बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

बुद्धेश्वर मंदिर में दो बहनों ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा, वर्दी फाड़ी, दांत से काटा, भीड़ में भाग निकलीं

सावन के पवित्र माह में ऐसी घटनाएं न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाती हैं। महिला पुलिसकर्मी पर हुआ हमला निंदनीय है और उम्मीद है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार कर सजा पाएं।

by Mayank Yadav
जुलाई 31, 2025
in Breaking, Latest News, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow news: सावन के पवित्र सोमवार को लखनऊ के बुद्धेश्वर मंदिर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो सगी बहनों ने ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल पर हमला कर दिया। ये महिलाएं जबरन गर्भगृह में प्रवेश करना चाहती थीं, लेकिन रोकने पर उन्होंने न केवल महिला कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी, बल्कि हाथ पर दांत से काट भी लिया। ये घटना तब हुई जब मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा था। अफरा-तफरी के बीच आरोपी बहनें भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गईं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक नाबालिग है और दोनों पहले भी ऐसी हरकतों में शामिल रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

जबरन घुस रहीं थीं गर्भगृह में, रोकने पर हमला

यह सनसनीखेज घटना सोमवार शाम Lucknow के पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर मंदिर में हुई। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। मंदिर के पिछले गेट पर ड्यूटी पर तैनात महिला दरोगा प्रतिभा सिंह और महिला कांस्टेबल रेखा, रीता व शिवानी कुशवाहा श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित कर रही थीं। इसी दौरान पारा हंसखेड़ा की रहने वाली दो बहनें जबरन पिछले गेट से गर्भगृह में घुसने का प्रयास करने लगीं। महिला कांस्टेबल रेखा ने उन्हें रोका और समझाया कि वे आगे वाले गेट से जाएं, लेकिन वे नहीं मानीं।

RELATED NEWS

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

जून 30, 2026
लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

जून 27, 2026

वर्दी फाड़ी, दांत से काटा, फिर भीड़ में हुईं गायब

विवाद बढ़ने पर दोनों बहनों ने महिला कांस्टेबल रेखा पर हमला कर दिया। उन्होंने न सिर्फ रेखा को थप्पड़ और मुक्कों से पीटा बल्कि उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। हमला यहीं नहीं रुका—एक बहन ने रेखा की कलाई पर दांतों से काट लिया, जिससे वह मौके पर गिर पड़ीं। शोर सुनकर अन्य महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं और कुछ श्रद्धालुओं ने बहनों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गईं।

पहले भी कर चुकी हैं बवाल, एक नाबालिग

Lucknow थाना प्रभारी सुरेश कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी बहनों में से एक नाबालिग है और ये पहले भी मंदिर में विवाद कर चुकी हैं। मंदिर के पुजारियों और सेवादारों ने पुष्टि की कि दोनों बहनों का व्यवहार पहले भी आक्रामक रहा है। रविवार को मंदिर में कई महिलाओं की चेन चोरी हुई थी, जिसके चलते सोमवार को सुरक्षा बढ़ाई गई थी। इसी कारण पुलिस द्वारा गर्भगृह में प्रवेश को लेकर सतर्कता बरती जा रही थी।

सरकारी काम में बाधा समेत कई धाराओं में केस दर्ज

मोहान रोड चौकी इंचार्ज सचिन कुमार की शिकायत पर आरोपी बहनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश जारी है। मंदिर प्रशासन ने भी घटना पर नाराजगी जताई है और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।

महिला के प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर निकाली अंतड़ियां, फिर कर दी हत्या और शव के साथ खेलता रहा दरिंदा

Tags: lucknow
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Lucknow Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों...

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
जनवरी 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
जनवरी 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Next Post
Sadhvi Pragya

17 साल बाद Malegaon ब्लास्ट केस का फैसला आज, साध्वी प्रज्ञा समेत 7 आरोपी अदालत में होंगे पेश

SBI

SBI क्लर्क पर 100 करोड़ का फर्जीवाड़ा! मथुरा की राधा वैली कॉलोनी में पंजाब पुलिस की दबिश, छत से कूदने की दी धमकी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist