सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News: कौन हैं IAS शशि प्रकाश गोयल, जिन्हें CM योगी आदित्यनाथ ने सौंपी यूपी की सबसे पावरफुल कुर्सी

IAS अधिकारी शशि प्रकाश गोयल को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। एसपी गोयल सीएम योगी के करीबी अफसर बताए जाते हैं।

by Vinod
जुलाई 31, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह के रिटायरमेंट के बाद बृहस्पतिवार को यूपी को नया मुख्य सचिव मिल गया। सीनियर आईएएस शशि प्रकाश गोयल सूबे के अगले मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया। शशि प्रकाश गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पद पर रह चुके हैं। मुख्यमंत्री के सबसे खास अफसरों में इनकी गिनती होती रही है। जब 2017 में योगी यूपी के सीएम बने, तब शशि सीएम कार्यालय के प्रमुख बनाए गए थे।

मनोज कुमार सिंह 30 जून 2024 को मुख्य सचिव बनाए गए थे। वह गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। राज्य सरकार ने उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को जुलाई के पहले सप्ताह में पत्र भेजा था। लेकिन, उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला। मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार न मिलने पर शाम को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव रहे एसपी गोयल को नया मुख्य सचिव बना दिया गया। नए प्रमुख सचिव को लेकर लखनऊ में बैठकों का दौर चला। दिल्ली पर भी ब्यूरोकेट्स की नजर थी। कुछ को लग रहा था कि मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार मिल सकता है, पर ऐसा हुआ नहीं।

RELATED NEWS

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

अगस्त 30, 2026
Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

अगस्त 29, 2026

एसपी गोयल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भरोसेमंद माना जाता है। गोयल को दिल्ली के पोलिटिकल कोरीडोर में भी काफ़ी प्रभावशाली माना जाता है। एसपी गोयल साल 1989 के आईएएस अधिकारी हैं। वह यूपी के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। एसपी गोयल लखनऊ के रहने वाले हैं और उनका जन्म साल 1967 में हुआ था। उन्होंने बीएससी (ऑनर्स), एमसीए, ईएमआईबी कोर्स भी किया हुआ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इटावा में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के पद से की थी। इसके बाद वह मेरठ, अलीगढ़, बहराइच के सीडीओ भी रह चुके हैं। एसपी मथुरा, इटावा, प्रयागराज, देवरिया के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, सपा सरकार में एसपी गोयल प्लानिंग विभाग के सचिव और कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के प्रमुख सचिव भी रह चुके हैं। एसपी गोयल केंद्र की मोदी सरकार में मानव संसाधन मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं। एसपी गोयल सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। बीते साढ़े 8 साल से पंचम तल पर रहने की वजह से प्रदेश के एक-एक जिले पर उनकी गहरी पकड़ है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली की ब्यूरोक्रेसी के साथ राजनीतिक में भी उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है। जानकार बताते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी भी एसपी गोयल के प्रशंसक हैं। एसपी गोयल पीएम नरेंद्र मोदी के साथ काम भी कर चुके हैं। गोयल को जमीनी अफसर के तौर पर जाना जाता है।

प्रमुख सचिव का पद राज्य के प्रशासनिक ढांचे शीर्ष पद होता है। यही वजह है कि हर आईएएस का सपना प्रमुख सचिव बनने का होता है। सरकार में जिस तरह सत्ता की राज्य में मुख्यमंत्री की होती है और उसी तरह राज्य में प्रशासन का सबसे अहम पद प्रमुख सचिव का होता है। प्रमुख सचिव सचिवालय का कार्यकारी प्रमुख होता है। मुख्य सचिव को राज्य के मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार माना जाता है। इसके साथ ही राज्य की नीतियों और योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मुख्य सचिव पर होती है। विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करना और सरकार की सभी महत्वपूर्ण फाइलों पर अंतिम मंजूरी देना मुख्य सचिव की जिम्मेदारी होती है। प्रदेश सरकार की नीतियों और फैसलों के क्रियान्वयन में मुख्य सचिव की भूमिका सबसे अहम होती है।

 

Tags: CM Yogi AdityanathIAS Shashi Prakash Goyal becomes Chief Secretary of UPUP NewsWho is IAS Shashi Prakash Goyal
Share199Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त बस...

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP Board School Recognition: यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त और नवीन मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों के लिए...

Next Post
Chief Secretary SP Goyal

जानिए कौन हैं यूपी के चीफ सेक्रेटरी एसपी गोयल... क्यों पीएम मोदी और सीएम की बने पहली पंसद

Bank Indonesia to issue cross-border QR code payment regulation

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist