शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

T20 Record: इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, एक विकेट से बन सकता है बड़ा रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अक्षर पटेल के पास टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे करने का सुनहरा मौका है। एक विकेट लेते ही वह भारत के पहले स्पिनर बन जाएंगे, जिसने यह उपलब्धि हासिल की हो।

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

Axar Patel T20 Record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल आज, 4 जुलाई को, इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। 32 वर्षीय अक्षर अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 99 विकेट ले चुके हैं। ऐसे में अगर वह इस मैच में सिर्फ एक विकेट हासिल कर लेते हैं, तो टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले भारत के पहले स्पिनर बन जाएंगे।

2015 में किया था करियर का आगाज

अक्षर पटेल ने साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। शुरुआती दौर में उन्हें टीम में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को टीम इंडिया का भरोसेमंद खिलाड़ी साबित किया। भारत की लगातार दो टी20 विश्व कप जीत में भी उनकी अहम भूमिका रही है।

RELATED NEWS

IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

जुलाई 1, 2026
IND vs ENG Test Series 2025

लॉर्ड्स में पहली बार चमकेंगे शुभमन गिल! टूटेगा 35 साल पुराना रिकॉर्ड?

जुलाई 10, 2025

बारिश ने रोक दिया था रिकॉर्ड

सीरीज का पहला टी20 मुकाबला डरहम में खेला गया था। उस मैच में बारिश की वजह से दूसरी पारी पूरी नहीं हो सकी थी। इसी कारण अक्षर पटेल को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला। अगर उन्हें गेंदबाजी मिल जाती, तो संभव है कि वह उसी मुकाबले में 100 विकेट का आंकड़ा छू लेते। अब उनकी नजर दूसरे मैच में इस उपलब्धि को हासिल करने पर होगी।

सिर्फ तीन भारतीय गेंदबाज आगे

भारत की ओर से अब तक केवल तीन गेंदबाज ही टी20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा विकेट ले पाए हैं और तीनों तेज गेंदबाज हैं। सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीप सिंह के नाम हैं, जिन्होंने 87 मैचों में 131 विकेट लिए हैं। इसके बाद जसप्रीत बुमराह 95 मैचों में 121 विकेट और हार्दिक पांड्या 138 मैचों में 114 विकेट के साथ इस सूची में शामिल हैं। वहीं, अक्षर पटेल 99 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं। युजवेंद्र चहल के नाम 96 और कुलदीप यादव के खाते में 95 विकेट दर्ज हैं।

दुनिया में राशिद खान सबसे आगे

अगर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें, तो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी और इंग्लैंड के आदिल राशिद का नाम आता है। अब भारतीय फैंस की नजर अक्षर पटेल पर होगी, जो इस खास रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।

टीम में बदलाव की उम्मीद कम

दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर सकती है। गेंदबाजी कोच मोर्न मोर्कल ने संकेत दिए हैं कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल जीत दिलाने वाले संयोजन में बदलाव नहीं करना चाहता। ऐसे में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद उन पर बड़ी पारी खेलने का दबाव रहेगा।

Tags: axar patelind vs eng
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

by Kirtika Tyagi
जुलाई 1, 2026

IND vs ENG first T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज, 1...

IND vs ENG Test Series 2025

लॉर्ड्स में पहली बार चमकेंगे शुभमन गिल! टूटेगा 35 साल पुराना रिकॉर्ड?

by Gulshan
जुलाई 10, 2025

IND vs ENG Test Series 2025 : शुभमन गिल इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं और कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते...

Ind vs Eng

टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में मचा धमाल, WWE स्टाइल में भिड़े ये 2 खिलाड़ी, कोच भी रह गए हैरान!

by Gulshan
जून 28, 2025

Ind vs Eng : भारत और इंग्लैंड के बीच बहुप्रतीक्षित दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन के ऐतिहासिक मैदान...

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal: हेडिंग्ले टेस्ट में हार का कारण बने जायसवाल, बाद में जश्न बनाते दिखे, Gambhir कर दिया सीधा…!

by Vishal Saraswat
जून 26, 2025

Yashasvi Jaiswal: इंडिया इंग्लैंड के पहले टेस्ट में शतक वीर यशस्वी जायसवाल की खराब फील्डिंग के चलते सोशल मीडिया पर...

IND Vs ENG

IND Vs ENG: पहले टेस्ट में हार के बाद Gautam Gambhir का फूटा गुस्सा, बाहर हुआ ये खिलाड़ी !

by Vishal Saraswat
जून 25, 2025

IND Vs ENG: भारत को लीड्स टेस्ट में (IND Vs ENG) पांच विकेट से हार, गेंदबाजी बनी सबसे बड़ी चिंता....

Next Post
UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

Theme Stadium: काशी में बन रहा देश का पहला ‘शिव थीम’ क्रिकेट स्टेडियम, 92% निर्माण पूरा, जल्द गूंजेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

Theme Stadium: काशी में बन रहा देश का पहला 'शिव थीम' क्रिकेट स्टेडियम, 92% निर्माण पूरा, जल्द गूंजेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist