Gold Price Update : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में इंडियन फिलॉसफी विषय से पीएचडी कर रही एक विदेशी छात्रा का शव उसके किराए के कमरे में संदिग्ध हालात में बरामद किया गया है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय फिलिप फ्रांसिस्का के रूप में हुई है, जो रोमानिया की नागरिक थी और छात्र वीज़ा पर भारत में रह रही थी।
श्राद्ध पक्ष के चलते बाजार में धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ आर्थिक हलचल भी तेज़ हो गई है। जीएसटी में हुए हालिया बदलावों और टैरिफ विवादों के बीच देश में महंगाई और सस्तेपन की लहर जारी है। इन सबके बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बीते छह दिनों में सोना दो बार महंगा और दो बार सस्ता हुआ है। आज शनिवार, 13 सितंबर 2025 को सोने के दाम एक बार फिर घटे हैं, जबकि चांदी की कीमतों में इज़ाफा हुआ है।
24 कैरेट सोने में आई कितनी गिरावट ?
एक ग्राम सोना:
24 कैरेट ₹11 सस्ता होकर ₹11,117
22 कैरेट ₹10 कम होकर ₹10,190
18 कैरेट ₹9 घटकर ₹8,337
8 ग्राम सोना:
24 कैरेट ₹88 की गिरावट के साथ ₹88,936
22 कैरेट ₹80 कम होकर ₹81,520
18 कैरेट ₹72 घटकर ₹66,696
10 ग्राम सोना:
24 कैरेट ₹110 की गिरावट के साथ ₹1,11,170
22 कैरेट ₹100 सस्ता होकर ₹1,01,900
18 कैरेट ₹90 कम होकर ₹83,370
100 ग्राम सोना:
24 कैरेट ₹1,100 घटकर ₹11,11,700
22 कैरेट ₹1,000 कम होकर ₹10,19,000
18 कैरेट ₹900 की कमी के साथ ₹8,33,700
इस गिरावट से सोना खरीदने वालों को कुछ राहत मिली है, खासकर त्योहारों और शादी के सीज़न से पहले।
यह भी पढ़ें : कैसा रहा अगस्त 2025 में टू-व्हीलर बाजार, किसने किसको पछाड़ा…
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में सोने के दाम
देश के चार बड़े महानगरों में आज सोने की कीमतें कुछ इस प्रकार रही:
दिल्ली:
24 कैरेट ₹11,130
22 कैरेट ₹10,205
18 कैरेट ₹8,352
मुंबई:
24 कैरेट ₹11,117
22 कैरेट ₹10,190
18 कैरेट ₹8,337
कोलकाता:
24 कैरेट ₹11,117
22 कैरेट ₹10,190
18 कैरेट ₹8,337
चेन्नई:
24 कैरेट ₹11,171
22 कैरेट ₹10,220
18 कैरेट ₹8,460
शहरों के अनुसार थोड़ा बहुत अंतर सोने की स्थानीय मांग और टैक्स दरों पर निर्भर करता है।
चांदी के भाव में दिखी तेज़ी
जहां सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई, वहीं चांदी के दाम में आज बढ़ोतरी हुई है:
10 ग्राम चांदी – ₹10 की बढ़त के साथ ₹1,330
100 ग्राम चांदी – ₹100 बढ़कर ₹13,300
1 किलो चांदी (1000 ग्राम) – ₹1,000 की बढ़ोतरी के साथ ₹1,33,000
चांदी की कीमत में यह इज़ाफा निवेशकों की बढ़ती मांग और बाजार की अनिश्चितता का संकेत है।