शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP News : यमुना में बढ़ते पानी के चलते 18 गांव में आई बाढ़, 3700 से ज़्यादा लोग प्रभावित

जनपद के कुल 18 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें सदर तहसील के 12 और दादरी तहसील के 6 गांव शामिल हैं। इस बाढ़ की वजह से लगभग 3700 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 3396 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

by Gulshan
सितम्बर 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News : यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट मोड पर काम शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी मेधा रूपम की निगरानी में राजस्व, सिंचाई, स्वास्थ्य, आपूर्ति, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ सहित सभी प्रमुख विभाग राहत और बचाव कार्यों में दिन-रात जुटे हुए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी हालात में प्रभावित लोगों को असुरक्षित नहीं छोड़ा जाएगा।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और राहत की स्थिति

अब तक जिले के 18 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें सदर तहसील के 12 और दादरी तहसील के 6 गांव शामिल हैं। इस आपदा से करीब 3700 लोगों की आबादी प्रभावित हुई है, जिनमें से 3396 लोगों को सुरक्षित रूप से राहत शिविरों तक पहुंचा दिया गया है। इन शिविरों में भोजन, पीने का पानी और प्राथमिक चिकित्सा की पूरी व्यवस्था की गई है। सामुदायिक रसोईघर के ज़रिए सभी प्रभावितों को दिन में तीन बार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

जारी है राहत एवं बचाव कार्य 

प्रशासन द्वारा राहत कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। एनडीआरएफ की टीम को जेवर तहसील के मेहंदीपुर में तैनात किया गया है। टीम सदर तहसील के सेक्टर-135 में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। आपको बता दें कि, पीएसी की 44वीं बटालियन नॉलेज पार्क क्षेत्र में मौजूद है। इसी के साथ फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम दादरी तहसील के सेक्टर-128 में तैनात है। अब तक कुल 5 राहत टीमें और 14 नावें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

यह भी पढ़ें : अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, साई पल्लवी समेत…

इनके साथ-साथ आपदा मित्र और होमगार्ड के जवान भी दिन-रात मोर्चा संभाले हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की 6 मेडिकल रेस्पॉन्स यूनिट्स राहत शिविरों में तैनात हैं, जो प्रभावित लोगों को सांप के काटने की दवा (एंटी स्नेक वेनम) सहित आवश्यक दवाएं प्रदान कर रही हैं। वहीं पशुपालकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। सेक्टर-135 ग्रीन बेल्ट पुश्ता रोड पर बनाए गए पशु शिविर में अब तक 1471 गौवंश को सुरक्षित रखा गया है, जहां उनके लिए चारा, पानी और चिकित्सा की उचित व्यवस्था है।

राहत सामग्री वितरण और कंट्रोल रूम की व्यवस्था

प्रशासन की तरफ से अब तक दादरी क्षेत्र में 182 राहत किट और सदर क्षेत्र में 410 राहत किट बाढ़ प्रभावित परिवारों को वितरित की जा चुकी हैं। इन राहत किटों में ज़रूरी सामान जैसे सूखा राशन, पीने का पानी, दवाइयाँ और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं, ताकि प्रभावित लोगों को तात्कालिक मदद मिल सके। साथ ही, बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एक 24×7 कंट्रोल रूम भी सक्रिय किया गया है। किसी भी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर नागरिक नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 0120-2978231, 2978232, 2978233

Tags: UP News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
UP T20

लखनऊ की रात रोशन हुई काशी रुद्रास की शान से, मेरठ मावेरिक्स को 8 विकेट से धूल चटाई, सीएम योगी भी स्टेडियम में रोमांच में झूमे!

CM Yogi UP

यूपी में 3 लाख नौकरियों का प्लान, CM Yogi ने 400 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In