मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 आज खेला जाएगा। मुकाबले से पहले कृष्णमाचारी श्रीकांत ने तिलक वर्मा की बल्लेबाजी की आलोचना करते हुए उन्हें टीम से ज्यादा अपने प्रदर्शन पर ध्यान देने वाला खिलाड़ी बताया।

by Kirtika Tyagi
जुलाई 1, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

IND vs ENG first T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज, 1 जुलाई, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। मैच इंग्लैंड के समय के अनुसार शाम 5:30 बजे, जबकि भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे शुरू होगा। टॉस रात 9:30 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले का क्रिकेट प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। सीरीज की शुरुआत से पहले ही एक बयान ने खूब चर्चा बटोर ली है।

श्रीकांत ने तिलक वर्मा की बल्लेबाजी पर उठाए सवाल

भारत के पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर तिलक वर्मा की बल्लेबाजी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच का जिक्र करते हुए कहा कि तिलक ने टीम की जरूरत के बजाय अपने खेल पर ज्यादा ध्यान दिया। श्रीकांत के मुताबिक, भारत ने मिडिल ओवरों में उम्मीद के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं की। उन्होंने कहा कि तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल का स्ट्राइक रेट काफी धीमा रहा। उनका मानना है कि बीच के ओवरों में पारी संभालने के साथ-साथ तेजी से रन भी बनाने चाहिए, क्योंकि यही समय मैच का रुख तय करता है।

RELATED NEWS

India Japan T20 Match 2026

AFG vs IND: Vaibhav Suryavanshi की वजह से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्लेइंग इलेवन पर माथापच्ची

सितम्बर 12, 2026
India Japan T20 Match 2026

India Japan Match: एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 , पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

सितम्बर 5, 2026

‘अपने लिए खेल रहे थे तिलक’

श्रीकांत ने कहा कि तिलक वर्मा लगातार सिंगल और डबल लेकर मैच को आखिर तक ले जाना चाहते थे। उनके अनुसार, तिलक ने खुद मैच जिताने की कोशिश की, जबकि उस लक्ष्य को एक ओवर पहले भी हासिल किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को टीम की जीत को प्राथमिकता देनी चाहिए। अगर आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को आखिरी गेंद तक ले जाया जाए, तो इससे टीम पर अनावश्यक दबाव बनता है।

अब इंग्लैंड सीरीज में होगी अग्निपरीक्षा

हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तिलक वर्मा को टी20 टीम का उपकप्तान बनाया है। हालांकि आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने दो पारियों में 74 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 37.00 रहा और स्ट्राइक रेट भी अपेक्षा से कम रहा। उनके बल्ले से केवल 6 चौके और 1 छक्का निकला।

अब सभी की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही इस पांच मैचों की टी20 सीरीज पर रहेंगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि उपकप्तान की नई जिम्मेदारी के साथ तिलक वर्मा अपने प्रदर्शन में कितना सुधार कर पाते हैं और टीम इंडिया की जीत में कितना योगदान देते हैं।

Tags: ind vs engTeam India
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

India Japan T20 Match 2026

AFG vs IND: Vaibhav Suryavanshi की वजह से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्लेइंग इलेवन पर माथापच्ची

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 12, 2026

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सामने खिलाड़ियों की कमी नहीं, बल्कि कई मजबूत विकल्प होने...

India Japan T20 Match 2026

India Japan Match: एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 , पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

 India Japan T20 Match 2026:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार 4 सितंबर को भारत-जापान क्रिकेट मुकाबले का ऐलान किया। भारतीय...

India ODI World Cup 2027 Squad

Team Selection: वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, रोहित-विराट समेत किन खिलाड़ियों को मिली जगह

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Team Selection: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर...

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Net Bowlers: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट...

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Test Debut: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे से पहले बड़ा झटका लगा, जब स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने...

Next Post
Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

Road Accident

Road Accident:अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In