Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » SP leaders के साथ डिजिटल लूट का ‘शादी कार्ड कांड’, झंडे के रंग वाले कार्ड ने उड़ाए लाखों रुपये

SP leaders के साथ डिजिटल लूट का ‘शादी कार्ड कांड’, झंडे के रंग वाले कार्ड ने उड़ाए लाखों रुपये

यूपी के सुल्तानपुर में सपा नेताओं के व्हाट्सएप ग्रुप पर झंडे के रंग में बना शादी कार्ड भेजा गया। कार्ड डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गए और दर्जनों नेताओं के बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ गए।

by Mayank Yadav
28/07/2025
SP

SP leaders bank fraud: सुल्तानपुर के लंभुआ में समाजवादी पार्टी नेताओं के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे गए एक फर्जी शादी कार्ड ने ऐसा कहर ढाया कि दर्जनों नेता और कार्यकर्ता अपनी जमा पूंजी से हाथ धो बैठे। शादी का यह डिजिटल कार्ड सपा के झंडे के रंगों में बनाया गया था और जैसे ही नेताओं ने इसे डाउनलोड या ओपन किया, उनके मोबाइल हैक हो गए और खातों से लाखों रुपये उड़ गए। कार्ड भेजने वाला व्यक्ति भी ग्रुप का सदस्य निकला, जिसका नाम जितेंद्र वर्मा उर्फ बाजीगर बताया जा रहा है। अब पीड़ित नेता एकजुट होकर साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवा रहे हैं, लेकिन तब तक लंभुआ में यह ‘शादी कार्ड कांड’ एक बड़ी डिजिटल ठगी बन चुका है।

झंडे के रंगों में शादी कार्ड, डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक

सुल्तानपुर जनपद की लंभुआ विधानसभा में समाजवादी पार्टी SP के नेताओं और कार्यकर्ताओं के व्हाट्सएप ग्रुप में यह डिजिटल कार्ड भेजा गया था। कार्ड को देखकर किसी को शक नहीं हुआ क्योंकि यह पूरी तरह सपा के झंडे के लाल-हरे रंग में बना था और उस पर शादी की तारीख 25 जुलाई 2025 लिखी थी। साथ ही लिखा था— “प्यार वह मास्टर कुंजी है, जो खुशी का द्वार खोलती है।” इस संदेश और आमंत्रण को देखकर दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्ड खोल लिया।

जैसे ही SP कार्ड ओपन किया गया, मोबाइल फोन हैक हो गए और यूजर्स को भनक भी नहीं लगी। जब तक किसी को कुछ समझ आता, कईयों के खाते से 50 हजार, किसी के 1 लाख तो किसी के 1.25 लाख तक की रकम गायब हो चुकी थी।

RELATED NEWS

मायावती ने डंके की चोट पर बता दिया 2027 का फामूर्ला, जानें किस दल के साथ चुनाव के मैदान में उतरेगी बसपा

मायावती ने डंके की चोट पर बता दिया 2027 का फामूर्ला, जानें किस दल के साथ चुनाव के मैदान में उतरेगी बसपा

October 9, 2025
मायावती ने लखनऊ से सेट कर दिया 2027 का सियासी दंगल, जिस पर यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा ‘बहन जी शुक्रिया’

मायावती ने लखनऊ से सेट कर दिया 2027 का सियासी दंगल, जिस पर यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा ‘बहन जी शुक्रिया’

October 9, 2025

पंचायत से लेकर प्रदेश सचिव तक हुए शिकार

देहात कोतवाली के केनारा गांव के प्रधान मनीष यादव ने बताया कि उन्होंने जब कार्ड खोला, तो खाते में रकम नहीं थी। बाद में जब 74,000 रुपये आए, तो कुछ ही घंटों में तीन बार में निकल गए। पंचायत सचिव लवनीत शर्मा के खाते से भी 90 हजार की कटौती हो गई।

हरिकेश यादव, नवनीत यादव, उमेश गौतम, प्रदीप यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं के खातों से भी 50 हजार से लेकर 1.25 लाख रुपये तक की रकम उड़ गई। नवनीत यादव, जो यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव हैं, उन्होंने बताया कि जैसे ही कार्ड खोला, मोबाइल पूरी तरह लॉक हो गया और कुछ देर बाद खाते से रकम निकल गई।

एपीके फाइल के जरिए किया गया साइबर अटैक

बताया जा रहा है कि इस डिजिटल लूट को एक एपीके (APK) फाइल के जरिए अंजाम दिया गया, जो कार्ड के साथ छिपाई गई थी। जैसे ही कार्ड डाउनलोड किया गया, फोन की सुरक्षा तंत्र टूट गई और साइबर अपराधियों ने रिमोट एक्सेस से फोन को कंट्रोल कर लिया।

