रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Army Jawan Assaulted at Toll Plaza: मेरठ में टोल कर्मियों ने जवान को खंभे से बांधकर पीटा,वीडियो वायरल

मेरठ के भूनी टोल पर सेना के जवान कपिल और उसके भाई की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने 4 टोल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2025
in उत्तर प्रदेश
Army Jawan Assaulted
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut news:उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से टोल कर्मियों की गुंडई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में टोल प्लाजा के कर्मचारियों को सेना के जवान कपिल को बुरी तरह पीटते हुए देखा जा सकता है। आरोप है कि टोल कर्मियों ने न सिर्फ जवान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा बल्कि बाद में उसे खंभे से बांधकर भी लाठियों से मारा।

भाई को भी पीटा

जब जवान को बचाने के लिए उसका भाई शिवम बीच में आया तो आरोपियों ने उसे भी नहीं छोड़ा। दोनों भाइयों की बेरहमी से पिटाई की गई। लाठी-डंडों से मारपीट के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज किया।

RELATED NEWS

Meerut Police Corruption Case

Meerut Corruption Case : मेरठ में रिश्वत लेकर आरोपी छोड़ने वाले दरोगा और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुली पोल

जून 18, 2026
Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

जून 9, 2026

ड्यूटी पर लौट रहे थे कपिल

जानकारी के अनुसार, कपिल राजपूत बटालियन में तैनात हैं और कांवड़ यात्रा के दौरान छुट्टी लेकर अपने गांव गोटका आए थे। अब उनकी छुट्टी खत्म हो चुकी थी और उन्हें ड्यूटी पर वापस श्रीनगर लौटना था। बताया जा रहा है कि रविवार रात वह दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए निकले थे।

भुनी टोल प्लाजा पर भीड़ ज्यादा थी और कपिल ने कर्मचारियों से जल्दी निकलने की बात कही। इसी दौरान टोल कर्मियों से कहासुनी हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते टोल कर्मचारी उन पर टूट पड़े।

वीडियो बना सबूत

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और लोगों में आक्रोश फैल गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जवान और उसके भाई के साथ बर्बरता की गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना सरूरपुर थाना इलाके के भूनी टोल प्लाजा की बताई जा रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार टोल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है। बाकी टोल कर्मचारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है।

लोगों में गुस्सा

इस घटना से इलाके में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि देश की सुरक्षा करने वाले जवान के साथ ऐसी गुंडई बेहद शर्मनाक है। लोग मांग कर रहे हैं कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Tags: Army Jawan NewsMeerut NewsToll Plaza Incident
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Meerut Police Corruption Case

Meerut Corruption Case : मेरठ में रिश्वत लेकर आरोपी छोड़ने वाले दरोगा और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुली पोल

by SYED BUSHRA
जून 18, 2026

Meerut Police Corruption Case: मेरठ में पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला एक मामला सामने आया है। यहां...

Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

Meerut Suicide Cases: मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र के घोसी मोहल्ला में बीएएमएस की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने फंदा...

Meerut Murder Case: क्या मेरठ में फिर हुआ रिश्तों का क़त्ल, 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

Meerut Murder Case: क्या मेरठ में फिर हुआ रिश्तों का क़त्ल, 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

by SYED BUSHRA
मई 28, 2026

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 17 साल की...

PUBG गेमिंग की लत ने ली युवक की जान, ब्रेन हेमरेज से हुई मौत, परिवार में मातम,क्या दी डॉक्टरों ने चेतावनी

PUBG गेमिंग की लत ने ली युवक की जान, ब्रेन हेमरेज से हुई मौत, परिवार में मातम,क्या दी डॉक्टरों ने चेतावनी

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 9, 2026

Gaming Addiction Turns Fatal: मोबाइल गेम खेलने की लत कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका एक दर्दनाक मामला मेरठ से...

शाहिद का मकान खरीदना बना विवाद विरोध में मोहल्ले ने लगाए ‘घर बिकाऊ’ पोस्टर; पुलिस ने मकान किया सील

Meerut: शाहिद का मकान खरीदना बना विवाद ,विरोध में हिंदू मोहल्ले ने लगाए ‘घर बिकाऊ’ पोस्टर; पुलिस ने मकान किया सील

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

शाहिद कुरैशी ने थापर नगर की गली नंबर-7 में एक मकान करीब ₹1 करोड़ में ख़रीदा, जिसके साथ उसने रजिस्ट्री...

Next Post
Sultanpur

Sultanpur road project dispute: विधायक राज बाबू उपाध्याय पर उगाही और मारपीट का आरोप

Gold Rate Today

ट्रंप-पुतिन मुलाकात ने गिराई सोने की चमक, जानिए 18 अगस्त 2025 को आपके शहर में क्या है ताजा भाव!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist