रविवार, अक्टूबर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कैसे होगी U P की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर की, सांसद जगदंबिका पाल ने दिखाया कौन सा रास्ता

सांसद जगदंबिका पाल का मानना है कि अगर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पिपरहवा स्तूप पर लाए जाएं, तो उत्तर प्रदेश वैश्विक बौद्ध पर्यटन का केंद्र बनेगा और एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना पूरा होगा।

by SYED BUSHRA
अगस्त 23, 2025
in उत्तर प्रदेश
Bringing Lord Buddha’s Relics to Piprahwa
Share on FacebookShare on Twitter

Bringing Lord Buddha’s Relics to Piprahwa :उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के पिपरहवा गांव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा है कि अगर राष्ट्रीय संग्रहालय में रखे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को उनके मूल स्थान पिपरहवा में पुनः स्थापित किया जाए, तो यह प्रदेश की किस्मत बदल सकता है। उनका मानना है कि इससे उत्तर प्रदेश का सपना एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का सच हो सकता है।

बुद्ध के अवशेष और ऐतिहासिक महत्व

बताया जाता है कि इन अवशेषों में भगवान बुद्ध की राख और अस्थि-खंड शामिल हैं। इनके साथ-साथ सोने के आभूषण और रत्न भी मिले थे, जिन्हें बुद्ध से जुड़ा माना जाता है। यह खोज साल 1898 में ब्रिटिश इंजीनियर विलियम क्लैक्सटन पेप्पे ने पिपरहवा स्तूप की खुदाई के दौरान की थी।

RELATED NEWS

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

सितम्बर 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026

“अब असंभव नहीं रहा यह सपना”

सांसद पाल ने कहा, “एक समय था जब यह सोचना भी मुश्किल था कि ये अवशेष भारत वापस आ सकते हैं। लेकिन सरकार के प्रयासों से यह संभव हुआ। अब हमारा अगला कदम है कि इन्हें पिपरहवा में ही स्थापित किया जाए।” उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले से ही प्रदेश की बौद्ध पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने की कोशिशों में जुटे हैं। पाल ने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश के संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम से मुलाकात कर चुके हैं और अब इस पर औपचारिक पत्र लिखेंगे।

पर्यटन से बदल जाएगी अर्थव्यवस्था

पाल ने उदाहरण देते हुए कहा कि श्रीलंका के कैंडी स्थित दंत मंदिर में हर साल करीब 20 लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहां की अर्थव्यवस्था को इससे बड़ा सहारा मिलता है। उन्होंने कहा कि अगर अवशेषों को पिपरहवा में रखा जाए, जो पहले से ही बौद्ध सर्किट का अहम हिस्सा है, तो यह उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा।

विकास परियोजनाओं की तैयारी

इसी बीच अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कपिलवस्तु क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं पहले से ही चल रही हैं। पर्यटन सूचना अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से एक पर्यटक सुविधा केंद्र बनाया जा रहा है, जिसका 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग का मानना है कि पिपरहवा स्तूप एक बेहद अहम बौद्ध स्थल है और इसे भगवान बुद्ध के अवशेषों का असली स्थान माना जाता है। अगर यहां बुद्ध के पवित्र अवशेष वापस लाए जाते हैं, तो यह न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से बल्कि आर्थिक रूप से भी पूरे प्रदेश को नई ऊंचाई देगा।

Tags: Buddhist TourismUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Fortuner Tanker Accident:कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ के...

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Next Post
PCS officers posting

U P में प्रशासनिक फेरबदल, PCS अफसरों को पहली बार कहां और क्यों मिली अहम ज़िम्मेदारियां ,हुआ ऐतिहासिक बदलाव

e buses in up priority to made in up

E Buses in UP:यूपी में ई-बसों को बढ़ावा,मेड इन यूपी को मिले प्राथमिकता,किसके लिए जारी हुआ सीएम योगी का फरमान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In