके सफर में रोड़ा बन जाती है।

Tags: ind vs engIND vs ENG Test Series 2025
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

IND vs ENG: पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, शुभमन गिल और अक्षर पटेल चमके, बने कई बड़े रिकॉर्ड

IND vs ENG: पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, शुभमन गिल और अक्षर पटेल चमके, बने कई बड़े रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
जुलाई 15, 2026

Ind vs Eng 1st ODI Records: भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई को खेली गई तीन मैचों की वनडे...

IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए Playing XI का किया ऐलान, नई ओपनिंग जोड़ी में किया बड़ा बदलाव

IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए Playing XI का किया ऐलान, नई ओपनिंग जोड़ी में किया बड़ा बदलाव

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

England Announces Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को...

IND vs ENG ODI: क्या रोहित शर्मा रचेंगे नया इतिहास? इंजमाम उल हक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 20 रन दूर

IND vs ENG ODI: क्या रोहित शर्मा रचेंगे नया इतिहास? इंजमाम उल हक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 20 रन दूर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Inzamam ul Haq's ODI Record: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज रोहित शर्मा...

T20 Record: इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, एक विकेट से बन सकता है बड़ा रिकॉर्ड

T20 Record: इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, एक विकेट से बन सकता है बड़ा रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Axar Patel T20 Record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल आज, 4 जुलाई...

IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

by Kirtika Tyagi
जुलाई 1, 2026

IND vs ENG first T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज, 1...

Next Post
Maharashtra News

स्कूल के बाथरूम में मिले खून के धब्बे, 10 छात्राओं के उतरवाए कपड़े, प्रिंसिपल और 7 टीचर गिरफ्तार!

Charging Port : फोन चार्ज नहीं हो रहा? बिना खर्च घर पर ही कैसे ठीक करें फोन की चार्जिंग प्रॉब्लम

Charging Port : फोन चार्ज नहीं हो रहा? बिना खर्च घर पर ही कैसे ठीक करें फोन की चार्जिंग प्रॉब्लम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist