Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » वाह! इतनी हिम्मत: Shahjahanpur की गलियों में घूमता मिला मगरमच्छ, युवकों ने दिखाई दिलेरी, कार में बंद कर वन विभाग को सौंपी जानकारी

वाह! इतनी हिम्मत: Shahjahanpur की गलियों में घूमता मिला मगरमच्छ, युवकों ने दिखाई दिलेरी, कार में बंद कर वन विभाग को सौंपी जानकारी

शाहजहांपुर के गदियाना मोहल्ले में रविवार रात एक मगरमच्छ गलियों में घूमता मिला। दहशत के बीच कुछ युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ा, मुंह बांधा और कार में बंद कर दिया। सुबह वन विभाग को सूचना दी गई।

by Mayank Yadav
05/08/2025
Shahjahanpur

Shahjahanpur news: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गदियाना मोहल्ले में रविवार की रात एक चौंका देने वाला दृश्य सामने आया, जब गलियों में अचानक एक मगरमच्छ नजर आया। इस नज़ारे से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। मगर कुछ स्थानीय युवकों ने अद्भुत साहस दिखाते हुए न केवल मगरमच्छ को पकड़ा, बल्कि उसका मुंह रस्सी से बांधकर उसे कार में बंद कर दिया। पूरी रात मगरमच्छ कार में ही रहा और सुबह होते ही वन विभाग को सूचना दी गई। इस घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई और मगरमच्छ को अपने साथ लेकर चली गई। घटना के बाद वन विभाग की लापरवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

यूपी : जिला शाहजहांपुर में एक मगरमच्छ आबादी में घुस आया। लोगों ने उसे पकड़ा और कार में बंद कर दिया। वन विभाग की टीम उसे रेस्क्यू करके ले गई। pic.twitter.com/k85NcrGIWq

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 5, 2025

मगरमच्छ को देखकर मच गया हड़कंप, कुत्तों की भौंक से मिली पहली जानकारी

गदियाना मोहल्ले में रविवार रात जब लोग अपने घरों में थे, तभी मोहल्ले में मौजूद कुत्तों ने अचानक जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया। कुत्तों की इस बेचैनी को देखकर जब स्थानीय लोग बाहर निकले, तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। एक विशालकाय मगरमच्छ गलियों में घूम रहा था। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। डर और हैरानी के बीच कुछ युवकों ने मगरमच्छ को काबू में करने की ठानी।

RELATED NEWS

Shahjahanpur

चोर होने के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, कॉलोनी के गार्ड्स पर शक गहराया

October 7, 2025
Shahjahanpur

Shahjahanpur डीएम दफ्तर में नवजात का शव लेकर पहुंची महिला, अतिक्रमण हटाने पर लगाए आरोप; जांच कमेटी गठित

August 27, 2025

स्थानीय युवकों ने दिखाई दिलेरी, रस्सी से बांधा मुंह, कार में बंद किया

Shahjahanpur स्थानीय निवासी जितिन यादव और जीवेंद्र वाजपेयी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। इन युवकों ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की। थोड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को जाल और रस्सी की मदद से पकड़ा गया और उसका मुंह मजबूती से बांध दिया गया। इसके बाद उसे मोहल्ले हयातपुरा स्थित एक युवक की कार में बंद कर दिया गया, जहां वह पूरी रात सुरक्षित रखा गया।

वन विभाग की लापरवाही, वीडियो वायरल होने के बाद जागी टीम

Shahjahanpur लोगों का कहना है कि मगरमच्छ मिलने की जानकारी वन विभाग को रात में ही दे दी गई थी, लेकिन काफी देर तक कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। मजबूर होकर युवकों ने ही पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। जब सोमवार सुबह इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार से मगरमच्छ को निकालकर अपने साथ ले गई। वहीं, जब इस मामले में डीएफओ से बात करने के लिए फोन किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

बरसात और नाले के रास्ते मोहल्ले में आया मगरमच्छ

Shahjahanpur स्थानीय लोगों के अनुसार गदियाना मोहल्ला खेतों और एक बड़े नाले से घिरा हुआ है, जो गर्रा नदी से जुड़ा है। बरसात के मौसम में नदी और नालों का जलस्तर बढ़ जाता है, जिससे अक्सर जंगली जानवर रिहायशी इलाकों की ओर आ जाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि यही रास्ता पकड़कर मगरमच्छ मोहल्ले की गलियों में आ पहुंचा। यह पहली बार नहीं है जब शाहजहांपुर के मोहल्लों में मगरमच्छ देखा गया हो — इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

इस घटना ने जहां स्थानीय युवकों की बहादुरी को उजागर किया, वहीं वन विभाग की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े किए हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन ऐसे मामलों में त्वरित सरकारी कार्रवाई और बचाव संसाधनों की उपलब्धता ज़रूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

CM Yogi का अलीगढ़-आगरा दौरा: 1194 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, ‘अटलपुरम’ टाउनशिप का शुभारंभ

Related Posts

Shahjahanpur

चोर होने के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, कॉलोनी के गार्ड्स पर शक गहराया

October 7, 2025
Shahjahanpur

Shahjahanpur डीएम दफ्तर में नवजात का शव लेकर पहुंची महिला, अतिक्रमण हटाने पर लगाए आरोप; जांच कमेटी गठित

August 27, 2025
Shahjahanpur

Shahjahanpur की जलालाबाद तहसील अब कहलाएगी परशुरामपुरी, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

August 20, 2025
Shahjahanpur

Shahjahanpur का नाम बदलने की उठी मांग, उमा भारती बोलीं– गुलामी की निशानी है यह नाम

August 18, 2025
Shahjahanpur Crime

Shahjahanpur में घरेलू विवाद बना काल: मां पर हमला करने जा रहे बेटे को रोकते हुए पिता से चली गोली, दर्दनाक मौत

July 16, 2025
Shahjahanpur

Shahjahanpur मेडिकल कॉलेज में गैस लीक से मची अफरा-तफरी, मरीजों को किया गया सुरक्षित बाहर

May 25, 2025
Shahjahanpur

Shahjahanpur में भीषण सड़क हादसा: बाइक और ईको की टक्कर में 6 की दर्दनाक मौत, बाइक जलकर खाक

May 6, 2025
Shahjahanpur

मेहंदीवाले आशिक पर फिदा हुई 9 बच्‍चों की मां, मायके-बच्‍चों को छोड़ा, बोली- जान दे दूंगी पर उसे नहीं

May 5, 2025
Shahjahanpur

तनाव के बीच वायुसेना का प्रदर्शन, गंगा एक्सप्रेसवे पर पहली बार लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग

May 3, 2025
Shahjahanpur

भारत की ताकत का एहसास: शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर एयरफोर्स की नाइट लैंडिंग तैयारी

May 2, 2025
Next Post
CM Yogi

मंत्रियों और विधायकों की नाराजगी पर सख्त हुए CM योगी, अफसरों से बोले- संवाद बनाएं, डरें नहीं

Pilibhit Murder

गाली देने से रोका तो भड़का शराबी, बुजुर्ग का ईंट से सिर कुचलकर किया कत्ल

UP Crime

iPhone न लाने पर बहू को गर्म कैंची से दागा, तार-चप्पल से पीटकर किया बर्बर जुल्म!

POPULAR POST

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India