साइबर पुलिस को इस धोखाधड़ी की कई शिकायतें मिल चुकी हैं और प्राथमिक जांच में यह बड़ा साइबर फ्रॉड का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस अब ग्रुप में मौजूद उस शख्स की तलाश कर रही है जिसने यह कार्ड पोस्ट किया था।

पार्टी में मचा हड़कंप, अलर्ट जारी

समाजवादी पार्टी SP की स्थानीय इकाई में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया है कि कोई भी संदिग्ध लिंक, कार्ड या फाइल ओपन न करें। सपा प्रदेश नेतृत्व को भी इसकी जानकारी दे दी गई है और साइबर क्राइम की विस्तृत जांच की मांग की गई है।

यह कांड केवल एक ठगी नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संगठन को निशाना बनाने की सुनियोजित साजिश भी माना जा रहा है।

‘पाकिस्तान ने की कायराना हरकत तो फिर गूंजेगा ऑपरेशन सिंदूर’, संसद में गरजे राजनाथ सिंह

Related Posts

मायावती ने डंके की चोट पर बता दिया 2027 का फामूर्ला, जानें किस दल के साथ चुनाव के मैदान में उतरेगी बसपा

मायावती ने डंके की चोट पर बता दिया 2027 का फामूर्ला, जानें किस दल के साथ चुनाव के मैदान में उतरेगी बसपा

October 9, 2025
मायावती ने लखनऊ से सेट कर दिया 2027 का सियासी दंगल, जिस पर यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा ‘बहन जी शुक्रिया’

मायावती ने लखनऊ से सेट कर दिया 2027 का सियासी दंगल, जिस पर यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा ‘बहन जी शुक्रिया’

October 9, 2025
SP

SP poster war: गंगाजल, चालान, खाद और ABVP विवाद पर PDA सरकार का दावा

September 8, 2025
2027 से ठीक पहले मायावती ने ने लॉन्च किया ‘पीडीए’, कौन हैं ‘स्पेशल 7 योद्धा’ जो BSP को बनाएंगे विजेता

2027 से ठीक पहले मायावती ने ने लॉन्च किया ‘पीडीए’, कौन हैं ‘स्पेशल 7 योद्धा’ जो BSP को बनाएंगे विजेता

August 29, 2025
CM योगी ने मिशन 2027 का तैयार किया मेगा प्लान, BJP अब ‘PDR’ के जरिए सपा के ‘PDA’ को ऐसे करेगी जमींदोज

CM योगी ने मिशन 2027 का तैयार किया मेगा प्लान, BJP अब ‘PDR’ के जरिए सपा के ‘PDA’ को ऐसे करेगी जमींदोज

August 25, 2025
SP

धार्मिक आस्था पर वार? SP नेताओं के बयानों से हिंदू समाज में रोष, भाजपा ने जताया विरोध

July 27, 2025
SP

सपा के तीन बागी विधायक विधानसभा से असंबद्ध घोषित, अखिलेश यादव ने किया था निष्कासित

July 10, 2025
SP

PDA प्रेम या अनुशासन? SP ने क्रॉस वोटिंग करने वाले 7 में से सिर्फ 3 विधायकों पर चलाया हंटर, 4 को क्यों दी माफी?

June 23, 2025
SP

यूपी की सियासत में बड़ा धमाका: SP ने तीन बागी विधायकों को किया निष्कासित, बीजेपी के साथ बढ़ी नजदीकी बनी वजह

June 23, 2025
PDA

Keshav Prasad Maurya attack: PDA फर्जी उपचुनाव में धराशायी, ढहेंगे करहल से सीसामऊ तक

November 24, 2024
Next Post
डिंपल यादव के अपमान पर गरजीं सपा सांसद इकरा चौधरी, अब मौलाना साजिद रशीदी के हाथों में पड़ेगी ‘हथकड़ी’

डिंपल यादव के अपमान पर गरजीं सपा सांसद इकरा चौधरी, अब मौलाना साजिद रशीदी के हाथों में पड़ेगी ‘हथकड़ी’

First World War A Devastating Conflict

First World War:कैसे एक हत्या ने दुनिया को झोंक दिया था महायुद्ध में,क्यों इसे 'विश्व युद्ध' कहा गया?

कौन था मास्टरमाइंड हाशिम मूसा, जिसे ‘महादेव’ की कृपा से सेना ने ठोक कर लिया पहलगाम नरसंहार का बदला

कौन था मास्टरमाइंड हाशिम मूसा, जिसे ‘महादेव’ की कृपा से सेना ने ठोक कर लिया पहलगाम नरसंहार का बदला

POPULAR POST

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

November 2, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India