बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bulandshahr Road Accident:श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली कंटेनर से टकराई, आठ की मौत कहां हुआ यह दर्दनाक हादसा

बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोगों की मौत और 45 घायल हुए। सभी श्रद्धालु गोगामेडी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस जांच में जुटी है।

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Bulandshahr Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा इलाके में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 34 पर अरनिया थाना क्षेत्र के घटाल गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और करीब 45 लोग घायल हुए हैं।

राहत और बचाव कार्य

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों का हाल जाना और अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था कराई। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया।

RELATED NEWS

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

सितम्बर 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026

कैलाश अस्पताल में 29, मुनी सीएचसी में 18 और जटिया अस्पताल में 10 घायलों को भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान कैलाश अस्पताल में दो बच्चों समेत छह लोगों और मुनी सीएचसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों में चांदनी (12), रामबेटी (62), ईपू बाबू (50), धनीराम (40), मौश्री और शिवांश (6) समेत आठ लोग शामिल हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ चार थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रही और राहत कार्यों में जुटी रही।

यात्रा पर निकले थे श्रद्धालु

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि सभी श्रद्धालु कासगंज जिले के सोरो थाना क्षेत्र के रफायदपुर गांव के रहने वाले थे। वे रविवार शाम करीब छह बजे राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले स्थित गोगामेडी मंदिर में जात लगाने के लिए निकले थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 60 श्रद्धालु सवार थे। लेकिन घटाल गांव के पास यह बड़ा हादसा हो गया।

रात 2 बजे हुआ हादसा

बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 2:15 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और सभी श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 45 घायल हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बाकी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने ट्रैक्टर और कंटेनर दोनों को कब्जे में ले लिया है। कंटेनर चालक से पूछताछ की जा रही है।

बुलंदशहर का यह हादसा श्रद्धालुओं के परिवारों के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। राजस्थान के गोगामेडी मंदिर दर्शन को निकले लोगों की यात्रा बीच रास्ते में ही मातम में बदल गई। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Tags: Bulandshahr AccidentRoad MishapUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Fortuner Tanker Accident:कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ के...

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Next Post
Pooja Pal

Pooja Pal Controversy: सपा-बीजेपी की सियासत में नई मोड़, अखिलेश ने बीजेपी पर पलटा वार

कौन है ‘वो’ जिसके कारण विपिन ने पत्नी की जलाई जिंदा चिता, अब इस खुलासे ने उलझा दी निक्की भाटी हत्याकांड की गुत्थी

कौन है ‘वो’ जिसके कारण विपिन ने पत्नी की जलाई जिंदा चिता, अब इस खुलासे ने उलझा दी निक्की भाटी हत्याकांड की गुत्थी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In